Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: बुजुर्ग दंपती को ‘डिजिटल हिप्नोटाइज’ कर ट्रांसफर करा लिए सवा करोड़, जानें ठगों ने कैसे की जालसाजी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > बुजुर्ग दंपती को ‘डिजिटल हिप्नोटाइज’ कर ट्रांसफर करा लिए सवा करोड़, जानें ठगों ने कैसे की जालसाजी – Delhi News Daily
Entertainment

बुजुर्ग दंपती को ‘डिजिटल हिप्नोटाइज’ कर ट्रांसफर करा लिए सवा करोड़, जानें ठगों ने कैसे की जालसाजी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 25, 2025 9:18 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना में, एक बुजुर्ग दंपती ‘डिजिटल हिप्नोटाइज’ नामक साइबर अपराध का शिकार हो गए। धोखेबाजों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर, दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाया और वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से उन्हें डराकर 1 करोड़ 16 लाख रुपये ठग लिए।नकली केस में फंसाने की देते हैं धमकीTRAI अधिकारी बनकर किया कॉलसिम कार्ड जारी होने का दावाजांच में सहयोग करने का दबाव।विडियो में IPS बनकर सामने आया ठगफिल्मी अंदाज में ‘वर्चुअल कोर्ट’ लगाईसाइबर क्राइम पोर्टल पर दी शिकायत

दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना में, एक बुजुर्ग दंपती ‘डिजिटल हिप्नोटाइज’ नामक साइबर अपराध का शिकार हो गए। धोखेबाजों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर, दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाया और वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से उन्हें डराकर 1 करोड़ 16 लाख रुपये ठग लिए।

digital arrest in india
नई दिल्लीः आज NBT आपको उस साइबर क्राइम से अवेयर कर रहा है जो डिजिटल अरेस्ट के अपग्रेड वर्जन में लोगों को बड़ी तेजी से ‘डिजिटल हिप्नोटाइज’ कर रहा है। ये है ‘कंगाल करने वाला क्राइम’। या यूं कहें ‘डिजिटल हिप्नोटाइज’। आखिर एक शख्स जो साइबर के हर क्राइम से अवेयर रहता था, दूसरों को भी अवेयर करता था। फिर भी ऐसा क्या हुआ कि एक कॉल से जीवन भर की कमाई 1 करोड़ 16 लाख रुपये साइबर अपराधियों को सौंप दी।

नकली केस में फंसाने की देते हैं धमकी

सोचने समझने की क्षमता शून्य हो गई थी। जब होश आया तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि दिल्ली एनसीआर समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग केस के नाम पर डराया जाता है। फिर वर्चुअल कोर्ट के जरिए पूरा फंड आरटीजीएस करा लिया जाता है। हरि नगर इलाके में एक बुजुर्ग दंपती को 6 दिन तक डिजिटल बंधक बनाकर जीवन भर की कमाई 1 करोड़ 16 लाख वसूलने की ताजा वारदात से समझिए क्या है ‘डिजिटल हिप्नोटाइज’।

TRAI अधिकारी बनकर किया कॉल

यह साइबर अपराध ‘डिजिटल हिप्नोटाइज’ का चौकाने वाला मामला 4 अगस्त की दोपहर लगभग 2:36 बजे हरि नगर निवासी बुजुर्ग दंपती नमन और सरोज (बदले हुए नाम) के मोबाइल पर आई एक कॉल से शुरू हुआ। कॉल रिसीव करने पर सामने वाले शख्स ने खुद को ‘टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ से रोहन शर्मा बताया। उसने सीधे बुजुर्ग का नाम लेकर पूछा कि क्या वह मुंबई में रहते हैं? बुजुर्ग ने इनकार किया। चूंकि बुजुर्ग बीमार रहते थे, आगे की बातचीत उनकी पत्नी ने संभाली।

सिम कार्ड जारी होने का दावा

रोहन शर्मा ने महिला से परिचय लिया और बताया कि पति के नाम पर 17 जून को मुंबई में सिम कार्ड जारी हुआ है, जिसका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों में हो रहा। उसने जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल के मनी लॉन्ड्रिंग केस का हवाला देते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई ने सैकड़ों सिम बरामद किए थे, जिनमें से एक उनके पति के नाम पर है। जांच ऐजेंसीज इन्हें गिरफ्तार करेंगी। इतना ही नहीं, उसने महिला को बुजुर्ग के नाम पर दर्ज एफआईआर की कॉपी भी भेज दी।

