Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News: इन खामियों को दूर करें; ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लिखी चिट्ठी, कहा- ये सब ठीक कराएं – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News: इन खामियों को दूर करें; ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लिखी चिट्ठी, कहा- ये सब ठीक कराएं – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News: इन खामियों को दूर करें; ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लिखी चिट्ठी, कहा- ये सब ठीक कराएं – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 5, 2026 8:12 pm
delhinewsdaily
Share
BRICS Summit route
SHARE


Contents
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उस सड़कों को ठीक कराने के लिए स्थानीय प्रशासन को चिट्ठी लिखी है, जहां से ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गुजरेंगे।सड़कों पर गड्ढे, स्ट्रीट लाइट खराब, बेतरतीब बढ़े पेड़ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय निकाय को लिखी चिट्ठीदिल्ली में कहां कहां सड़कों को ठीक करने की जरूरत?NDMC ने बताया- अपना प्लान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उस सड़कों को ठीक कराने के लिए स्थानीय प्रशासन को चिट्ठी लिखी है, जहां से ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गुजरेंगे।

BRICS Summit route
IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और 2 के पास नॉर्थ एक्सिस रोड पर गड्ढे देखे गए।(फोटो– ANI)
नई दिल्लीः दिल्ली में 12-13 जुलाई को ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। लेकिन इससे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय प्रशासन से सड़कों को ठीक करने के लिए कहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक सर्वे के बाद सिविक एजेंसियों से उन सड़कों को ठीक करने के लिए कहा है, जो 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स समिट के लिए डेलीगेट्स के आने-जाने के तय रूट पर पड़ती हैं।

सड़कों पर गड्ढे, स्ट्रीट लाइट खराब, बेतरतीब बढ़े पेड़

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लुटियंस दिल्ली, एयरपोर्ट के पास, साउथ दिल्ली और द्वारका के रास्तों पर उन्हें कई तरह की कमियां मिलीं, जैसे गड्ढे, खराब स्ट्रीटलाइट, बेतरतीब पेड़ और सेंट्रल वर्ज में खराबी।

ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय निकाय को लिखी चिट्ठी

एक अन्य अफसर ने बताया कि इन कमियों को ठीक करने के लिए संबंधित एजेंसियों को दो चिट्ठियां भेजी गई हैं। पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अफसरों के साथ सरकार के सीनियर अफसर भी तय किए गए रास्तों का जायजा ले सकते हैं।

दिल्ली में कहां कहां सड़कों को ठीक करने की जरूरत?

  • सर्वे का हवाला देते हुए पहले अधिकारी ने बताया कि IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और 2 के पास नॉर्थ एक्सिस रोड पर गड्ढे देखे गए, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड हब के पास ट्रैफिक सिग्नल के पास स्ट्रीटलाइट्स काम नहीं कर रही थीं, और द्वारका लिंक रोड पर पेड़ों की छंटाई की जरूरत है।
  • तीस जनवरी मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग और राजेश पायलट मार्ग समेत कई सड़कों पर जेबरा क्रॉसिंग को फिर से पेंट करने की जरूरत है। अधिकारी ने बताया कि SB मार्ग पर कुछ स्ट्रीटलाइट्स की मरम्मत की जरूरत थी।
  • अधिकारी ने बताया कि रिंग रोड पर RK पुरम के पास अंधेरे वाले हिस्से (डार्क स्पॉट) देखे गए, और एजेंसियों से वहां स्ट्रीटलाइट्स लगाने के लिए कहा गया। अधिकारी ने बताया कि धौला कुआं के पास भी गड्ढे देखे गए और पंचशील मार्ग पर स्ट्रीटलाइट्स की मरम्मत की जरूरत है।
  • अधिकारी ने बताया कि रिंग रोड पर भीकाजी कामा प्लेस के पास सड़क के किनारे मरम्मत और रखरखाव के काम की जरूरत बताई ग

