दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए BS-VI वाहनों की अनिवार्यता और कमर्शियल गाड़ियों की एंट्री सीमित करने पर चर्चा है। विशेषज्ञों ने सार्वजनिक परिवहन और निगरानी पर जोर दिया है। वहीं, नई रिसर्च में ग्रामीण इलाकों की हवा भी शहर से ज्यादा प्रदूषित मिली है।
हाइलाइट्स
- BS-VI गाड़ियों पर जोर, कमर्शियल वाहनों की एंट्री सीमित करने का प्रस्ताव
- गांवों की हवा दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित
- डेयरी-लॉन्ड्री के लिए मंजूरी जरूरी, 5 प्रजातियों के पेड़ काटना आसान

एनवायरोकैटलिस्ट के फाउंडर सुनील दहिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली में सिर्फ BS-VI गाड़ियों को अनुमति देने और कमर्शियल गाड़ियों के प्रवेश को सीमित करने पर विचार करना सही दिशा में एक जरूरी कदम है। गाड़ी दिल्ली के प्रदूषण के सबसे बड़े स्थानीय स्रोतों में से हैं। सीमा पर वेयरहाउस बनाकर बैटरी से चलने वाले गाड़ियों से सामान शहर में लाने का मॉडल लंबे समय तक असर कर सकता है। दहिया ने यह भी कहा कि दिल्ली का प्रदूषण सिर्फ राजधानी की सड़कों से नहीं आता। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में थर्मल पावर प्लांट, उद्योग और कचरा जलाने पर भी उतनी ही सख्ती जरूरी है।
इलेक्ट्रिक कारों से तेल की बचत, लेकिन सार्वजनिक परिवहन पर जोर
CEEW की फेलो डॉ. हिमनी जैन ने कहा कि औसतन हर इलेक्ट्रिक कार सालाना 670 से 800 लीटर तेल बचाने में मदद करती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सड़क पर जाम और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव को देखते हुए सार्वजनिक और साझा परिवहन ज्यादा बेहतर विकल्प है। CSB के विवेक चट्टोपाध्याय ने कहा कि सिर्फ BS-VI गाड़ियों को अनुमति देने का नियम बना देना काफी नहीं होगा। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली की सड़कों पर चल रही गाड़ियों के उत्सर्जन की नियमित जांच हो।
- राजधानी में बसों और शेयरिंग ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने पर जोर दिया गया
- एक्सपर्ट्स ने कमर्शियल गाड़ियों की एंट्री सीमित करने के प्रस्ताव को बताया सही
- कहा- पुरानी गाड़ियों पर सख्ती के साथ उत्सर्जन की निगरानी भी जरूरी
- साझा ट्रांसपोर्ट के साधनों पर जोर देने की जरूरत
अमेरिका के जर्नल PNAS में छपी है स्टडी
राजधानी से सटे गांवों की हवा यहां से ज्यादा जहरीली: रिसर्च
दिल्ली की प्रदूषित हवा से बचने के लिए आसपास के गांवों में जाने की सोच रहे हैं तो वहां भी साफ हवा मिलने की गारंटी नहीं है। एक नई रिसर्च में सामने आया है कि दिल्ली के आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रदूषण का लेवल कई बार शहर से भी ज्यादा रहता है। इसकी वजह सिर्फ पराली का धुआं नहीं, बल्कि खाना पकाने, पानी गर्म करने और घरों को गर्म रखने के लिए जलाए जाने वाले लकड़ी और उपले जैसे ठोस ईंधन भी हैं।
दिल्ली-NCR के 49 स्थानों पर 5 महीने तक हुई प्रदूषण की निगरानी
अमेरिका के जर्नल PNAS में छपी इस स्टडी के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में 49 जगहों पर सेंसर लगाए गए। इनमें 32 ग्रामीण और 17 शहरी इलाके शामिल थे। करीब 160 किलोमीटर के दायरे में जुलाई से नवंबर 2024 तक 5 महीने प्रदूषण की निगरानी की गई। हर सेंसर ने औसतन 148 दिन तक आंकड़े जुटाए।
ग्रामीण इलाकों में PM 2.5 का स्तर शहरी क्षेत्रों से ज्यादा
स्टडी के मुताबिक, जुलाई से अक्टूबर के बीच ग्रामीण इलाकों में PM 2.5 का मासिक औसत लेवल शहरी क्षेत्रों से 10 से 20 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर ज्यादा रहा। नवंबर में यह 40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से भी अधिक हो गया।
- नवंबर महीने में PM 2.5 का लेवल गांव में शहरी क्षेत्रों से 40 माइक्रोग्राम ज्यादा रहा
- लकड़ी-उपले व कचरा जलाने और छोटे उद्योगों से बढ़ रहा है प्रदूषण
- दिल्ली-NCR में 49 जगहों पर 5 महीने तक हुई निगरानी
- पराली नहीं लकड़ी और उपले जलाने से भी है प्रदूषण
सर्दी की दस्तक तेज़, सुबह धुंध और कोहरा
दिल्ली में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छा सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह कुछ इलाकों में हल्की धुंध या उथला कोहरा रह सकता है। 26 और 27 नवंबर को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
