Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: तेज हवा, बादल और बारिश से बदला मौसम, दिल्ली में जून का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, IMD का अपडेट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > तेज हवा, बादल और बारिश से बदला मौसम, दिल्ली में जून का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, IMD का अपडेट – Delhi News Daily
Entertainment

तेज हवा, बादल और बारिश से बदला मौसम, दिल्ली में जून का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, IMD का अपडेट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 16, 2026 6:12 pm
delhinewsdaily
Share
Delhi Weahter News
SHARE


Contents
Delhi Weather News: दिल्ली में मंगलवार यानी 16 जून सबसे ठंडा दिन रहा। बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा। जानें बुधवार को कैसा रहेगा मौसम।अधिकतम तापमान सामान्य से रहा नीचेकहां कितना रहा पारा जानिएबुधवार को कैसा रहेगा मौसम, जान लीजिए

Delhi Weather News: दिल्ली में मंगलवार यानी 16 जून सबसे ठंडा दिन रहा। बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा। जानें बुधवार को कैसा रहेगा मौसम।

Delhi Weahter News
दिल्ली में बदला मौसम
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवा, बादल और हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना रहा। इसके कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया और मंगलवार जून का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। बारिश के कारण लोगों को पिछले कुछ दिनों से जारी उमस और गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच पालम में सर्वाधिक 9.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद सफदरजंग में 2.8 मिमी, आयानगर में 2.5 मिमी और लोधी रोड में 1.2 मिमी वर्षा हुई।

अधिकतम तापमान सामान्य से रहा नीचे

दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। शहर के आधार केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं, लोधी रोड में 33.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.8 डिग्री कम), आया नगर में 32.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.9 डिग्री कम) और पालम में 32.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 6.7 डिग्री कम) तापमान दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा पारा जानिए

क्षेत्र में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं, लोधी रोड और आया नगर में 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो क्रमशः सामान्य से 4.4 डिग्री और 2.3 डिग्री कम है। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम दर्ज किया गया।

बुधवार को कैसा रहेगा मौसम, जान लीजिए

आईएमडी ने बुधवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने तथा गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। स्काइमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण दिल्ली में वर्षा हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं।

विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं।

पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article France vs Senegal LIVE Score, FIFA World Cup 2026: Focus On Kylian Mbappe As France Eye Winning Start vs Senegal – Delhi News Daily
Next Article Business Standard We expect solid growth once global tumult settles, says IFSCA chief – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Mcap of 5 most valued firms erodes by ₹1 trn, TCS takes biggest hit – Delhi News Daily
  • ‘How boring would life be without you’: Kareena Kapoor Khan shares a sweet birthday post for hubby Saif Ali Khan – Delhi News Daily
  • PM Modi Says India Strong Contender to Host 2036 Olympics, Announces Nationwide Talent Hunt – Delhi News Daily
  • BREAKING: Rahul Gandhi Gets LS Panel Notice Over Shah Remarks Seeking Reply By August 28 | News18 – Delhi News Daily
  • Best Telegram Bots for Productivity You Can Use in India 2026 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Trooping The Colour: Andrew Scandal Haunts Royal Family As King Charles Celebrates Official Birthday – Delhi News Daily

Trooping The Colour: Andrew Scandal Haunts Royal Family As King Charles Celebrates Official Birthday Source link

0 Min Read
delhi assembly
Entertainment

दिल्ली विधानसभा में ‘चावल घोटाले’ के मुद्दे पर जबरदस्त घमासान, स्पीकर ने AAP को 8 विधायकों को सदन से किया बाहर – Delhi News Daily

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को कथित चावल घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने खाद्य…

6 Min Read
Entertainment

As Dharmendra Pradhan resigns, Ranvir Shorey calls it a ‘master stroke’ by PM Modi’s Government, actress Tara Deshpande expresses disappointment – Delhi News Daily

While several celebrities welcomed Union Education Minister Dharmendra Pradhan’s resignation on July 25, actors Ranvir Shorey and Tara Deshpande stood…

3 Min Read
Delhi weather update 18 april
Entertainment

दिल्ली में अगले 6 दिनों तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 40 डिग्री के ऊपर रहेगा तापमान, IMD का अलर्ट – Delhi News Daily

दिल्ली में मौसम को लेकर एक बार फिर से अलर्ट आ गया है। हालांकि, इस बार का अलर्ट आंधी-तूफान या…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?