Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में प्रदूषण घटाने की तैयारी तेज, पर पुरानी गाड़ी को लेकर नई चुनौती, वर्ल्ड बैंक देगा 150 मिलियन डॉलर का फंड – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में प्रदूषण घटाने की तैयारी तेज, पर पुरानी गाड़ी को लेकर नई चुनौती, वर्ल्ड बैंक देगा 150 मिलियन डॉलर का फंड – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में प्रदूषण घटाने की तैयारी तेज, पर पुरानी गाड़ी को लेकर नई चुनौती, वर्ल्ड बैंक देगा 150 मिलियन डॉलर का फंड – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 15, 2026 3:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Clean Air Program DCAP World Bank 150 million dollars five year air pollution mitigation plan
SHARE


Contents
दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम के पहले चरण में वर्ल्ड बैंक 150 मिलियन डॉलर की मदद देगा। पांच साल की योजना में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, करीब 1000 जगहों पर चार्जिंग ढांचा बनाने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का प्रस्ताव है। रिपोर्ट में कम आय वाले वाहन चालकों की आजीविका और निर्माण स्थलों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई गई है।पुरानी गाड़ी वालों की आजीविका पर असरदो-तिहाई प्रदूषण बाहरी स्रोतों सेनिर्माण स्थलों पर सुरक्षा संबंधी चिंताएंनिगरानी के लिए बनेगी विशेष इकाईहवा बिगाड़ने में गाड़ियां रहीं आगे

दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम के पहले चरण में वर्ल्ड बैंक 150 मिलियन डॉलर की मदद देगा। पांच साल की योजना में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, करीब 1000 जगहों पर चार्जिंग ढांचा बनाने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का प्रस्ताव है। रिपोर्ट में कम आय वाले वाहन चालकों की आजीविका और निर्माण स्थलों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई गई है।

Delhi Clean Air Program DCAP World Bank 150 million dollars five year air pollution mitigation plan
दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम के पहले चरण में वर्ल्ड बैंक 150 मिलियन डॉलर की मदद देगा।
नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए प्रस्तावित दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम (DCAP) के पहले चरण में वर्ल्ड बैंक 150 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता देगा। इसके तहत पांच साल का एयर पल्यूशन मिटिगेशन प्लान लागू होगा। योजना में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने, करीब 1000 जगहों पर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, ई-बसॉं का विस्तार करने और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई करने पर जोर रहेगा।

DPCC ने ड्राफ्ट पर जनता से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। वर्ल्ड बैंक की पर्यावरण एवं सामाजिक प्रणाली आकलन रिपोर्ट में कार्यक्रम के समग्र पर्यावरणीय और सामाजिक जोखिम को गंभीर श्रेणी में रखा है।

  • पांच साल के क्लीन एयर प्रोग्राम का ड्राफ्ट जारी किया गया
  • 150 मिलियन डॉलर वर्ल्ड बैंक देगा, ईवी को बढ़ावा देने और 1000 जगहों पर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने की योजना

पुरानी गाड़ी वालों की आजीविका पर असर

पुरानी और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले गाड़ियों पर कार्रवाई से ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, डिलिवरी और मालवाहक छोटी गाड़ियां चलाने वाले कम आय वर्ग के लोगों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। गाड़ी बदलने की लागत और ईवी सब्सिडी तक समान पहुंच भी चुनौती है। रिपोर्ट में ईवी नीति के प्रभाव का सालाना आकलन, जरूरतमंदों को लक्षित सहायता और कार्रवाई से पहले पर्याप्त सूचना देने की सिफारिश की गई है। जांच और शिकायत या अपील की सुलभ व्यवस्था पर भी जोर है।

दो-तिहाई प्रदूषण बाहरी स्रोतों से

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण का करीब दो-तिहाई हिस्सा शहर के बाहर के स्रोतों से आता है। स्थानीय स्रोतों में सड़क और निर्माण की धूल की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत, परिवहन की 19 प्रतिशत, नगर निगम के कचरे की सात प्रतिशत और उद्योगों की 6 प्रतिशत है।

निर्माण स्थलों पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं

आकलन में एक निर्माणाधीन बस डिपो में सुरक्षा उपकरणों के असंगत इस्तेमाल, निर्माण स्थल पर बच्चों की मौजूदगी और श्रमिक परिवारों के वही रहने जैसी स्थितियां सामने आई। रिपोर्ट में ठेकेदारों की निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के प्रावधान अनुबंधों में शामिल करने की सिफारिश की गई है।

