Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली विधानसभा में ‘चावल घोटाले’ के मुद्दे पर जबरदस्त घमासान, स्पीकर ने AAP को 8 विधायकों को सदन से किया बाहर – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली विधानसभा में ‘चावल घोटाले’ के मुद्दे पर जबरदस्त घमासान, स्पीकर ने AAP को 8 विधायकों को सदन से किया बाहर – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली विधानसभा में ‘चावल घोटाले’ के मुद्दे पर जबरदस्त घमासान, स्पीकर ने AAP को 8 विधायकों को सदन से किया बाहर – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 11, 2026 2:12 pm
delhinewsdaily
Share
delhi assembly
SHARE


Contents
दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को कथित चावल घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने खाद्य मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष के व्यवहार को अनुचित बताते हुए आठ आप विधायकों को सदन से बाहर कर दिया।आप के किन विधायकों को सदन से किया गया बाहर?‘विपक्ष का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी लगाए आरोप

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को कथित चावल घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने खाद्य मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष के व्यवहार को अनुचित बताते हुए आठ आप विधायकों को सदन से बाहर कर दिया।

delhi assembly
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को उस वक्त जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने सदन में चावल घोटाले का मुद्दा उठाया। वह सदन में नारेबाजी कर खाद्य मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विपक्ष के व्यवहार को अनुचित बताया और आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों को सदन से बाहर कर दिया।

सत्र की शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली सरकार के कार्यकाल में कथित चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। सिरसा ने इन आरोपों से इनकार किया है।

आप के किन विधायकों को सदन से किया गया बाहर?

सदन से बाहर किए गए विधायकों में संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, सोम दत्त, अजय दत्त, वीरेंद्र कादियान, सुरिंदर कुमार और चौधरी जुबैर अहमद शामिल हैं।

दोपहर के भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने तख्तियां लेकर नारेबाजी शुरू कर दी और सिरसा के इस्तीफे की मांग की।

‘विपक्ष का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’

स्पीकर ने आप विधायकों को बाहर ले जाने के लिए मार्शलों को निर्देश देते हुए कहा, ‘इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह विपक्ष का बेहद गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। उन्होंने पिछले तीन दिनों से लगातार सदन की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की है।’

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी लगाए आरोप

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आरोप लगाया कि आप विधायक कुलदीप कुमार ने ‘मौके पर मौजूद अधिकारियों की ओर कुछ फेंका। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, ‘यह स्वीकार्य व्यवहार नहीं है और उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए।’ सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने की धमकी दी।

मंत्री ने सदन के अंदर कहा, ‘हमने न तो कोई चावल खरीदा और न ही बेचा। हमारे पास एक कंपनी की ओर से एक आवेदन आया था। मैंने केवल यह लिखा था कि ‘नियमों के अनुसार विचार किया जा सकता है’। विपक्ष के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। मैं मानहानि के मामले में उन्हें अदालत ले जाऊंगा।’

भाजपा विधायक अजय महावर ने विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता से अनुरोध किया कि कुलदीप कुमार के आचरण को देखते हुए उन्हें पूरे एक साल के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया जाए।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article David Miller, Finn Allen, Heinrich Klaasen, Marcus Stoinis Headline ILT20 Season 5 Pre-auction Signings – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Himadri plans ₹1,300 cr FY27 capex, steps up battery materials investments – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Quote of the day by Agatha Christie: “If you place your head in a lion’s mouth, then you cannot…” – a sharp lesson on risk, responsibility and thinking before you act – Delhi News Daily
  • Himadri plans ₹1,300 cr FY27 capex, steps up battery materials investments – Delhi News Daily
  • दिल्ली विधानसभा में ‘चावल घोटाले’ के मुद्दे पर जबरदस्त घमासान, स्पीकर ने AAP को 8 विधायकों को सदन से किया बाहर – Delhi News Daily
  • David Miller, Finn Allen, Heinrich Klaasen, Marcus Stoinis Headline ILT20 Season 5 Pre-auction Signings – Delhi News Daily
  • BJP Vs Congress Outside Parliament: Why Didn’t You Go To Jharkhand, MP Asks Priyanka Gandhi – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi News
Entertainment

छात्रों के साथ मारपीट और FIR पर ‘आप’ का हमला, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘GenZ को डराने की कोशिश बेकार’ – Delhi News Daily

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ मारपीट और एफआईआर के मामले में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार…

3 Min Read
Entertainment

Sudha Kongara’s unpaid ‘Parasakthi’ salary, court orders FIR in Ansiba Hassan’s complaint, ‘Toxic’ female cast reveal: Top 5 South stories of the day – Delhi News Daily

The South film industry had another busy day with legal developments, significant personal announcements, political clarifications, and exciting updates from…

3 Min Read
Entertainment

Kate-Beatrice Tensions Resurface; Party Past And Epstein Shadow Fuel Royal Unease | WATCH – Delhi News Daily

Kate-Beatrice Tensions Resurface; Party Past And Epstein Shadow Fuel Royal Unease | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

‘Satluj’: Screenings for Diljit Dosanjh’s film held in Jammu following OTT takedown; more shows to follow – Delhi News Daily

Despite the OTT band, 'Satluj' is being screened across the country. On Friday, a screening was held in Jammu, which…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?