Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Chhath Puja 2025: छठ को लेकर दिल्ली सरकार ने खोला खजाना, स्ट्रीट लाइटिंग के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपए आवंटित – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Chhath Puja 2025: छठ को लेकर दिल्ली सरकार ने खोला खजाना, स्ट्रीट लाइटिंग के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपए आवंटित – Delhi News Daily
Entertainment

Chhath Puja 2025: छठ को लेकर दिल्ली सरकार ने खोला खजाना, स्ट्रीट लाइटिंग के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपए आवंटित – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 24, 2025 9:37 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम ने सभी छठ घाटों पर प्रकाश और स्वच्छता की व्यवस्था के लिए राशि आवंटित की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी नगर में नए छठ घाट का उद्घाटन किया। यह घाट आस्था और विकास का प्रतीक है। यमुना किनारे श्रद्धालु स्वच्छ जल में सूर्य देव को अर्घ्य देंगे।तैयारियों को लेकर विभागों को जारी किए गए निर्देशक्या बोली सीएम रेखा गुप्ता?

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम ने सभी छठ घाटों पर प्रकाश और स्वच्छता की व्यवस्था के लिए राशि आवंटित की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी नगर में नए छठ घाट का उद्घाटन किया। यह घाट आस्था और विकास का प्रतीक है। यमुना किनारे श्रद्धालु स्वच्छ जल में सूर्य देव को अर्घ्य देंगे।

rekha gupta
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एमसीडी स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने सभी वार्डों में छठ पूजा समारोह के सुचारू संचालन के लिए धनराशि आवंटित की है।

उन्होंने कहा कि हमने छठ पूजा घाटों पर स्ट्रीट लाइटिंग बढ़ाने के लिए प्रति वार्ड 40,000 रुपए की राशि आवंटित की है। इस राशि का उपयोग छठ पूजा घाटों और उसके आसपास स्ट्रीट लाइटिंग को सुदृढ़ करने के लिए किया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा इस उद्देश्य के लिए 250 वार्डों में कुल 841 छठ घाटों की पहचान की गई है। विद्युत विभाग अपने कर्मचारियों को जल्द से जल्द प्रकाश व्यवस्था का काम पूरा करने के लिए तैनात करेगा, क्योंकि उचित प्रकाश व्यवस्था समारोह में चार चांद लगा देगी और पूजा करने के लिए घाटों पर आने वाली बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

तैयारियों को लेकर विभागों को जारी किए गए निर्देश

सत्या शर्मा ने कहा कि एमसीडी छठ पूजा के पावन पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ड स्तर पर तैयारियों के समय पर कार्यान्वयन और निगरानी के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली नगर निगम छठ घाटों पर व्यापक स्वच्छता व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा ताकि लोग स्वच्छ और सुखद वातावरण में त्योहार मना सकें।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है। एमसीडी श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, अच्छी तरह से प्रकाशित और सुरक्षित घाट उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

क्या बोली सीएम रेखा गुप्ता?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लक्ष्मी नगर विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं और नव-निर्मित छठ घाट का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। यह घाट न केवल पूर्वांचली भाई-बहनों की आस्था का प्रतीक है, बल्कि दिल्ली के सांस्कृतिक गौरव और सहभागिता की पहचान भी बनेगा। आज भाजपा सरकार के नेतृत्व में जिस समर्पण और संवेदनशीलता से छठ महापर्व की तैयारियां की जा रही हैं, वह अभूतपूर्व है। इस बार यमुना किनारे जब हमारी बहनें सूर्य देव को अर्घ्य देंगी, तो वे स्वच्छ और निर्मल जल में खड़ी होकर अपनी प्रार्थनाएं अर्पित करेंगी। यह नया घाट दिल्ली में आस्था और विकास के संगम का प्रतीक है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Talked About Ideological Successor, Not CM’: Siddaramaiah Clarifies Son’s Remark – Delhi News Daily
Next Article UAE: Fog set to blanket Abu Dhabi, Dubai as humidity soars; slight chance of rain by Tuesday | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Modi-Pope Connect In Kerala: BJP’s Christian MLAs From Northeast To Conduct Door-To-Door Campaign – Delhi News Daily
  • Market quote of the day by Philip Fisher | “The stock market is filled with individuals who know the price of everything, but the value of nothing” – Delhi News Daily
  • Mikayla Nogueira confirms divorce from husband Cody Hawken after nearly three years | English Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Tamil Nadu Elections 2026: Who Is ‘Lottery King’ Santiago Martin’s Wife? – Delhi News Daily
  • New CPI series pegs India’s retail inflation at 2.75% in January – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Aishwarya Rai Bachchan explains why she keeps social media minimal, ‘I’m certainly not going to follow the expected’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Aishwarya Rai Bachchan made a powerful statement at the Red Sea Film Festival 2025—not just with her stunning appearance but…

5 Min Read
Entertainment

UFO Footage Released In Congress: Mysterious Video Shows Missile Impact Ignored Completely | WATCH – Delhi News Daily

Trump Booed At US Open Final? US PRez Reaction To Carol Alcaraz's Win Breaks The InternetUS President Donald Trump made…

3 Min Read
Entertainment

Travis Scott’s Mumbai Concert Theft: 24 Phones and 18 Gold Chains Stolen During Epic Show | – The Times of India – Delhi News Daily

After the epic showdown of energetic performance and playing the renowned track ‘FE!N’ four times, Travis Scott’s Mumbai concert encountered…

5 Min Read
Entertainment

सिगरेट फेंकने से मना करने युवक को उतारा मौत के घाट, दिल्ली में खुलेआम चल रही बदमाशी – Delhi News Daily

न्यू उस्मानपुर इलाके में सिगरेट के झगड़े में एक नाबालिग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 23 साल के…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?