Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिवाली पर दिल्ली में ‘भयानक दंगल’, फायर डिपार्टमेंट को 257 इमरजेंसी कॉल, आग की 214 घटनाएं, 11 गंभीर – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिवाली पर दिल्ली में ‘भयानक दंगल’, फायर डिपार्टमेंट को 257 इमरजेंसी कॉल, आग की 214 घटनाएं, 11 गंभीर – Delhi News Daily
Entertainment

दिवाली पर दिल्ली में ‘भयानक दंगल’, फायर डिपार्टमेंट को 257 इमरजेंसी कॉल, आग की 214 घटनाएं, 11 गंभीर – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 9, 2026 11:12 am
delhinewsdaily
Share
delhi fire services
SHARE


Contents
राजधानी दिल्ली में 8 नवंबर को दिवाली के दिन फायर सर्विस डिपार्टमेंट को 214 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली। एम्स में पटाखों और अन्य कारणों से झुलसे मरीजों की संख्या 42 है।पिछले साल के मुकाबले कम आईं आग की कॉलएम्स में 42 मरीज पहुंचे, 11 को गंभीर चोटपटाखों से झुलसने के 37 मामले

राजधानी दिल्ली में 8 नवंबर को दिवाली के दिन फायर सर्विस डिपार्टमेंट को 214 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली। एम्स में पटाखों और अन्य कारणों से झुलसे मरीजों की संख्या 42 है।

delhi fire services
(फोटो– टाइम्सऑफइंडिया.कॉम)
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिवाली का जश्न कई लोगों के लिए हादसे में बदल गया। दीपावली के दौरान पटाखों और आग लगने की घटनाओं ने दमकल विभाग से लेकर अस्पतालों तक की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिल्ली फायर सर्विस को दिवाली के दिन आग से जुड़ी 214 कॉल मिलीं, जबकि एम्स में पटाखों और अन्य कारणों से झुलसे 42 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ एके मलिक ने सोमवार को बताया कि 8 नवंबर को फायर डिपार्टमेंट को कुल 257 कॉल मिली थीं। इनमें 214 कॉल आग लगने की घटनाओं से जुड़ी थीं। इन हादसों में 6 लोग घायल हुए। दमकलकर्मियों को 7 बड़ी आग की घटनाओं पर भी काबू पाने के लिए भेजा गया। इसके अलावा जंगल में आग लगने की एक सूचना भी मिली।

पिछले साल के मुकाबले कम आईं आग की कॉल

एके मलिक के मुताबिक, इस साल दिवाली पर आग लगने की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले कमी दर्ज की गई। पिछले साल दमकल विभाग को आग से जुड़ी 231 कॉल मिली थीं, जबकि इस बार इनकी संख्या 214 रही। आग बुझाने के दौरान करीब पांच दमकलकर्मियों को मामूली चोटें भी आईं। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

उन्होंने बताया कि दिवाली की शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक विभाग को करीब 281 कॉल मिलीं। इनमें से लगभग 178 कॉल आधी रात तक आ चुकी थीं। इसके अलावा सोनीपत में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए भी दिल्ली से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। वहां तीन वाहनों ने एक मध्यम श्रेणी और दो बड़ी आग की घटनाओं में मोर्चा संभाला।

एम्स में 42 मरीज पहुंचे, 11 को गंभीर चोट

दूसरी ओर, दिल्ली के एम्स के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव और बर्न सर्जरी विभाग ने दिवाली से जुड़ी आग और जलने की घटनाओं के आंकड़े जारी किए हैं। सोमवार सुबह 11 बजे तक अस्पताल में झुलसने के 42 मामले सामने आए थे। इनमें 11 मरीज गंभीर रूप से झुलसे थे। चार मरीजों को आईसीयू और सात को वार्ड में भर्ती करना पड़ा। बाकी 31 मरीजों को मामूली चोटें आई थीं।

पटाखों से झुलसने के 37 मामले

एम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सामने आए 42 मामलों में से 37 पटाखों से जलने के थे। वहीं, दो मरीज पोटाश से झुलसे थे। इनमें 13 साल का एक बच्चा भी शामिल था। 18 से 60 साल की उम्र के लोगों में जलने के 22 मामले दर्ज किए गए। इस आयु वर्ग में ज्यादातर मरीजों के हाथ झुलसे थे।

60 साल से अधिक उम्र का एक मरीज भी अस्पताल पहुंचा, जिसे आईसीयू में भर्ती करने के बाद सर्जरी की गई। एम्स ने यह भी बताया कि आंखों में चोट लगने वाले कुछ मरीज सीधे डॉ. आरपी सेंटर की आई इमरजेंसी में पहुंचे हो सकते हैं। इसलिए ऐसे मामलों की संख्या जारी आंकड़ों में शामिल नहीं भी हो सकती है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Sitanshu Kotak press conference: KL Rahul’s role, India’s batting approach & more – Delhi News Daily
Next Article Explained: Why Nvidia shares dropped 4% in overnight trade and what analysts warn can trigger a bloodbath? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Canada hits Russia with fresh sanctions targeting missile tech, cyber networks – Delhi News Daily
  • Explained: Why Nvidia shares dropped 4% in overnight trade and what analysts warn can trigger a bloodbath? – Delhi News Daily
  • दिवाली पर दिल्ली में ‘भयानक दंगल’, फायर डिपार्टमेंट को 257 इमरजेंसी कॉल, आग की 214 घटनाएं, 11 गंभीर – Delhi News Daily
  • Sitanshu Kotak press conference: KL Rahul’s role, India’s batting approach & more – Delhi News Daily
  • Politics | PM Modi’s ‘Dimaagi Naxals’ Warning Sparks Political Row | Diwali | Opposition | News18 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

wine
Entertainment

दिल्ली शराब बुकिंग ऐप पर बड़ा खुलासा, पिछली सरकार ने दिसंबर 2024 में दी थी मंजूरी, DSIIDC ने बताई पूरी टाइमलाइन – Delhi News Daily

दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए शुरू किए गए ऐप को लेकर DSIIDC ने स्पष्ट किया कि इसकी…

17 Min Read
Entertainment

McBee Dynasty star Steven McBee Sr. must pay $7.18 million in federal crop fraud settlement after pleading guilty in 2024 over selling 1.6 million bushels of corn and soybeans in 2018 – Delhi News Daily

Steven McBee Sr. admitted selling more than 1.2 million bushels of corn and nearly 416,000 bushels of soybeans in 2018…

5 Min Read
Entertainment

Where The Mask Ends Episodes 13-14 Release Time TODAY: When Will NEW Eps Drop Online? Where To Watch For Free? – Delhi News Daily

Where The Mask Ends (Cdrama) Episodes 13-14 Release Updates: Tian Xi Wei and Yan An's historical romance Where The Mask…

5 Min Read
Entertainment

Diljit Dosanjh Delhi Concert: No Parking To Closing Deadline; Here’s Everything To Know About Big Event – Delhi News Daily

Diljit Dosanjh Delhi Concert Timings: Delhi's festive calendar is getting a major music boost as Diljit Dosanjh prepares to open…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?