सीबीआई ने 15 लाख रुपये के रिश्वत के मामले में एक वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक और रेलवे के इंजीनियर के बीच रिश्वत की डील हुई थी।
सीबीआई मे रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियर को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 15 लाख रुपये के रिश्वत मामले में दक्षिण मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजयवाड़ा में दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (सीएसटीई) प्रोजेक्ट्स कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर बापिराजू और ‘येल्ला कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रबंध निदेशक के बेटे श्रीचंद के रूप में हुई है।
इंजीनियर पर कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप
अधिकारियों के अनुसार, गणपति इंजीनियरिंग वर्क्स और येल्ला कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त उद्यम को दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 179.50 करोड़ रुपये का ‘ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग’ प्रोजेक्ट सौंपा गया था। इस कार्य को समय से पहले पूरा करने के लिए कंपनी ने लगभग सात करोड़ रुपये के बोनस का दावा किया था।
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘आरोप है कि दक्षिण मध्य रेलवे (विजयवाड़ा) के सीएसटीई प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों ने संयुक्त उद्यम को अनुचित लाभ पहुंचाने और बोनस दावे की मंजूरी को सुगम बनाने के लिए बोनस फाइल से संबंधित तारीखों में हेरफेर व फेरबदल किया।’
प्रबंध निदेशक का बेटा पहुंचाने वाला था रिश्वत की राशि
सीबीआई ने दावा किया कि निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आरोपी इंजीनियर को सूचित किया था कि उनका बेटा रविवार को विशाखापत्तनम से विजयवाड़ा यात्रा के दौरान रिश्वत की राशि पहुंचाएगा।
जांच एजेंसी के अनुसार, सीबीआई ने जाल बिछाकर इंजीनियर को श्रीचंद से 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। यह राशि उसके पिता की कंपनी के लिए बोनस की मंजूरी और भुगतान के एवज में दी जा रही थी।
प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 15 लाख रुपये की पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई है। बयान में कहा गया, ‘आरोपियों के विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, पिथापुरम और हैदराबाद स्थित परिसरों में छापेमारी की जा रही है।’
लेखक के बारे मेंSanjeev Kumarसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)
संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।
विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।
पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।… और पढ़ें