आगे भी खराब रहेगी हवा: राजधानी में प्रदूषण का स्तर खराब बना हुआ है। CPCB के मुताबिक, दिल्ली का AQI 227 दर्ज किया गया। 25 से 27 नवंबर तक दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
- मंगलवार को न्यूनतम तापमान11.2 डिग्री सेल्सियस
- खराब रही हवा : मंगलवार को दिल्ली का AQI 237 दर्ज किया गया
ल्ली में एयर पॉल्यूशन को रोकें, व्यापार को नहीं: CTI
- दिल्ली-NCR में हवा बिगड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा है कि दिल्ली में सिर्फ BS-VI गाड़ियों को चलाने की अनुमति देने पर विचार हो रहा है। इस पर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) का कहना है कि BS-VI मानक से कम की रोक से दिल्ली का व्यापार और इंडस्ट्री तबाह हो सकती है। प्रदूषण रोकना जरूरी है, लेकिन व्यापार को नहीं मरना चाहिए।
- CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि ब्रिन वेयरहाउस, EV इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्टर्स को राहत दिए बिना किसी तरह की रोक नहीं लगाई जाए। वरना, 50 लाख से ज्यादा व्यापारियों, कर्मचारियों और उद्यमियों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। दिल्ली में 80% से ज्यादा माल BS-III और BS-IV टेंपो-ट्रकों से आता है। ट्रांसपोर्टर्स के पास इतना बजट नहीं है कि वो लाखों रुपयों के BS-VI वाहन खरीदें। कोई भी फैसला लेने से पहले व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स को सुना जाए।
- ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि यदि BS-VI से नीचे के कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर दिल्ली में रोक लगेंगे, तो व्यापार-उद्योग चौपट हो जाएंगे।
डेयरी, गौशाला, धोबी घाटों के लिए पर्यावरण मंजूरी जरूरी
दिल्ली की डेयरी, गौशालाओं, धोबी घाटों और लॉन्ड्री यूनिटों को अब प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करना होगा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने इन इकाइयों के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया है। कचरे और गंदे पानी का सही निस्तारण भी करना होगा। नियम तोड़ने पर बिजली-पानी का कनेक्शन काटने और इकाई बंद करने जैसी कार्रवाई हो सकती है।
यमुना प्रदूषण रोकने के लिए डेयरी और लॉन्ड्री यूनिटों पर DPCC सख्त
डीपीसीसी ने दो अलग-अलग सार्वजनिक नोटिस जारी किए हैं। एक डेयरी और गौशालाओं के लिए, जबकि दूसरा धोबी घाटों और लॉन्ड्री यूनिटों के लिए है। इसका मकसद गंदे पानी और पशु अपशिष्ट को यमुना में जाने से रोकना है। डेयरी और गौशालाओं को उनके काम के आधार पर ऑरेंज और ग्रीन श्रेणी में रखा गया है। इन्हें जल और वायु प्रदूषण नियंत्रण कानूनों के तहत कंसेंट टू इस्टैब्लिश (CTE) और कंसेंट टू ऑपरेट (CTO) लेना होगा। इसके लिए 15 दिन में आवेदन करना होगा।
कचरे और गंदे पानी को लेकर सख्ती
एमसीडी के अनुसार, दिल्ली में रोज करीब 1,500 टन पशु अपशिष्ट निकलता है। करीब 1,300 टन का उचित निस्तारण नहीं हो रहा। इसके लिए एमसीडी ने नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ प्लांट लगाने का समझौता किया है। धोबी घाटों और लॉन्ड्री यूनिटों को लाइसेंस लेना होगा। गंदे पानी को साफ करने के लिए ETP लगाना और उसका रखरखाव करना जरूरी होगा। बिना साफ किया पानी नालो या जलस्रोतौं में नही छोड़ा जा सकेगा।
पांच तरह के पेड़ काटना हुआ आसान, नही लेनी होगी इजाजत
दिल्ली में निजी जमीन पर लगाए गए पॉपलर, सफेदा और सहजन समेत 5 प्रजातियों के पेड़ काटने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। अब इनके लिए इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, ई-वन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा और कटाई से पहले तय प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
पॉपलर, सफेदा, सहजन, गम्हार और मालाबार नीम काटने की मिली छूट
इसमें पॉपलर, सफेदा, सहजन, गम्हार और मालाबार नीम को छूट दी गई है। नियमों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन के लिए जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज, जियो-टैग तस्वीरें, केएमएल फाइल और प्रजाति व संख्या की जानकारी देनी होगी। इसके बाद पोर्टल से सर्टिफिकेट
