Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News: दिल्ली के शाहदरा में ‘डबल मर्डर’ से कांप उठा इलाका, तीसरी मंजिल पर घुसकर दो बुजुर्ग की हत्या – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News: दिल्ली के शाहदरा में ‘डबल मर्डर’ से कांप उठा इलाका, तीसरी मंजिल पर घुसकर दो बुजुर्ग की हत्या – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा में ‘डबल मर्डर’ से कांप उठा इलाका, तीसरी मंजिल पर घुसकर दो बुजुर्ग की हत्या – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 4, 2026 8:03 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के शाहदरा जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। एम.एस. पार्क इलाके में तीसरी मंजिल पर दो बुजुर्गों के शव मिले, जिनमें से एक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। आए दिन दिल्ली में वारदात बढ़ती जा रही है।डीसीपी शाहदरा प्रशांत प्रिया गौतम ने दी जानकारीनरेला में भी एक व्यक्ति की हत्यालाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद

दिल्ली के शाहदरा जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। एम.एस. पार्क इलाके में तीसरी मंजिल पर दो बुजुर्गों के शव मिले, जिनमें से एक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। आए दिन दिल्ली में वारदात बढ़ती जा रही है।

Delhi Crime
दिल्ली के शाहदरा में दो बुजुर्ग की हत्या
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में डबल मर्डर की खबर सामने आ रही है। यहां तीसरी मंजिल पर दो बुजुर्ग के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शहादरा के एम.एस. पार्क पुलिस स्टेशन में रात 12:30 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जांच अधिकारी (आईओ) पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां पीसीआर कॉल करने वाले वैभव बंसल ने बताया कि किसी ने उनके माता-पिता की हत्या कर दी है।

जांच करने पर उक्त घर की तीसरी मंजिल पर दो अलग-अलग कमरों में दो शव मिले। मृतकों की पहचान परवेश बंसल (उम्र 65 वर्ष) और वीरेंद्र कुमार बंसल (उम्र 75 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों शवों को शवगृह में सुरक्षित रख लिया गया है। मृतक वीरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आगे की जांच जारी है।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत प्रिया गौतम ने दी जानकारी

डीसीपी शाहदरा प्रशांत प्रिया गौतम घटनास्थल पर पहुंचीं और बताया कि हमें रात करीब 12:30 बजे वैभव नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उसके माता-पिता बेहोश पड़े हैं।हमारी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमारी टीम मामले की हर संभव कोण से जांच कर रही है। मृतक वीरेंद्र कुमार बंसल एक सेवानिवृत्त शिक्षक थे। जांच आगे बढ़ने पर और अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

नरेला में भी एक व्यक्ति की हत्या

वहीं, एक अन्य वारदात में उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर 55 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उनके अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब घोगा गांव के निवासी दिनेश कुमार, भूप सिंह के साथ शनिवार को नरेला पुलिस थाने पहुंचे और बताया कि उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसी गांव के निवासी धर्मपाल की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनेश कुमार ने कबूल किया कि उसने संपत्ति की बिक्री से जुड़े विवाद के चलते धर्मपाल की हत्या की थी।

लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद

पुलिस ने बताया कि अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर को बरामद कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपी के साथ घटनास्थल पर पहुंची। दिनेश कुमार की सूचना पर, धर्मपाल का शव घोगा गांव में एक ट्यूबवेल के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की गर्दन और नाक से खून बह रहा था और बाद में मृतक के बेटे प्रदीप (35) ने घटनास्थल पर ही शव की पहचान की।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Amid War Of Words, Rare Bonhomie In Telangana Assembly As Revanth Reddy Greets KCR – Delhi News Daily
Next Article Massive upside: 8 largecap stocks set for up to 35% gains in 2026 – Add to Cart! – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Kalamkaval’ to ‘Unda’: Best Mammootty films to watch on OTT right now | Malayalam Movie News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Govt eases compliance requirements for gems & jewellery trade – Delhi News Daily
  • Resistance will continue against US, Israel: Iran’s supreme leader Mojtaba Khamenei to Hezbollah chief – The Times of India – Delhi News Daily
  • Oil Price Today (April 1): Oil jumps 2% despite Iran-US war de-escalation hopes. What lies ahead after 64% March rally – Delhi News Daily
  • ‘No Safety For Women’: AIADMK’s Palaniswami Hits Out At DMK At Tamil Nadu Poll Rally – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Karan Johar pokes fun at nepo baby-outsider debate, calls himself ‘nepo papa’; says ‘it’s a lovely union’; Kartik Aaryan reacts | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Karan Johar never shies away from a hot topic, and at the trailer launch of Kartik Aaryan and Ananya Panday’s…

5 Min Read
Entertainment

King Charles Faces Public For First Time After Andrew Arrest; Turns Back On Cameras – Delhi News Daily

Bigg Boss Marathi 6:Shocking eviction and the untold truth | Karan Sonawane REVEALAfter a shocking eviction from Bigg Boss Marathi…

1 Min Read
Entertainment

तुर्की-पाकिस्तान कनेक्शन, 73+ गवाहों के बयान… दिल्ली धमाके के 30 दिन बाद कितने बदले हालात? – Delhi News Daily

नई दिल्ली: लाल किले के पास हुए खौफनाक धमाके को आज एक महीना पूरा हो गया है। 10 नवंबर की…

9 Min Read
Entertainment

Padma Awards 2026 winners list: Dharmendra conferred Padma Vibhushan posthumously; Mammootty, Alka Yagnik receive Padma Bhushan | – The Times of India – Delhi News Daily

Veteran actor Dharmendra and Malayalam cinema legend Mammootty are among the prominent entertainment personalities honoured with Padma awards on the…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?