दिल्ली में शनिवार को हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।

हाड़ों पर बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बदला मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम के असर से मौसम बदला है। इसका असर दो-तीन दिन में कम हो जाएगा और तापमान फिर बढ़ेगा। ऐसे में इसे सर्दी की शुरुआत नहीं माना जा सकता।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
शनिवार दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 0.2 एमएम, लोदी रोड में 0.5 एमएम और मयूर विहार में 1 एमएम बारिश दर्ज हुई। रिज और आया नगर में बूंदाबांदी हुई। पालम में अधिकतम तापमान 28 और रिज में 27.7 डिग्री रहा। 27 सितंबर को बारिश थमने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। 28 से 30 सितंबर के बीच मौसम साफ रहेगा।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने 27 सितंबर यानी आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। IMD ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि राजधानी में इस बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।
