Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्लीः 24 घंटे के भीतर दो जगह लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू ; कोई हताहत नहीं – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्लीः 24 घंटे के भीतर दो जगह लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू ; कोई हताहत नहीं – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्लीः 24 घंटे के भीतर दो जगह लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू ; कोई हताहत नहीं – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 7, 2026 2:12 pm
delhinewsdaily
Share
Delhi Fire
SHARE


Contents
Fire Broken Out: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो इलाकों में भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। गनीमत की बात यह है कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में भड़की आगदुकान में भीषण आग, दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Fire Broken Out: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो इलाकों में भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। गनीमत की बात यह है कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Delhi Fire
दिल्ली में दो जगह लगी आग।(फोटो– नवभारतटाइम्स.कॉम)
नई दिल्लीः दिल्ली में 24 घंटे के भीतर आग लगने की दो घटनाएं सामने आईं हैं। दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में शुक्रवार को आग लग गई। आग को बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं गुरुवार रात में महियाला इलाके में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका

नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में भड़की आग

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंचीं और काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दुकान में भीषण आग, दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

इससे पहले, दिल्ली में मटियाला इलाके के राजापुरी इलाके में गुरुवार रात एक दुकान में भीषण आग लगने के बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि राजापुरी की गली नंबर 40 में स्थित दुकान में आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 20 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद रात साढ़े नौ बजे दमकल की चार और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की कुल नौ गाड़ियों को भेजा गया है।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स से जुड़े और होमपेज टीम का हिस्सा बने। वह शिफ्ट और होमपेज की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ न्यूज की प्रभावी प्लानिंग, खबर लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल न्यूज टीम में काम करने का लंबा अनुभव है। इस दौरान डेस्क के साथ रिपोर्टिंग का अनुभव भी हासिल किया। सियासी गलियारे में होने वाली हलचलों, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों, समाज में सांस्कृतिक बदलावों पर नजर रखते हैं। करंट अफेयर्स को लेकर सचेत रहने वाले वरुण शैलेश रोजाना खबरों को विभिन्न एंगल से प्रस्तुत करने को लेकर एक्टिव रहते हैं। वैश्विक राजनीति का देश की सियासत पर पड़ने वाले असर, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन के लिहाज से खबरों के प्रजेंटेशन में महारत रखते हैं। वरुण शैलेश न्यूज को चैलेंज की तरह लेते हैं और खबरों की दुनिया को एन्जॉय करते हैं।

विशेषज्ञताः करंट अफेयर्स, ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक खबरों के साथ ग्लोबल पॉलिटकल सिचुएशन का देश की राजनीति पर पड़ने वाले असर के लिहाज से खबरों को प्रस्तुत करते हैं। सोशल जस्टिस, चाइल्ड प्रोटेक्शन से जुड़े इश्यूज पर पकड़।

पत्रकारिता का अनुभवः वरुण शैलेश ने वर्ष 2009 में इंडो एशियन न्यूज सर्विस (IANS)से करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और खबरों के संपादन में महारत हासिल की। इसके बाद हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़े और सेंट्रल डेस्क पर पांच साल से ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़ी खबरों के संपादन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दैनिक जागरण के संपादकीय पेज और Op-ed पेज पर रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों के नामचीन लेखकों, वरिष्ठ पत्रकारों के लेखों के संपादन के साथ साथ आइडिएशन, संपादन की जिम्मेदारी संभाली। 2018 में आजतक (डिजिटल) टीम का हिस्सा बने। आजतक में मुख्य न्यूज टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2019, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली विधानसभा चुनावों को कवर किया। दिल्ली में विभिन्न पॉलिटकल गतिवियों को कवर किया। आजतक में इंटरनेशनल-फीचर टीम को भी लीड किया। आजतक डिजिटल में इंटरनेशनल पेज को दूसरा सबसे अधिक नंबर लाने वाले सेक्शन के तौर पर स्थापित किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में वुमन सेक्शन (फीचर) टीम को लीड किया। इस दौरान आइडिएशन, प्रभावी प्लानिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ हेल्थ, क्राइम, फूड और सोशल इश्यूज पर जमकर लिखा।

वरुण शैलेश ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से सोशियोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “Witness World Class Cricket”: Sri Lanka Makes Incredible Gesture For India Test Series – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Cabinet may soon consider revamped model investment treaty: DEA secy – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds – Delhi News Daily
  • Modi at 25: Small signs, big challenge – Delhi News Daily
  • Prince Harry’s UK Police Protection Remains Under Review; Met Chief Breaks Silence – Delhi News Daily
  • Another Big Change At CSK Ahead Of IPL 2027, Long-Time Batting Coach Michael Hussey Departs – Delhi News Daily
  • Vijay Overcomes First Poll Battle As CM: How TVK’s Bypoll Brace Is A Prestige Win – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi lieutenant governor taranjit singh sandhu
Entertainment

दिल्ली के लोगों को अब मोबाइल पर मिलेगा ट्रैफिक अपडेट, जानें कैसे – Delhi News Daily

दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब दिल्लीवालों…

6 Min Read
Entertainment

Little Thomas – Official Teaser – Delhi News Daily

Little Thomas - Official Teaser Source link

0 Min Read
SIR
Entertainment

SIR: 12 राज्यों में 7.20 करोड़ वोटरों के नाम कटे, लिस्ट की छटाई में पश्चिम बंगाल सबसे आगे? – Delhi News Daily

SIR: 12 राज्यों में वोटर लिस्ट संशोधन के दौरान 7.20 करोड़ नाम हटाए गए हैं। जबकि 2 करोड़ से ज्यादा…

4 Min Read
Entertainment

Meghan Markle’s Emotional Geneva Speech Sparks Fresh Child Safety Debate | WATCH – Delhi News Daily

Dhurandhar success ends Ranveer-Aditya Chopra tension as reunion buzz shakes Bollywood industryDhurandhar 2’s massive success has sparked fresh buzz in…

1 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?