Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News: आईसीआईसीआई बैंक से 30 करोड़ लेकर USA हो गया था फरार, 8 साल बाद गिरफ्तार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News: आईसीआईसीआई बैंक से 30 करोड़ लेकर USA हो गया था फरार, 8 साल बाद गिरफ्तार – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News: आईसीआईसीआई बैंक से 30 करोड़ लेकर USA हो गया था फरार, 8 साल बाद गिरफ्तार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 8, 2025 4:51 am
delhinewsdaily
Share
Navbharat Times - Hindi News
SHARE



नई दिल्ली: 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी अंगद पाल सिंह उर्फ अंगद सिंह को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है। आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने 2017 में शिकायत दी थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी अंगद अमेरिका भाग गया था, जिसे हाल ही में वहां से डिपोर्ट करा कर भारत लाया गया था। इसे सीबीआई ने एक अन्य केस में अरेस्ट किया था। इसके बाद 2 जून को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

डीसीपी विक्रम पोरवाल ने बताया आईसीआईसीआई बैंक में 17 फर्मों के 18 खाताधारकों ने 467 फर्जी फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस सर्टिफिकेट (FIRC) जमा कराए। इनके जरिए बैंक से बीआरसी हासिल किए और डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) से एक्सपोर्ट लाभ प्राप्त किया।

आरोपी के परिवार की तरफ से चलाए जा रहे 5 फर्म्स के जरिए धोखाधड़ी
जांच में पता चला कि आरोपी और उसके परिवार की तरफ से चलाई जा रहीं 5 फर्म्स के जरिये धोखाधड़ी की गई। ये फर्म्स कुमार ट्रेडिंग कंपनी, नैशनल ट्रेडर, ट्राइडेंट ओवरसीज इंडिया, एचएससी एक्सिम इंडिया और एएचसी ऑटो स्पेयर्स हैं।

अंगद के अलावा उसके पिता सुरिंदर सिंह और भाई हरसाहिब सिंह इन फर्म्स के डायरेक्टर थे। इन्हीं फर्म्स के जरिये फर्जी एफआईआरसी तैयार कर आईसीआईसीआई बैंक से बीआरसी प्राप्त किए गए, जिनके आधार पर डीजीएफटी से ड्यूटी क्रेडिट स्क्रिप (टीसीएस) जारी करवाए गए। इन स्क्रिप को बेचकर 30 करोड़ 47 लाख रुपये का गड़बड़झाला किया। पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अंगद ईओडब्ल्यू में दर्ज 2017 के एक अन्य केस में भी आरोपी है।



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Weapons, control rooms and more: What Israel found in underground tunnel beneath Gaza hospital- video – Times of India – Delhi News Daily
Next Article A Song of ICE and Fire: How Donald Trump’s immigration raids sparked the LA riots | World News – Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Major League Cricket: Liam Plunkett on how cricket can boom in the USA – Delhi News Daily
  • Sachin Pilot, Ashok Gehlot Bury The Hatchet? Two Congress Leaders Meet After Years Of Rift – Delhi News Daily
  • Dubai inmates competed from behind bars to secure fifth place in virtual chess championship | World News – Times of India – Delhi News Daily
  • Trump vs Musk: Nasa, Pentagon rattled by ISS threat- officials warn space program caught in feud – Times of India – Delhi News Daily
  • Israel-Gaza conflict: Thai hostage Nattapong Pinta’s body recovered; 95 Palestinians killed in fresh strikes – Times of India – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Navbharat Times - Hindi News
Entertainment

बुजुर्गों को लोन के दुष्चक्र में फंसाकर होता था खेल – Delhi News Daily

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की जाल में फंसे 15 आरोपियों में…

5 Min Read
Entertainment

When Hema Malini said she missed spending time with Dharmendra: ‘But he loves me like mad, so it seems worth it, even his physical absence’ | Hindi Movie News – Times of India – Delhi News Daily

Hema Malini got married to Dharmendra when he was already married to Prakash Kaur and had four children - Sunny…

6 Min Read
Navbharat Times - Hindi News
Entertainment

Covid-19 Cases in Delhi: दिल्ली में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 61 नए केस, एक्सपर्ट देने लगे मास्क पहनने की सलाह – Delhi News Daily

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 61 नए…

4 Min Read
Navbharat Times - Hindi News
Entertainment

दिल्ली में कैसे की जाती है नकली दवाओं की सप्लाई, जल्दी क्यों नहीं दबोचे जाते आरोपी? पढ़िए पूरी रिपोर्ट – Delhi News Daily

शंकर सिंह, नई दिल्ली: नकली दवा के कारोबार में करोड़ों रुपये का मुनाफा होने से सिंडिकेट से जुड़े मेंबर्स दोबारा…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?