Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: कालकाजी में गैंगरेपः महिला से बदसलूकी, जिम से भगाया, फोन में मिले अश्लील वीडियो; अब तक जांच में क्या मिला? – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > कालकाजी में गैंगरेपः महिला से बदसलूकी, जिम से भगाया, फोन में मिले अश्लील वीडियो; अब तक जांच में क्या मिला? – Delhi News Daily
Entertainment

कालकाजी में गैंगरेपः महिला से बदसलूकी, जिम से भगाया, फोन में मिले अश्लील वीडियो; अब तक जांच में क्या मिला? – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 24, 2026 12:12 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली गैंगरेप में कई बातें सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को महिला से बदसलूकी के चलते कुछ दिन पहले जिम से निकाल दिया गया था।फोन में मिले अश्लील वीडियोचाकू और पिस्तौल दिखाकर धमकायाआरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश कीहेमंत को जिम से निकाला गया

दिल्ली गैंगरेप में कई बातें सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को महिला से बदसलूकी के चलते कुछ दिन पहले जिम से निकाल दिया गया था।

gang-rape near Kalkaji
कालकाजी में गैंगरेप।(फोटो– ANI)
नई दिल्लीः दिल्ली के एक पार्क में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के आरोपी तीन लोगों में से एक अक्सर उस जगह पर आता-जाता था। पुलिस अधिकारियों को शक है कि यह घटना पहले से सोची-समझी साजिश हो सकती है। तीनों आरोपियों में से एक को कुछ महीने पहले जिम से निकाल दिया गया था।

सब्जी बेचने वाला 32 साल का आसिफ को इस अपराध का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। वह दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क के पास रहता था। अधिकारियों ने बताया कि वह अक्सर आस-पास की सुनसान जगहों पर घूमता रहता था; जांच के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, चाकू और कंडोम बरामद किए गए।

फोन में मिले अश्लील वीडियो

जांच में यह भी पता चला कि आसिफ के फोन में कई पोर्नोग्राफिक वीडियो थे। बाकी दो आरोपियों 24 साल के हेमंत और उसके भाई महेश ने अपनी सर्च हिस्ट्री डिलीट कर दी थी। हेमंत वकील और उसका भाई BSc मैथमेटिक्स का फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। सभी आरोपियों के फोन फाेरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह घटना इस हफ्ते की शुरुआत में हुई, जब लड़की और उसका 17 साल का दोस्त अपने 17वें जन्मदिन के मौके पर कालकाजी मंदिर में पूजा करने के बाद आस्था कुंज पार्क गए और गेट नंबर 7 से अंदर घुसे, तभी तीनों आरोपियों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने लगभग एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया और फिर पुलिसकर्मी बनकर उन्हें रोका। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने उसके दोस्त को ‘सर’ कहकर बुलाया किया ताकि उन्हें यकीन हो जाए कि वे पुलिस वाले हैं। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को उसके दोस्त से अलग कर दिया।

चाकू और पिस्तौल दिखाकर धमकाया

13 साल की बेटी के पिता आसिफ ने कथित तौर पर चाकू और पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया। इसके बाद तीनों लड़की को लेकर पार्क के अंदर कहीं सुनसान जगहों पर ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। खबरों के मुताबिक, जब एक आरोपी लड़की के साथ गलत हरकत कर रहा था, तो दूसरा पहरा दे रहा था और फोन पर तीसरे आरोपी को बुलाकर घटना को जारी रखने के लिए कह रहा था।

आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की

तीनों ने लड़की को शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी और मौके से भाग गए। लड़की और उसका दोस्त किसी तरह पार्क से बाहर निकले और पुलिस को फोन किया। सूत्रों ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पास की एक जगह पर खाना खाया और फिर श्रीनिवासपुरी स्थित अपने घर चले गए जहां उन्होंने सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े धोए। ये तीनों आरोपी बचपन के दोस्त हैं।

