Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News : दिल्ली में 13 साल की बच्ची को पहले जबरन पिलाई शराब फिर किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News : दिल्ली में 13 साल की बच्ची को पहले जबरन पिलाई शराब फिर किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News : दिल्ली में 13 साल की बच्ची को पहले जबरन पिलाई शराब फिर किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: December 25, 2025 12:44 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली के समयपुर बादली में एक नाबालिग लड़की को जबरन शराब पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।पिता ने दी घटना की जानकारीबहला-फुसलाकर खाली घर में ले गएदो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के समयपुर बादली में एक नाबालिग लड़की को जबरन शराब पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

delhi minor rape news
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके समयपुर बादली में 13 वर्षीय एक लड़की को जबरन शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बादली निवासी बैंक कर्मचारी ऋषभ (26) और राजा विहार में सैलून मालिक – नरोत्तम उर्फ नेता (28) के रूप में हुई है।

पिता ने दी घटना की जानकारी

पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर की शाम पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली कि राजा विहार में एक लड़की को जबरन शराब पिलाई गई। घटनास्थल पर तुरंत पहुंची पुलिस की एक टीम को पीड़िता के पिता ने शुरू में बताया था कि उनकी बेटी ने शराब का सेवन किया था। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने कहा कि बाद में पूछताछ और पीड़िता के बयान दर्ज किए जाने पर गंभीर अपराध का खुलासा हुआ।

बहला-फुसलाकर खाली घर में ले गए

पुलिस ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान नाबालिग ने खुलासा किया कि राजा विहार में उसे बहला-फुसलाकर एक खाली घर में ले जाया गया था, जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और उससे दुष्कर्म किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वह घर नरोत्तम का था। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर 21 दिसंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए समय पर जांच के लिए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की देखरेख में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया और गहन जांच की जा रही है।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article BSP Supremo Mayawati Takes On New Role Of ‘Bua Dadi’ As Nephew Akash Anand Blessed With Baby Girl – Delhi News Daily
Next Article Ahead of Market: 10 things that will decide stock market action on Friday – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

एनजीटी ने मध्य दिल्ली में 80 फुट गहरे गड्ढे पर केंद्र और अन्य को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब – Delhi News Daily

एनजीटी ने केंद्र, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, केंद्रीय भूजल प्राधिकरण, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और…

4 Min Read
Entertainment

The BTS story: Know all about this K-pop boy band’s early days, big triumphs, and roadblocks – Delhi News Daily

Everything shifted with the Most Beautiful Moment in Life series in 2015 and 2016. ‘I Need U’ finally nabbed their…

2 Min Read
Entertainment

Epstein’s Sick ‘Uncle F’ Secret; Wanted To Marry Ex’s Daughter? – Delhi News Daily

Epstein’s Sick ‘Uncle F’ Secret; Wanted To Marry Ex’s Daughter? Source link

0 Min Read
Entertainment

Ajay Devgn with son Yug Devgn and Tiger Shroff meet football legend Lionel Messi at Mumbai’s Wankhede Stadium, after Kareena Kapoor Khan and her children Taimur, Jeh – PICS inside | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Lionel Messi’s G.O.A.T. India Tour 2025 hit a major highlight in Mumbai, where the football legend shared memorable moments with…

2 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?