Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi Crime News: दिल्ली में गोलियों की गूंज, अमर कॉलोनी से खजूरी खास तक बेखौफ बदमाश, एक की मौत – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi Crime News: दिल्ली में गोलियों की गूंज, अमर कॉलोनी से खजूरी खास तक बेखौफ बदमाश, एक की मौत – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi Crime News: दिल्ली में गोलियों की गूंज, अमर कॉलोनी से खजूरी खास तक बेखौफ बदमाश, एक की मौत – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 27, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
delhi crime
SHARE


Contents
दिल्ली में देर शाम दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अमर कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद 17 साल के लड़के को गोली मारी गई, जबकि खजूरी खास में 23 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई।लड़की के साथ बैठा था लड़का, कुर्सी छूने पर हुआ विवाद5 मिनट बाद लौटे हमलावर, फिर चला दी गोलीCCTV खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेजगोली लगने से 23 साल के युवक की मौत

दिल्ली में देर शाम दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अमर कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद 17 साल के लड़के को गोली मारी गई, जबकि खजूरी खास में 23 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

delhi crime
दिल्ली में देर शाम दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं ने सनसनी फैला दी
नवीन निश्चल, नई दिल्ली: दिल्ली में देर शाम दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं ने सनसनी फैला दी। दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद 17 साल के लड़के को गोली मार दी गई, जबकि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 23 वर्षीय राजा मेवाती उर्फ अक्की उर्फ आकीब की गोली लगने से मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक मामूली कहासुनी अचानक खूनी वारदात में बदल गई। खाने की दुकान पर बैठे 17 साल के लड़के को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को शाम करीब 7:54 बजे PCR कॉल के जरिए फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

लड़की के साथ बैठा था लड़का, कुर्सी छूने पर हुआ विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घायल लड़का एक लड़की के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान लड़कों का एक ग्रुप वहां से गुजरा और कथित तौर पर उनमें से एक ने पीड़ित की कुर्सी को छू दिया। इस बात पर लड़के ने एतराज जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह ग्रुप वहां से चला गया, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

5 मिनट बाद लौटे हमलावर, फिर चला दी गोली

करीब 4-5 मिनट बाद वही लड़कों का ग्रुप दोबारा दुकान पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, ग्रुप में शामिल एक युवक ने आते ही पीड़ित पर एक राउंड फायर कर दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल लड़के को तुरंत मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए AIIMS ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

CCTV खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज

दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

गोली लगने से 23 साल के युवक की मौत

एक अन्य वारदात में खजूरी खास इलाके में सोमवार देर शाम फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें 23 वर्षीय राजा मेवाती उर्फ अक्की उर्फ आकीब की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घायल युवक को PCR वैन से JPC अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच करवाई है, जबकि आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Travis Kelce Reportedly Struggling With One Harsh Reality Of Taylor Swift’s Life As Wedding Rumors Grow – Delhi News Daily
Next Article Japan’s Nikkei hits record high as chip-related shares jump – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Best of BS Opinion: Durable growth is rarely built on a narrow base – Delhi News Daily
  • ‘Om Shanti Om’ Deewangi song: Mithun Chakraborty caused a stampede on set; Farah Khan recalls chaos, ‘Shah Rukh and I were like, ‘What happened!’’ – Delhi News Daily
  • Who Is Vithya Ramraj? Meet The Indian Athlete Who Broke PT Usha’s 42-Year-Old Record – Delhi News Daily
  • Vijay Govt Withdraws RTI Exemption For Public Law And Order Department After Opposition – Delhi News Daily
  • Ai+ Pulse 2 FE Launched Alongside Ai+ NovaTab, Nova LapTab 5G Tablets – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Brahmastra 2: Namit Malhotra confirms ‘Brahmastra 2’ after ‘Ramayana’ with Ranbir Kapoor, says he plans to take the astraverse forward | – The Times of India – Delhi News Daily

Ayan Mukerji’s ambitious fantasy film 'Brahmāstra: Part One: Shiva', starring Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, and Amitabh Bachchan, released in 2022…

3 Min Read
Entertainment

‘Bethlehem Kudumba Unit’ box office collection on day 27 vs ‘I’m Game’: Nivin Pauly’s film leads Dulquer Salmaan starrer; earns over Rs 312 crore – Delhi News Daily

The box office journeys of ‘Bethlehem Kudumba Unit’ and ‘I’m Game’ are at different stages as both films continue their…

4 Min Read
Entertainment

Daayra Box Office Collection Day 1 Prediction: Kareena’s Film To Have Slow Start; Will It Beat Haiwaan? | EXCL – Delhi News Daily

Daayra Box Office Collection Day 1 Prediction: Kareena Kapoor Khan, who was last seen in the 2024 release Singham Again,…

3 Min Read
Entertainment

Ramayan actor Sunil Lahri says ‘Gen Z, Gen Alpha’ labels are taking younger generation ‘away from us’; urges schools to revive Gurukul system – Delhi News Daily

​Sunil Lahri says Gen Z and Gen Alpha labels distance youth from Indian culture. Ramayan actor Sunil Lahri, who became…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?