Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी कल; सरकार को घेरने की रणनीति पर होगा विचार विमर्श – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी कल; सरकार को घेरने की रणनीति पर होगा विचार विमर्श – Delhi News Daily
Entertainment

मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी कल; सरकार को घेरने की रणनीति पर होगा विचार विमर्श – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 11, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
Congress AICC Meeting Mallikarjun Kharge
SHARE


Contents
मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में एआईसीसी बैठक में भाजपा के 12 साल के प्रचार अभियान और विपक्षी एकता पर रणनीति बनेगी। बैठक में गठबंधन विस्तार, दल-बदल और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की योजना पर भी चर्चा होने की संभावना है।बदलते राजनीतिक समीकरणजनआंदोलन की हो रही तैयारी?

मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में एआईसीसी बैठक में भाजपा के 12 साल के प्रचार अभियान और विपक्षी एकता पर रणनीति बनेगी। बैठक में गठबंधन विस्तार, दल-बदल और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की योजना पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Congress AICC Meeting Mallikarjun Kharge
कांग्रेस की अहम बैठक कल, विपक्षी रणनीति पर चर्चा होगी
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में गुरुवार (11 जून) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी के महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। इसकी जानकारी पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने दी है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के प्रचार अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पार करने से जुड़े राजनीतिक विमर्श का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बदलते राजनीतिक समीकरण

  • पार्टी नेतृत्व दल-बदल की बढ़ती घटनाओं और विपक्षी दलों के बीच समन्वय को मजबूत करने के मुद्दे पर भी विचार करेगा।
  • राज्यों में संभावित सहयोगी दलों के साथ तालमेल बढ़ाने और विपक्षी गठबंधन के विस्तार को लेकर भी मंथन होने की संभावना है।
  • संसद में विपक्ष की घटती संख्या को देखते हुए कांग्रेस की रणनीति भी बैठक का अहम विषय रहेगी।
  • तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों के लोकसभा में अलग समूह के रूप में बैठने और भाजपा नीत सरकार की प्राथमिकताओं के साथ जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस विपक्षी एकजुटता बनाए रखने के उपायों पर चर्चा कर सकती है।

जनआंदोलन की हो रही तैयारी?

  • बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब कांग्रेस संगठनात्मक स्तर पर भी सक्रिय है और विभिन्न राज्यों में नेतृत्व तथा गठबंधन संबंधी प्राथमिकताओं की समीक्षा कर रही है।
  • हाल ही में पार्टी ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला करते हुए अपेक्षाकृत युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।
  • इसके अलावा, पेपर लीक, नीट परीक्षा और सीबीएसई में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
  • पार्टी इन मुद्दों को युवाओं और छात्रों से जुड़े बड़े सवालों के रूप में उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर सकती है।
टीना

लेखक के बारे मेंटीना“टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Richa Ghosh’s Valiant 68 Goes In Vain As India Lose Final T20 World Cup Warm-Up Game To England – Delhi News Daily
Next Article Pimco says ‘credit loss cycle’ has begun, favours quality bonds – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • In 1983, an Atlantic City widow rejected $1 million for her home; in 1994, a state agency offered $251,250 and threatened eminent domain, but she ultimately won in court – Delhi News Daily
  • N Chandrasekaran resigns ahead of Tata Sons AGM, won’t seek reappointment – Delhi News Daily
  • ‘Ramayana’ actor Saurabh Sachdeva opens up on why unpredictability and experimentation keeps filmmaking alive: ‘If we start playing safe, we’ll make bad films’ – Delhi News Daily
  • Cristiano Ronaldo and Georgina Rodriguez Tie the Knot After 10 Years – Delhi News Daily
  • FCRA Bill Goes Waqf Route To JPCC: J Sai Jeepak On FCRA Blockade | The Hard Facts | News18 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Did Harry And Meghan Make The Right Choice? Sussex Finances Face Fresh Scrutiny Amid Royal Audit – Delhi News Daily

Army Veteran TORCHES Prince Harry’s ‘CRINGEWORTHY’ Afghanistan War RemarksPrince Harry is once again under intense scrutiny over his Afghanistan war…

1 Min Read
Entertainment

EXCLUSIVE! Sameeksha Takke Reveals What Harmanpreet Kaur, Radha Yadav, Jemimah Are Really Like Off Camera – Delhi News Daily

Women's T20 World Cup 2026 special: Sameeksha Takke has every reason to rejoice as she has returned from England after…

9 Min Read
Entertainment

Who is Tabinda Sanpal? All about the ‘Gold Queen’ of ‘Desi Bling’ star’s combined net worth with her husband, Satish Sanpal – Delhi News Daily

Dubai-based socialite Tabinda Sanpal is making waves from 'Desi Bling' with her opulent lifestyle alongside husband Satish. Their immense wealth,…

3 Min Read
Entertainment

When three MINOR Salman Khan fans travelled hundreds of kilometres from Delhi hoping to meet their idol – Delhi News Daily

Over the years, Salman Khan's stardom has inspired countless stories of fan devotion. While admirers often wait outside his residence…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?