NDMC ने बताया- अपना प्लान

नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी सड़कों और फुटपाथों के रखरखाव समेत जरूरी इंतजाम कर रही है। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने टिप्पणी के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स से जुड़े और होमपेज टीम का हिस्सा बने। वह शिफ्ट और होमपेज की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ न्यूज की प्रभावी प्लानिंग, खबर लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल न्यूज टीम में काम करने का लंबा अनुभव है। इस दौरान डेस्क के साथ रिपोर्टिंग का अनुभव भी हासिल किया। सियासी गलियारे में होने वाली हलचलों, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों, समाज में सांस्कृतिक बदलावों पर नजर रखते हैं। करंट अफेयर्स को लेकर सचेत रहने वाले वरुण शैलेश रोजाना खबरों को विभिन्न एंगल से प्रस्तुत करने को लेकर एक्टिव रहते हैं। वैश्विक राजनीति का देश की सियासत पर पड़ने वाले असर, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन के लिहाज से खबरों के प्रजेंटेशन में महारत रखते हैं। वरुण शैलेश न्यूज को चैलेंज की तरह लेते हैं और खबरों की दुनिया को एन्जॉय करते हैं।

विशेषज्ञताः करंट अफेयर्स, ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक खबरों के साथ ग्लोबल पॉलिटकल सिचुएशन का देश की राजनीति पर पड़ने वाले असर के लिहाज से खबरों को प्रस्तुत करते हैं। सोशल जस्टिस, चाइल्ड प्रोटेक्शन से जुड़े इश्यूज पर पकड़।

पत्रकारिता का अनुभवः वरुण शैलेश ने वर्ष 2009 में इंडो एशियन न्यूज सर्विस (IANS)से करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और खबरों के संपादन में महारत हासिल की। इसके बाद हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़े और सेंट्रल डेस्क पर पांच साल से ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़ी खबरों के संपादन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दैनिक जागरण के संपादकीय पेज और Op-ed पेज पर रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों के नामचीन लेखकों, वरिष्ठ पत्रकारों के लेखों के संपादन के साथ साथ आइडिएशन, संपादन की जिम्मेदारी संभाली। 2018 में आजतक (डिजिटल) टीम का हिस्सा बने। आजतक में मुख्य न्यूज टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2019, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली विधानसभा चुनावों को कवर किया। दिल्ली में विभिन्न पॉलिटकल गतिवियों को कवर किया। आजतक में इंटरनेशनल-फीचर टीम को भी लीड किया। आजतक डिजिटल में इंटरनेशनल पेज को दूसरा सबसे अधिक नंबर लाने वाले सेक्शन के तौर पर स्थापित किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में वुमन सेक्शन (फीचर) टीम को लीड किया। इस दौरान आइडिएशन, प्रभावी प्लानिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ हेल्थ, क्राइम, फूड और सोशल इश्यूज पर जमकर लिखा।

वरुण शैलेश ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से सोशियोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Olympic Champion Zheng Qinwen Storms Home To Reach US Open Last 16 – Delhi News Daily
Next Article Tata Motors launches tender offer for Iveco Group; deal values company at €3.82 billion – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Tata Motors launches tender offer for Iveco Group; deal values company at €3.82 billion – Delhi News Daily
  • Delhi News: इन खामियों को दूर करें; ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लिखी चिट्ठी, कहा- ये सब ठीक कराएं – Delhi News Daily
  • Olympic Champion Zheng Qinwen Storms Home To Reach US Open Last 16 – Delhi News Daily
  • ‘PDA Means Paraya Dhan Apna’: Vinod Tawde’s First Attack On Akhilesh Yadav After Taking Charge In UP – Delhi News Daily
  • iPhone Ultra Roundup: Everything We Know Ahead of Launch – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

India’s Got Latent 2 Ep 6 Release Date & Guests: Varun Dhawan Joins Samay Raina For Exclusive Netflix Episode – Delhi News Daily

India's Got Latent 2 Episode 6 Release Update: India's Got Latent Season 2 has continued to attract attention with its…

3 Min Read
Entertainment

Imtiaz Ali reveals Shahid Kapoor and Kareena Kapoor are showing ‘Jab We Met’ to their kids but Mira Rajput prefers ‘Tamasha’ – Delhi News Daily

Imtiaz Ali shared that Shahid Kapoor and Kareena Kapoor are introducing their children to 'Jab We Met', delighting the director.…

4 Min Read
Entertainment

Mirzapur The Movie: Rasika Dugal Reflects On Beena Tripathi’s Enduring Legacy; ‘When People Call You…’ – Delhi News Daily

In today's entertainment landscape, audiences often remember unforgettable characters long after the credits roll. From iconic protagonists to morally complex…

3 Min Read
Delhi Encounter
Entertainment

Delhi Encounter: दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास मुठभेड़, पुलिस ने कुख्यात बदमाश सूरज उर्फ काना को दबोचा – Delhi News Daily

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास दिल्ली पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?