Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला संगम विहार! जान बचाने गोदाम की तरफ भागे शख्स को बदमाशों ने सरेआम भूना – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला संगम विहार! जान बचाने गोदाम की तरफ भागे शख्स को बदमाशों ने सरेआम भूना – Delhi News Daily
Entertainment

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला संगम विहार! जान बचाने गोदाम की तरफ भागे शख्स को बदमाशों ने सरेआम भूना – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 18, 2026 2:13 am
delhinewsdaily
Share
Delhi news
SHARE


Contents
संगम विहार इलाके में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो मोटरसाइकिलों पर आए चार हमलावरों ने 42 वर्षीय कारोबारी हृदयेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।क्या था पूरा मामलाहमलावारों ने व्यक्ति को मारी कई गोलियांजांच में आया सामनेआरोपियों को पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस

संगम विहार इलाके में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो मोटरसाइकिलों पर आए चार हमलावरों ने 42 वर्षीय कारोबारी हृदयेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।

Delhi news
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार सुबह चार लोगों ने 42 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में पीड़ित के एक रिश्तेदार का हाथ हो सकता है। मृतक की पहचान हृदयेश मिश्रा के रूप में हुई है, जो निर्माण संबंधी काम करता था।

क्या था पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे एक मंदिर के पास हुई। उसने बताया कि मिश्रा अपने भाई अजय के साथ वहां एक मिनी ट्रक को हटाने बाइक से गए थे। पुलिस के मुताबिक, जब अजय अपना ट्रक स्टार्ट कर रहा था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावर वहां पहुंचे और मिश्रा पर गोलियां चला दीं।

हमलावारों ने व्यक्ति को मारी कई गोलियां

पुलिस ने आगे बताया कि हृदयेश मिश्रा अपनी जान बचाने के लिए पास के एक गोदाम की ओर भागे। लेकिन मिश्रा को कई गोलियां लगीं और वह गोदाम के गेट के बाहर गिर पड़े। हमलावरों ने लगातार गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए।

जांच में आया सामने

पुलिस ने बताया कि पीड़ित को कई गोलियां लगी थीं और उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि मिश्रा का अपने एक रिश्तेदार से लंबे समय से विवाद था। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे उसी का हाथ हो सकता है।

आरोपियों को पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनाओं के क्रम का पता लगाने और अपराध में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Harry Kane, Jude Bellingham Shine As England Beat Croatia In Opener – Delhi News Daily
Next Article SpaceX shares decline for first time since blockbuster debut – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Valley View Motel – Official Teaser – Delhi News Daily
  • World Championships: Lakshya Sen reflects on shock loss and missed chances – Delhi News Daily
  • Mother Of All Maternity Break Policies: TN’s Govt Approves 365 Days’ Paid Leave For Third Child – Delhi News Daily
  • Coinbase Turns to Abu Dhabi as Global Hub for Tokenised Securities – Delhi News Daily
  • Zaydn raises $681K to scale its Gen-Z sneaker business – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

E20 Protest Delhi
Entertainment

‘ट्रंप के गुलाम कहां मिलेंगे’, AAP नेताओं के मार्च का वीडियो वायरल, लगे तीखे राजनीतिक नारे – Delhi News Daily

Edited by: दीपांशु|नवभारतटाइम्स.कॉम•4 Aug 2026, 8:56 pm ISTनीट पेपर लीक प्रदर्शन के बाद दिल्ली में E20 पेट्रोल का मुद्दा गरमा गया…

4 Min Read
Entertainment

Afrika Bambaataa, who helped shape early hip-hop and became a famous DJ | – The Times of India – Delhi News Daily

Afrika Bambaataa, an iconic figure in the realm of music, revolutionized the hip-hop scene by elevating it from grassroots gatherings…

3 Min Read
Ashoka Road Hit and Run Case
Entertainment

दिल्ली में IPL देखकर लौट रहे भाइयों को कुचलने वाला बिहार से अरेस्ट, लगातार बदल रहा था ठिकाने – Delhi News Daily

दिल्ली में अशोका रोड हादसे में दो भाइयों की मौत के मामले में फरार ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने बिहार…

4 Min Read
Entertainment

Who is Tabinda Sanpal? All about the ‘Gold Queen’ of ‘Desi Bling’ star’s combined net worth with her husband, Satish Sanpal – Delhi News Daily

Dubai-based socialite Tabinda Sanpal is making waves from 'Desi Bling' with her opulent lifestyle alongside husband Satish. Their immense wealth,…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?