Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली पुलिस चीफ का पद संभालते ही सीएम रेखा गुप्ता से मिले सतीश गोलचा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली पुलिस चीफ का पद संभालते ही सीएम रेखा गुप्ता से मिले सतीश गोलचा – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली पुलिस चीफ का पद संभालते ही सीएम रेखा गुप्ता से मिले सतीश गोलचा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 22, 2025 5:55 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त सतीश गोलचा ने पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।सतर्कता के साथ बेहतर समन्वयकानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकतादिल्ली के 26वें पुलिस कमिश्नर

दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त सतीश गोलचा ने पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

golcha
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के नवनियुक्त आयुक्त सतीश गोलचा ने शुक्रवार को पुलिस बल का कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने वाले गोलचा ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

सतर्कता के साथ बेहतर समन्वय

अधिकारियों के अनुसार, नये आयुक्त ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निवारक पुलिसिंग के महत्व पर जोर दिया और क्षेत्रीय इकाइयों से अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आपात स्थितियों पर त्वरित प्रतिक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने बताया कि गोलचा ने अधिकारियों से कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस बल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान, नये पुलिस प्रमुख ने समग्र अपराध स्थिति और संवेदनशील इलाकों में यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए जारी उपायों की भी समीक्षा की।

दिल्ली के 26वें पुलिस कमिश्नर

आईपीएस सतीश गोलचा को गुरुवार को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया। उन्होंने एसबीके सिंह का स्थान लिया, जो केवल 21 दिन तक इस पद पर रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में जनसुनवाई के दौरान हमला होने के एक दिन बाद गोलचा की पुलिस कमिश्नर के पद नियुक्ति हुई है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इस नियुक्ति का मुख्यमंत्री पर हमले से कोई लेना-देना नहीं है।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Eliminating all retaliatory tariffs on US goods’: Canada’s big announcement; move comes day after Carney-Trump talks – Times of India – Delhi News Daily
Next Article News18 ‘Last Election Of Nitish Kumar’: Tejashwi Yadav Expresses Confidence In Winning Bihar Polls – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily
  • Congress Releases First List Of Candidates For Assam Polls, Fields Gaurav Gogoi In Jorhat – Delhi News Daily
  • Global Markets | Japanese stocks plummet as Mideast conflict widens – Delhi News Daily
  • Andrew Was A Target for Foreign Influence? WILD Report Claims Handlers Exploited Rift With Charles – Delhi News Daily
  • Shivakumar To Host Dinner For Karnataka Congress MLAs, MLCs Amid Leadership Change Buzz – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

आधी रात तक गूंजते रहे पटाखे… दिवाली पर दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड – Delhi News Daily

Delhi News: इस दिवाली दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अधिकांश इलाकों में स्वीकार्य सीमा से काफी…

4 Min Read
Entertainment

Tinnu Anand reveals he was the original Crime Master Gogo in Andaz Apna Apna, recalls Shakti Kapoor scolding fans for selfies | – The Times of India – Delhi News Daily

Not many know this, but Tinnu Anand was originally cast as the iconic Crime Master Gogo in Andaz Apna Apna.…

6 Min Read
Entertainment

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के 41 राजनीतिक दलों को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की – Delhi News Daily

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 41 ऐसे राजनीतिक दलों को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी…

3 Min Read
Entertainment

राज्यसभा सचिवालय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में लेक्चर सीरीज आयोजित करेगा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ – Delhi News Daily

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि राज्यसभा सचिवालय जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की याद में लेक्चर सीरीज…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?