निगरानी के लिए बनेगी विशेष इकाई

कार्यक्रम की निगरानी के लिए पर्यावरण विभाग के तहत प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (PMU) बनाई जाएगी। रिपोर्ट में शिकायतें और घटनाओं की निगरानी, जमीन सौंपने से पहले अतिक्रमण और प्रदूषण की जांच और निर्माण से प्रभावित रेहड़ी-पटरी वालों की सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने की भी सिफारिश की गई है।

हवा बिगाड़ने में गाड़ियां रहीं आगे

राजधानी में अभी प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह ट्रांसपोर्ट सेक्टर है। IITM पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के आंकड़ों के मुताबिक, 14 अक्टूबर को दिल्ली के प्रदूषण में ट्रांसपोर्ट सेक्टर की हिस्सेदारी 15.15 प्रतिशत रही। वहीं, गौतमबुद्ध नगर, फरीदाबाद, गाजियाबाद और बुलंदशहर से भी प्रदूषण पहुंच रहा है। पराली जलाना शुरू हो गया है, लेकिन अभी दिल्ली के प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी करीब 1.5% है। IITM पुणे का DSS दिल्ली में प्रदूषण के अलग-अलग स्रोतों की हिस्सेदारी के साथ एनसीआर के शहरों से आने वाले प्रदूषण का भी आकलन करता है।

पूनम कुमारी गौड़

लेखक के बारे मेंपूनम कुमारी गौड़मैं पूनम कुमारी गौड़ एनबीटी में असिस्टेंट एडिटर हूं। पिछले करीब 18 सालों से एनबीटी में पत्रकारिता कर रही हैं। इस दौरान पर्यावरण, मौसम, डीडीए, क्राइम, रेलवे, दिल्ली जल बोर्ड आदि की कई रोचक खबरें मैने ब्रेक की। डीडीए क्यों नहीं करवा पा रहा अपने प्रोजक्ट को रेरा में रजिस्टर्ड, पर्यावरण पर GRAP पर लगी पाबंदियों से जुड़ी, ऑड ईवन व नए प्रयोगों जैसे वायु और नए सेंसर आदि पर स्टोरी की। कुछ ह्युमन इंटरेस्ट की स्टोरी की और गुड न्यूज पेज में भी अपना योगदान दे रही हूं।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Sanju Samson press conference: On India’s loss vs West Indies and the turning moment – Delhi News Daily
Next Article Oil Price Today (October 15): Crude oil dips to $105 despite rising Middle East tensions. Here’s why – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Congress Changes Tack On CJP, Invites Abhijeet Dipke To Rahul Gandhi’s High Tea – Delhi News Daily
  • Bla Bli Blu turns EBITDA-positive, hits Rs 250 crore annualised revenue run-rate – Delhi News Daily
  • How opposition to data centres is bringing Democrats and Republicans together during midterms – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (October 15): Crude oil dips to $105 despite rising Middle East tensions. Here’s why – Delhi News Daily
  • दिल्ली में प्रदूषण घटाने की तैयारी तेज, पर पुरानी गाड़ी को लेकर नई चुनौती, वर्ल्ड बैंक देगा 150 मिलियन डॉलर का फंड – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

delhi road accident
Entertainment

दिल्ली में इस साल रोजाना सड़क हादसों में पांच मौतें, पिछले छह वर्षों में सबसे अधिक – Delhi News Daily

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कें 2026 में अधिक जानलेवा साबित हुईं, जहां वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में प्रतिदिन औसतन…

7 Min Read
Entertainment

The Lament Of Autumn Episodes 5-6 Release Timings TODAY: WHEN Will NEW Eps Drop Online? Where To Stream? – Delhi News Daily

The Lament Of Autumn (Cdrama) Episodes 5-6 Release Updates: With just a few episodes out, The Lament Of Autumn has…

4 Min Read
Entertainment

‘Premada Oorali’ OTT release: Makers share update regarding Sriram’s Kannada hit – Delhi News Daily

Audiences hoping to watch 'Premada Oorali' from the comfort of their homes will have to wait for an official update.…

3 Min Read
Entertainment

Neekkam – Official Teaser​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

Watch the Official teaser​​ from malayalam​​​​​​ movie 'Neekkam' starring Dileep, Veena Nandakumar, Siddique, Ashokan, Binu Pappu, Kalabhavan Shajohn and Remya…

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?