केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की चुनौती
केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। केजरीवाल के सामने बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री आतिशी लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
आतिशी की सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
मुख्यमंत्री आतिशी ने पहली बार 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। आतिशी को इस सीट पर जीत मिली थीं। विधायक बनने के बाद उन्होंने पार्टी की प्रवक्ता के तौर पर सरकार की नीतियों को सामने रखा। केजरीवाल सरकार में उन्हें कई विभागों की जिम्मेदारी भी दी गई थी। केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें पार्टी ने दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाया गया था।
5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
आतिशी को विश्वास है कि वह कालकाजी विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीतेंगी। कालकाजी के अलावा छतरपुर विधानसभा क्षेत्र मुख्य चुनावी मैदान बना हुआ है। यहां मुख्य रूप से आप के ब्रह्म सिंह तंवर, बीजेपी के करतार सिंह तंवर और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह तंवर के बीच मुकाबला है। 2020 में आप के टिकट पर सीट जीतने वाले करतार सिंह तंवर पिछले साल भाजपा में शामिल हो गए और अब चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा 8 फरवरी को होगी।