Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi BMW Accident: बीएमडब्ल्यू हादसे में CCTV फुटेज पर आया अदालत का जवाब… आरोपी महिला के वकील ने भी रखा पक्ष – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi BMW Accident: बीएमडब्ल्यू हादसे में CCTV फुटेज पर आया अदालत का जवाब… आरोपी महिला के वकील ने भी रखा पक्ष – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi BMW Accident: बीएमडब्ल्यू हादसे में CCTV फुटेज पर आया अदालत का जवाब… आरोपी महिला के वकील ने भी रखा पक्ष – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 18, 2025 10:26 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली की एक अदालत ने कहा है कि आपराधिक मामले में आरोपी को सीसीटीवी फुटेज देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अदालत गगनप्रीत कौर की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन पर धौला कुआं में एक दुर्घटना में एक अधिकारी की मौत का आरोप है।गगनप्रीत कौर के वकील ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग कीजांच अधिकारी को 19 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया

दिल्ली की एक अदालत ने कहा है कि आपराधिक मामले में आरोपी को सीसीटीवी फुटेज देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अदालत गगनप्रीत कौर की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन पर धौला कुआं में एक दुर्घटना में एक अधिकारी की मौत का आरोप है।

Delhi BMW Accident News
दिल्ली में बीएमडब्ल्यू हादसे में अदालत का आया जवाब
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि किसी आपराधिक मामले में आरोपी के साथ सीसीटीवी फुटेज साझा करने की अनुमति देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गर्ग 38 वर्षीय गगनप्रीत कौर द्वारा सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। गगनप्रीत कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू चला रही थी, जिसने राजधानी के धौला कुआं इलाके में वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

गगनप्रीत कौर के वकील ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की

आरोपीगगनप्रीत कौर की ओर से पेश हुए वकील गगन भटनागर ने घटना के क्रम के बारे में प्राथमिकी के कुछ हिस्से का हवाला दिया और दलील दी कि पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज पर आधारित है। भटनागर ने कहा कि धौला कुआं मेट्रो के खंभे 65 और 67 के फुटेज की जांच की जानी चाहिए, जिससे कुछ और खुलासा हो सकता है। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने कहा कि ऐसा कोई कानूनी प्रावधान या कानून नहीं है जिसके तहत आरोपी को फुटेज उपलब्ध कराया जा सके।
कौर के वकील ने जवाब दिया, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा कि इसे मुझे दे दो, बल्कि इसे सुरक्षित रखो और अदालत में जमा करो।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी (आईओ) ने याचिका पर टालमटोल वाला जवाब दिया और कहा कि संबंधित व्यक्ति को दिल्ली पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस दिया गया था। भटनागर ने दावा किया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फुटेज देखने का बयान दिया है, जो जांच अधिकारी के जवाब के विपरीत है।

जांच अधिकारी को 19 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया

अदालत ने जांच अधिकारी को 19 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। इसके अलावा धौला कुआं थाने के प्रभारी को भी नोटिस जारी किया है। सुनवाई 19 सितंबर को जारी रहेगी। कौर को 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनकी जमानत याचिका पर 20 सितंबर को सुनवाई होगी। आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव एवं हरि नगर निवासी नवजोत सिंह (52) की दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर रविवार दोपहर को हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी।

वह बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद घर लौट रहे थे। इस घटना के संबंध में बीएनएस की धाराओं 281 (तेज गति से वाहन चलाना), 125बी (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 105 (गैर इरादतन हत्या) और 238 (साक्ष्यों को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Bringing your family to Saudi Arabia: Saudi Family Visit Visa eligibility, requirements, application, and extension explained | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article ‘Hydrogen Bomb A Dud’: BJP Rebuts Rahul Gandhi’s ‘Vote Chori’ Claim, Congress Cites ‘Evidence’ – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Pune Headlines Today — Key Stories You Shouldn’t Miss. – Delhi News Daily

Pune Headlines Today — Key Stories You Shouldn’t Miss. Source link

0 Min Read
Entertainment

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 फिर से खुले, डीएमआरसी ने दी जानकारी – Delhi News Daily

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए धमाके के बाद सुरक्षा के लिहाज से डीएमआरसी ने कड़े कदम…

4 Min Read
Entertainment

“I’ll Have His A##”: Crew Member Claims Child Actors’ Mom Threatened Timothy Busfield – Delhi News Daily

Heavily Armed Federal Agents Storm Timothy Busfield’s NY Home After SurrenderHeavily armed federal agents carried out a dramatic raid at…

1 Min Read
Entertainment

‘Spartacus: House of Ashur’ episode 9: Know all about the release schedule, global streaming timing, and more – The Times of India – Delhi News Daily

'Spartacus: House of Ashur' enthusiasts episode 9 premieres on January 30, 2026, sharp at 6 pm PT/9 pm ET in…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?