Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News: दिल्ली पुलिस के ASI ने घर पर की आत्महत्या, ड्यूटी ऑफिसर के रूप में थे तैनात – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News: दिल्ली पुलिस के ASI ने घर पर की आत्महत्या, ड्यूटी ऑफिसर के रूप में थे तैनात – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News: दिल्ली पुलिस के ASI ने घर पर की आत्महत्या, ड्यूटी ऑफिसर के रूप में थे तैनात – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 28, 2026 8:35 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रविंदर ने बुधवार को अपने आवास पर कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 28 वर्षों की सेवा के बाद, 1998 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए रविंदर के परिवार में उनकी मां, पत्नी, बेटी और बेटा हैं।अस्पताल ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सकापूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में दूसरी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रविंदर ने बुधवार को अपने आवास पर कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 28 वर्षों की सेवा के बाद, 1998 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए रविंदर के परिवार में उनकी मां, पत्नी, बेटी और बेटा हैं।

Delhi Police Crime
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने बुधवार को यहां अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बाहरी उत्तरी जिले की जिला जांच इकाई (डीआईयू) में ड्यूटी ऑफिसर के रूप में तैनात एएसआई रविंदर ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद वह अपने घर पर अस्वस्थ पाए गए।

परिजन उन्हें हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि यह घटना तड़के घटी।

अस्पताल ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका

अधिकारी ने कहा, ‘‘उनकी (एएसआई की) हालत देखकर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।’’ पुलिस के अनुसार, 1998 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए रविंदर ने लगभग 28 वर्षों तक सेवा की और उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी, एक बेटी तथा एक बेटा हैं। अधिकारी ने बताया कि विभाग इस दौरान परिवार को सहायता प्रदान कर रहा है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में दूसरी मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत

वहीं एक अन्य हादसे में पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में दूसरी मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी से फिसलकर गिरने से 43 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 25 जनवरी को तब सामने आई जब पूर्वी दिल्ली के तरंग अपार्टमेंट्स से एक व्यक्ति के घायल होने के बारे में सूचना मिली।

घायल व्यक्ति की पहचान गणेश कुमार के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह दिहाड़ी मजदूरी की तलाश में इलाके में आया था और उसे एक दिन के लिए काम पर रखा गया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुमार दूसरी मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी में काम कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से गिर गया। गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बाद में उसे आगे के इलाज के लिए लक्ष्मी नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ गई। 26 जनवरी को इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।’ पुलिस ने घटना की जानकारी कुमार के परिवार को दी और जांच प्रक्रिया शुरू की। मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया गया।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article The Keeper Of The ‘Clock’? Why All Eyes Are On Sunetra Pawar After Baramati Tragedy – Delhi News Daily
Next Article Lodha Developers Q3 net profit at Rs 960 crore, revenue at Rs 4,670 crore – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Northeast India’s textiles are trending, but designers say fashion must respect culture behind the weaves – Delhi News Daily
  • BSE Index Services launches BSE SmallCap 500-based market cap and factor indices – Delhi News Daily
  • शरजील इमाम को 10 दिन की मिली अंतरिम जमानत, भाई की शादी में शामिल होने की गुजारिश की थी – Delhi News Daily
  • Tensions Flare As TMC Leaders, Election Commission Spar At Poll Review Meeting – Delhi News Daily
  • India’s high intensity training session at Wankhede Stadium – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली में एक्सपायरी डेट बदलकर बेचा जा रहा था खाद्य पदार्थ, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार​​ – Delhi News Daily

दिल्ली पुलिस ने एक्सपायरी डेट वाले खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों में छेड़छाड़ कर उन्हें ताजा बताकर बेचने वाले गिरोह का…

3 Min Read
Entertainment

Ek Deewane Ki Deewaniyat – Official Trailer – Delhi News Daily

Ek Deewane Ki Deewaniyat - Official Trailer Source link

0 Min Read
Entertainment

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 11 महीने का रिपोर्ट कार्ड, रखा विकसित दिल्ली के लिए ‘ग्रीन विजन’ – Delhi News Daily

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम से दिल्ली की जनता…

10 Min Read
Entertainment

The Great Pre Wedding Show – Official Trailer – Delhi News Daily

The Great Pre Wedding Show - Official Trailer Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?