Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: जंतर मंतर पर नेहा का भावुक भाषण वायरल, बोलीं-हमारी चोटें हिंसा की गवाही दे रही हैं – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > जंतर मंतर पर नेहा का भावुक भाषण वायरल, बोलीं-हमारी चोटें हिंसा की गवाही दे रही हैं – Delhi News Daily
Entertainment

जंतर मंतर पर नेहा का भावुक भाषण वायरल, बोलीं-हमारी चोटें हिंसा की गवाही दे रही हैं – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: July 24, 2026 12:12 am
delhinewsdaily
Share
CJP Protest
SHARE


Contents
जंतर मंतर पर 23 दिनों की भूख हड़ताल के बाद आइसा नेता नेहा बोरा ने अपने चर्चित भाषण में दिल्ली पुलिस पर बर्बरता और महिला प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के गंभीर आरोप लगाए।लोगों के टेंट पर दागे आंसू गैस के गोलेदिल्ली पुलिस पर लगाया आरोपआंदोलनकारियों के शरीर पर लगी चोट देंगी गवाहीसावित्रीबाई फुले का किया जिक्रलोगों ने जताया समर्थन

जंतर मंतर पर 23 दिनों की भूख हड़ताल के बाद आइसा नेता नेहा बोरा ने अपने चर्चित भाषण में दिल्ली पुलिस पर बर्बरता और महिला प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के गंभीर आरोप लगाए।

CJP Protest
नई दिल्ली: जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान आइसा नेता नेहा बोरा का भाषण सबसे चर्चित संबोधनों में से एक रहा। 23 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहीं नेहा ने मंच से पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि आंदोलनकारियों के शरीर पर पड़े जख्म इस संघर्ष की गवाही देंगे। बुधवार को जंतर मंतर के मंच पर पहुंचीं नेहा के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारियों में खासा जोश देखने को मिला और बार-बार नारेबाजी होती रही।

लोगों के टेंट पर दागे आंसू गैस के गोले

नेहा ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी संसद मार्च के लिए निकले थे, तब वे शांतिपूर्वक बैठे हुए थे। उनका आरोप था कि भूख हड़ताल के कारण कई छात्र चलने की स्थिति में भी नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के टेंट की ओर आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने कहा कि छात्रों के शरीर पर पड़े निशान बताएंगे कि हिंसा क्या होती है। संसद तक अपनी मांगें लेकर पहुंचे तो हमारे सिर फोड़ दिए गए, इसे याद रखा जाएगा।

दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप

अपने संबोधन में नेहा ने दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि डिक्शनरी में जब हिंसा लिखा जाएगा तो दिल्ली पुलिस का नाम सबसे पहले लिखा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया और कई छात्रों के सिर फूट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला प्रदर्शनकारियों के निजी अंगों पर पुलिसकर्मियों ने बैटन से वार किए।

आंदोलनकारियों के शरीर पर लगी चोट देंगी गवाही

नेहा ने कहा कि आंदोलनकारियों के शरीर पर लगी चोटें इस पूरे घटनाक्रम की गवाह बनेंगी। उन्होंने कहा कि हमारे इस आंदोलन के बाद जितनी जान बाकी छोड़ी है, वह गवाही देगी। हमारी चोटें हिंसा की गवाही देंगी। पांच लाख छात्रों का यह साहस याद रखा जाएगा।

सावित्रीबाई फुले का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग शहरों से आए छात्र-छात्राओं ने लाठीचार्ज के दौरान एक-दूसरे का सहारा दिया ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा को बचाया जा सके। अपने भाषण के अंत में उन्होंने सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख का जिक्र करते हुए कहा कि उनके संघर्ष से आज के छात्र प्रेरणा लेते हैं।

लोगों ने जताया समर्थन

करीब 23 दिन की भूख हड़ताल के बाद लौटी नेहा के इस भाषण ने जंतर मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में नया उत्साह भर दिया। मंच के सामने मौजूद भीड़ ने उनके संबोधन के दौरान लगातार नारे लगाए और समर्थन जताया।

हेमंत राजौरा

लेखक के बारे मेंहेमंत राजौराहेमंत राजौरा नवभारत टाइम्स में स्पेशल करेस्पॉन्डेंट हैं। वह कांग्रेस, सपा, आरजेडी सहित प्रमुख विपक्षी दलों की राजनीति को गहराई से कवर करते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य, विज्ञान और नीति से जुड़ी अहम खबरों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषण की स्पष्टता और विश्वसनीय सूत्रों तक मजबूत पहुंच उनकी पत्रकारिता की पहचान है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Glasgow Rolls Out Red Carpet; Mirabai Chanu, Lovlina Borgohain Lead India’s Commonwealth Games Medal Quest – Delhi News Daily
Next Article Sebi introduces fast-track process for securities transmission – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Millions of California households are getting electricity-bill credits automatically during the expensive summer months; the state says $886 million is being returned, averaging about $75 per household – Delhi News Daily
  • Fund performance in focus as Tata AMC looks to add AI investment talent – Delhi News Daily
  • Ed Sheeran BREAKS DOWN On Stage Amid Macklemore Fallout; ‘Everyone Has Abandoned Me’ – Delhi News Daily
  • Harita Bhadra: India’s 2nd-Fastest Woman on Asian Games, Nadal & Her One-Day-at-a-Time Mantra – Delhi News Daily
  • TMC Urges LS Secretariat Not To Nominate NCPI MPs To New Parliamentary Panels – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi Traffic Police Weekend Courts
Entertainment

नो टेंशन! वर्किंग डेज में कोर्ट के चक्करों से मुक्ति; दिल्ली में आ रही हैं ‘वीकेंड कोर्ट’, ट्रैफिक चालानों से मिलेगी राहत – Delhi News Daily

दिल्ली में 5 जुलाई से सभी जिला अदालत परिसरों में वीकेंड कोर्ट शुरू होंगी। यहां कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालानों का निपटारा…

4 Min Read
Entertainment

Prince William’s Priceless Response To Young Fan Goes Viral – Delhi News Daily

Prince William's Priceless Response To Young Fan Goes Viral Source link

0 Min Read
Entertainment

When Zeenat Aman’s OLD picture with Rekha sparked Deepika Padukone and Alia Bhatt comparison debate | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

In a nostalgic throwback moment, Zeenat Aman once shared a vintage photograph with her close friend Rekha, giving fans a…

2 Min Read
Entertainment

Ben Jones Dead At 84: Family Shares Heartbreaking Detail About His Final Hours At Home – Delhi News Daily

Ben Jones Dead At 84: Family Shares Heartbreaking Detail About His Final Hours At Home Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?