जांच में सहयोग करने का दबाव।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति घर पर ही रहते हैं और सेंट्रल गवर्नमेंट से रिटायर हैं। इस पर ठग रोहन शर्मा ने कहा कि उन्हें लगता है कि दंपती निर्दोष है, लेकिन उन्हें आगे की जांच में सहयोग करना होगा। इसके बाद उसने महिला के सामने डरावने हालात पैदा किए। ठग ने बाद में डराते हुए कहा कि मुंबई साइबर क्राइम ने भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद उसने फोन कॉल को एक विडियो कॉल पर ट्रांसफर कर दिया। स्क्रीन पर क्राइम ब्रांच थाने जैसा माहौल दिखा और पुलिस यूनिफॉर्म में कई सारे लोग नजर आए।

विडियो में IPS बनकर सामने आया ठग

विडियो कॉल पर मौजूद शख्स ने खुद को आईपीएस विजय खन्ना बताया। उसने कहा कि महिला को तुरंत मुंबई आना होगा। महिला के मना करने पर उसने कहा कि उनका ऑनलाइन बयान रिकॉर्ड किया जाएगा और इसके लिए उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ रहना होगा। यानी मोबाइल की विडियो कॉल हमेशा ऑन रखनी होगी।

फिल्मी अंदाज में ‘वर्चुअल कोर्ट’ लगाई

4 अगस्त से दंपती ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रहा। 5 अगस्त को ‘वर्चुअल कोर्ट’ लगाई गई। स्क्रीन पर फिल्मी अंदाज की कोर्ट थी, दोनों तरफ कटघरे और बीच में जज। जज ने कहा कि जांच होने तक चार दिन के भीतर उनके पास मौजूद फंड को आरबीआई में जमा करना होगा। निर्दोष साबित होने पर पैसा वापस मिल जाएगा।

साइबर क्राइम पोर्टल पर दी शिकायत

दंपती को संदीप कुमार नामक शख्स से जोड़ा गया, जिसने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। अगले छह दिन तक दंपती मोबाइल ऑन रखकर डर के साए में रहा। इस दौरान वे बैंक जाकर बार-बार अपना पैसा आरटीजीएस करते रहे। कुल मिलाकर 1 करोड़ 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। जब दंपती के एक करीबी ने अचानक संदिग्ध खातो में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर होते देख पूछताछ की, तब जाकर सचाई सामने आई। उन्होंने नैशनल साइबर क्राइम पोर्टल, 1930 हेल्पलाइन और हरि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला द्वारका स्थित आईएफएसओ को सौंपा गया।



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Saudi Arabia introduces AI curriculum for over Six Million students as part of vision 2030 goals | World News – Times of India – Delhi News Daily
Next Article Indonesia boat race: 11-year-old’s viral dance turns festival into big tourist attraction; 1.5 million spectators expected this year – Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Suryakumar Yadav press conference: How SKY trolled India-Pakistan rivalry – Delhi News Daily
  • Assam Congress Claims Bhupen Borah Withdrew Resignation, He Says ‘Not Yet’ – Delhi News Daily
  • Imports up 19% in January as India’s trade deficit widens to $34.68 bn – Delhi News Daily
  • ‘Do well, kid, I am rooting for you’: Kangana Ranaut pens heartfelt note for ‘Dhurandhar’ star Sara Arjun | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Assam To Kerala, Divided The Congress Stands: Decoding Party’s Turmoil Across 4 Poll Battlegrounds – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Swara Bhasker responds to backlash over viral remarks about Dimple Yadav and bisexuality: ‘I am married and I have a child’ | – Times of India – Delhi News Daily

Swara Bhasker clarified her viral girl crush comment on Dimple Yadav, calling the backlash “stupid.” She urged focus on serious…

8 Min Read
Entertainment

वित्तीय कंपनी का एक्जीक्यूटिव बन लोन देने का दिया लालच, फिर बीमा पॉलिसी खरीदने के नाम पर लगाया लाखों का चूना, जानिए पूरा मामला – Delhi News Daily

वित्तीय कंपनी का एक्जीक्यूटिव बन साइबर ठगों ने दिल्ली के एक व्यक्ति को करीब 2 लाख 15 हजार का चूना…

4 Min Read
Entertainment

Inside Mary Trump’s Chilling Warning: Is Trump Mentally Fit? She Put It to the Test | WATCH – Delhi News Daily

Inside Mary Trump’s Chilling Warning: Is Trump Mentally Fit? She Put It to the Test | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

मौत का संयोग… पहले यमुना में डूबा शख्स, फिर उसे बचाने गई फायर ब्रिगेड की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत – Delhi News Daily

दिल्ली के सोनिया विहार में शनिवार को दो बड़े हादसे हुए। यमुना में मछली को दाना डालने गए बीजेपी नेता…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?