दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक सुधार के तहत 11 रेवेन्यू जिलों को 13 नए जिलों में बदलने की मंजूरी दी है। इस कदम से एमसीडी जोन, एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के साथ अधिकार क्षेत्र का कन्फ्यूजन खत्म होगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस सुधार से लोगों का जीवन आसान होगा, सरकारी सेवाओं की डिलीवरी तेज होगी और जमीन के रिकॉर्ड और शिकायतों के निपटारे में तालमेल बेहतर होगा।

सभी 13 जिलों में लोगों को एक ही जगह पर सारी सरकारी सेवाएं मिल सकें, इसके लिए मिनी सेक्रेटेरिएट बनाए जाएंगे। इस योजना को लागू करने के लिए 15 दिनों के अंदर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और यह दिसंबर 2025 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा। इस काम के लिए शुरुआती तौर पर 25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जो इसी वित्तीय वर्ष में खर्च होंगे।
दिल्ली सरकार का कहना है कि इस सुधार से लोगों का जीवन आसान होगा, सरकारी सेवाओं की डिलीवरी तेज होगी और जमीन के रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, सिविक सर्विस और शिकायतों के निपटारे में तालमेल बेहतर होगा।