हेमंत को जिम से निकाला गया

न्यूज एजेंसी PTI ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि हेमंत को लगभग एक महीने पहले एक जिम से निकाल दिया गया था, क्योंकि जिम प्रबंधन को महिलाओं से उसके व्यवहार के बारे में कई शिकायतें मिली थीं। जांच में यह शक भी पैदा हुआ है कि आरोपी शायद पहले भी पार्क में ऐसी घटनाओं में शामिल रहे होंगे; अधिकारी उनके आपराधिक रिकॉर्ड और पिछली गतिविधियों की जांच कर रहे हैं।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स से जुड़े और होमपेज टीम का हिस्सा बने। वह शिफ्ट और होमपेज की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ न्यूज की प्रभावी प्लानिंग, खबर लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल न्यूज टीम में काम करने का लंबा अनुभव है। इस दौरान डेस्क के साथ रिपोर्टिंग का अनुभव भी हासिल किया। सियासी गलियारे में होने वाली हलचलों, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों, समाज में सांस्कृतिक बदलावों पर नजर रखते हैं। करंट अफेयर्स को लेकर सचेत रहने वाले वरुण शैलेश रोजाना खबरों को विभिन्न एंगल से प्रस्तुत करने को लेकर एक्टिव रहते हैं। वैश्विक राजनीति का देश की सियासत पर पड़ने वाले असर, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन के लिहाज से खबरों के प्रजेंटेशन में महारत रखते हैं। वरुण शैलेश न्यूज को चैलेंज की तरह लेते हैं और खबरों की दुनिया को एन्जॉय करते हैं।

विशेषज्ञताः करंट अफेयर्स, ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक खबरों के साथ ग्लोबल पॉलिटकल सिचुएशन का देश की राजनीति पर पड़ने वाले असर के लिहाज से खबरों को प्रस्तुत करते हैं। सोशल जस्टिस, चाइल्ड प्रोटेक्शन से जुड़े इश्यूज पर पकड़।

पत्रकारिता का अनुभवः वरुण शैलेश ने वर्ष 2009 में इंडो एशियन न्यूज सर्विस (IANS)से करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और खबरों के संपादन में महारत हासिल की। इसके बाद हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़े और सेंट्रल डेस्क पर पांच साल से ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़ी खबरों के संपादन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दैनिक जागरण के संपादकीय पेज और Op-ed पेज पर रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों के नामचीन लेखकों, वरिष्ठ पत्रकारों के लेखों के संपादन के साथ साथ आइडिएशन, संपादन की जिम्मेदारी संभाली। 2018 में आजतक (डिजिटल) टीम का हिस्सा बने। आजतक में मुख्य न्यूज टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2019, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली विधानसभा चुनावों को कवर किया। दिल्ली में विभिन्न पॉलिटकल गतिवियों को कवर किया। आजतक में इंटरनेशनल-फीचर टीम को भी लीड किया। आजतक डिजिटल में इंटरनेशनल पेज को दूसरा सबसे अधिक नंबर लाने वाले सेक्शन के तौर पर स्थापित किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में वुमन सेक्शन (फीचर) टीम को लीड किया। इस दौरान आइडिएशन, प्रभावी प्लानिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ हेल्थ, क्राइम, फूड और सोशल इश्यूज पर जमकर लिखा।

वरुण शैलेश ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से सोशियोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Farmer’s Daughter Roshibina Devi Creates History With Third Asian Games Medal – Delhi News Daily
Next Article PB Fintech shares crash 36%, bloodbath wipes off Rs 31,426 cr from m-cap after IRDAI’s reform plans. What Citi and Jefferies are warning – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • In 2000, California packed 662,700 shredded waste tires beneath an I-880 on-ramp; they cut foundation stress 40%, saved $477,000, and CalRecycle later reported 22 years without repairs or issues – Delhi News Daily
  • PB Fintech shares crash 36%, bloodbath wipes off Rs 31,426 cr from m-cap after IRDAI’s reform plans. What Citi and Jefferies are warning – Delhi News Daily
  • कालकाजी में गैंगरेपः महिला से बदसलूकी, जिम से भगाया, फोन में मिले अश्लील वीडियो; अब तक जांच में क्या मिला? – Delhi News Daily
  • Farmer’s Daughter Roshibina Devi Creates History With Third Asian Games Medal – Delhi News Daily
  • DEFCON 2026: CDS N.S. Raja Subramani On Changing Warfare, AI & India’s Defence Future | News18 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Royal Protection Crisis: Up To 30 Officers Probed Over Shocking Windsor Castle Claims | WATCH – Delhi News Daily

Royal Protection Crisis: Up To 30 Officers Probed Over Shocking Windsor Castle Claims | WATCH Source link

0 Min Read
delhi hauz khas ac blast fire
Entertainment

दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत – Delhi News Daily

दक्षिण दिल्ली के हौज खास में देर रात एक घर में लगी आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की…

5 Min Read
Entertainment

Bigg Boss 20 Voting Trends: Who Will Get Highest Votes? Scout, Asif Khan, Rohed Khan – Delhi News Daily

Bigg Boss 20 voting trends September 16: Ladies and gentlemen, boys and girls, tighten up your seat belts as Bigg…

3 Min Read
Entertainment

My Dear Ex – Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

My Dear Ex - Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?