Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली की एयर क्वालिटी में होगा सुधार, AI की मदद से 72 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, IIT कानपुर के साथ सरकार ने किया MOU – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली की एयर क्वालिटी में होगा सुधार, AI की मदद से 72 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, IIT कानपुर के साथ सरकार ने किया MOU – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली की एयर क्वालिटी में होगा सुधार, AI की मदद से 72 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, IIT कानपुर के साथ सरकार ने किया MOU – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 23, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi pollution plan
SHARE


Contents
दिल्ली में कम लागत वाले सेंसर, मोबाइल मॉनिटरिंग लैब और उपग्रह डेटा पर आधारित एकीकृत वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इससे प्रदूषण की वास्तविक समय में निगरानी और स्थानीय स्रोतों का सटीक विश्लेषण संभव होगा। इसके लिए आईआईटी कानपुर के साथ एमओयू किया गया है।MOU पर हुए हस्ताक्षरसटीक विश्लेषण होगा संभवहॉटस्पॉट्स की होगी निगरानीसमाधान की जरूरत पर जोर

दिल्ली में कम लागत वाले सेंसर, मोबाइल मॉनिटरिंग लैब और उपग्रह डेटा पर आधारित एकीकृत वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इससे प्रदूषण की वास्तविक समय में निगरानी और स्थानीय स्रोतों का सटीक विश्लेषण संभव होगा। इसके लिए आईआईटी कानपुर के साथ एमओयू किया गया है।

Delhi pollution plan
Representative image(फोटो– iStock)
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डेटा विश्लेषण के जरिए दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार लाएगी। उन्होंने यह टिप्पणी आईआईटी कानपुर के साथ वायु प्रदूषण स्तर की 72 घंटे पहले चेतावनी देने के लिए एक समझौता ज्ञापन ( MOU ) पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर की।

MOU पर हुए हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर के एआईआरएडब्ल्यूएटी रिसर्च फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण की चुनौती से प्रभावी एवं वैज्ञानिक तरीके से निपटना है। यह एमओयू अगले 5 सालों तक प्रभावी रहेगा और इसके माध्यम से राजधानी में AI, उन्नत डेटा विश्लेषण, सूक्ष्म-क्षेत्रीय निगरानी और वैज्ञानिक निर्णय सहायता प्रणालियों के उपयोग से वायु गुणवत्ता प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

सटीक विश्लेषण होगा संभव

बयान के मुताबिक इस समझौते के तहत दिल्ली में कम लागत वाले सेंसर, मोबाइल मॉनिटरिंग लैब और उपग्रह डेटा पर आधारित एकीकृत वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इससे प्रदूषण की वास्तविक समय में निगरानी और स्थानीय स्रोतों का सटीक विश्लेषण संभव होगा। इसमें कहा गया है कि परियोजना के अंतर्गत एआई आधारित उन्नत ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ (डीएसएस) तैयार किया जाएगा, जो प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान, सूक्ष्म क्षेत्रीय विश्लेषण, पूर्वानुमान विशलेषण और 48 से 72 घंटे पहले वायु गुणवत्ता का पूर्वानुमान देने में सक्षम होगा।

हॉटस्पॉट्स की होगी निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी वायु प्रदूषण के स्रोतों की अधिक सटीक पहचान ‘हॉटस्पॉट्स’ की निगरानी, बेहतर पूर्वानुमान प्रणाली और समयबद्ध हस्तक्षेप सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों की बेहतर पहचान, वास्तविक समय निगरानी और पूर्वानुमान आधारित रणनीतियों के माध्यम से राजधानी की वायु गुणवत्ता में स्थायी सुधार लाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

समाधान की जरूरत पर जोर

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली को वायु प्रदूषण जैसी दीर्घकालिक चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तकनीक-आधारित, पारदर्शी और परिणामोन्मुख समाधानों की आवश्यकता है और यह एमओयू राजधानी में स्मार्ट, वैज्ञानिक एवं उत्तरदायी पर्यावरणीय शासन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।

करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।

पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।

अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Vijay Shankar retires from Indian domestic cricket and the IPL – Delhi News Daily
Next Article US jury finds Boeing not guilty in 737 MAX grounding lawsuit – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Hayden Panettiere’s Cause Of Death FINALLY OUT; Final Coroner Report Revealed – Delhi News Daily
  • Saurav Ghosal on India’s Asian Games squash hopes, Anahat Singh and Olympic qualification – Delhi News Daily
  • ‘You Can’t Win Without Losing’: What Rahul Gandhi Told Maha Congress Veteran To Stop His BJP Entry – Delhi News Daily
  • Gold sales during Ganesh Chaturthi down 15 per cent in volume amid price surge – Delhi News Daily
  • Meet Sanat Pandit, the Ann Arbor sixth-grader whose $300 firefighting drone extinguished 18 of 20 outdoor test fires and earned him a national STEM final spot – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Samantha Ruth Prabhu reacts as fan suggests the name ‘Samraj’ for her first baby with husband Raj Nidimoru: ‘A tad full of ourselves’ – Delhi News Daily

Samantha Ruth Prabhu is embracing a new chapter in her life as she's expecting her first baby with husband Raj…

3 Min Read
Entertainment

Valley View Motel – Official Teaser – Delhi News Daily

Valley View Motel - Official Teaser Source link

0 Min Read
Entertainment

Sarah Ferguson’s ‘Secret’ $1.7M Interview Plan Sparks Panic; Will Daughters Pay The Price? – Delhi News Daily

Sarah Ferguson’s ‘Secret’ $1.7M Interview Plan Sparks Panic; Will Daughters Pay The Price? Source link

0 Min Read
Entertainment

‘Oppenheimer’ star David Krumholtz announces break from Hollywood: ‘My mental health is vital to my family…’ – Delhi News Daily

'Supergirl' star David Krumholtz announces a brief break from Hollywood to focus on his well-being and his mental health. (Instagram)…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?