दिल्ली नार्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक गोदाम पर रेड कर भारी मात्रा में यूरिया बरामद किया है। कृषि विभाग के संबंधित दफ्तर को सूचना दी। सुबह गोदाम के मालिक अतुल बंसल ने गोदाम खोला। तभी टीम ने उसे दबोच लिया। बता दें कि बिना लाइसेंस के यूरिया बेच रहा था।

350 गज में बना गोदाम बंद मिला
पुलिस अफसर के मुताबिक एक पीसीआर कॉल मिली कि नरेला, विशाल बाग स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से यूरिया बेचा जा रहा है। पुलिस को करीब 350 गज में बना गोदाम बंद मिला। पुलिस टीम ने ट्रैप लगाया।
टीम ने गोदाम के मालिक को पकड़ा
कृषि विभाग के संबंधित दफ्तर को सूचना दी। सुबह गोदाम के मालिक अतुल बंसल ने गोदाम खोला। तभी टीम ने उसे दबोच लिया। मौके से पुलिस ने कृषि ग्रेड यूरिया के 1060 बैग और तकनीकी ग्रेड यूरिया के 478 बैग जब्त किए।