Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, फ्लैट के अंदर मिला शव; जांच में जुटीं कई टीमें – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, फ्लैट के अंदर मिला शव; जांच में जुटीं कई टीमें – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, फ्लैट के अंदर मिला शव; जांच में जुटीं कई टीमें – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 5, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
delhi murder
SHARE


Contents
Delhi Crime: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्मिता पॉल की वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई। बहन देवरति पॉल ने संपर्क न होने पर ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो बहन का शव पड़ा था पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।बाहर से बंद था फ्लैटफॉरेंसिक टीम ने की जांचपुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

Delhi Crime: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्मिता पॉल की वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई। बहन देवरति पॉल ने संपर्क न होने पर ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो बहन का शव पड़ा था पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

delhi murder
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक असिस्टेंट प्रोफेसर की गुरुवार दोपहर वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक देवस्मिता पॉल दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और वसुंधरा एन्क्लेव के एक फ्लैट में अकेली रहती थीं।

पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 2:35 बजे एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है और उसका शव फ्लैट के अंदर पड़ा हुआ है। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां फोन करने वाली महिला देवरति पॉल ने अधिकारियों को बताया कि वह अपनी बहन को सुबह से बार-बार फोन कर रही लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा।

बाहर से बंद था फ्लैट

देवरति ने पुलिस को बताया कि फ्लैट बाहर से बंद था और किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसने ताला तोड़ा और फ्लैट के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने अपनी बहन को घर में मृत पाया और पुलिस को सूचित किया।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच

डीसीपी ने बताया कि अपराध टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर बुलाया गया। फ्लैट की विस्तृत जांच की गई और प्रासंगिक साक्ष्य व फॉरेंसिक नमूने एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

अधिकारियों ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा। इस संबंध में न्यू अशोक नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

डीसीपी के मुताबिक, जांचकर्ता पीड़िता की हालिया गतिविधियों, संपर्कों और इलाके के सीसीटीवी फुटेज सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Shreyas Iyer To Be Named India T20I Captain, Will Attend BCCI Selection Meeting: Sources – Delhi News Daily
Next Article Oil Price Today (June 5): Crude oil holds ground as Iran peace deal uncertainty lingers. Where are prices headed? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • In 2012, a retired FBI agent began searching for ‘lost’ apples; more than a decade later, his mission has helped rediscover 30 forgotten varieties across the Pacific Northwest – Delhi News Daily
  • ET Alpha Wealth Summit 2.0: Date, venue, speakers, agenda and registration – Delhi News Daily
  • ‘Drishyam 3 The Conclusion’ OTT release: Ajay Devgn, Tabu and Jaideep Ahlawat starrer’s streaming platform revealed amid its Rs 150 crore domestic net milestone theatrical run in just three days – Delhi News Daily
  • India vs Brazil: Fans react to high-profile Football clash in Kolkata – Delhi News Daily
  • INDIA Bloc Announces Massive Protest Against Modi Govt From Oct 7 In J&K Over SIR, ECI & Statehood Issues – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Vijay’s son Jason Sanjay reveals father gave him freedom to choose filmmaking, opens up on equation with mother Sangeetha – Delhi News Daily

Vijay’s son Jason Sanjay reveals father gave him freedom to choose filmmaking, opens up on equation with mother Sangeetha Jason…

5 Min Read
Entertainment

दिल्ली में जनवरी से मई तक 8 साल में AQI सबसे बेहतर, CAQM ने आंकड़े जारी कर बताया – Delhi News Daily

इस साल मई में दिल्ली का औसत AQI 157 रहा, जो 2020 और 2021 को छोड़कर पिछले आठ वर्षों में…

5 Min Read
Entertainment

Samantha Ruth Prabhu reacts as fan suggests the name ‘Samraj’ for her first baby with husband Raj Nidimoru: ‘A tad full of ourselves’ – Delhi News Daily

Samantha Ruth Prabhu is embracing a new chapter in her life as she's expecting her first baby with husband Raj…

3 Min Read
Entertainment

Dolly Parton’s Music TAKES OVER Buckingham Palace in Emotional Tribute From The Royals – Delhi News Daily

Dolly Parton’s Music TAKES OVER Buckingham Palace in Emotional Tribute From The Royals Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?