Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News: शीशे तोड़कर भागे मरीज और स्टाफ… दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में लगी भयंकर आग, 1 की मौत – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News: शीशे तोड़कर भागे मरीज और स्टाफ… दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में लगी भयंकर आग, 1 की मौत – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News: शीशे तोड़कर भागे मरीज और स्टाफ… दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में लगी भयंकर आग, 1 की मौत – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 9, 2025 12:40 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में दोपहर को भीषण आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर सर्वर रूम में लगी, जिसके कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

fire broke out delhi
नई दिल्ली: दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में शनिवार दोपहर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी सी मच गई। आनन फानन में अस्पताल स्टाफ और मरीजों की जान बचाने के लिए अस्पताल के शीशों को तोड़ा गया। इस हादसे में एक अस्पताल स्टाफ की मौत हो गई है। वहीं 11 लोगों को सकुशल बचाया गया। अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं।

अस्पताल के शीशे तोड़कर मरीजों और अस्पताल स्टाफ की जान बचाई गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया, ‘दिल्ली विकास मार्ग स्थित कॉसमॉस अस्पताल में दोपहर करीब 12:20 बजे आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 8 मरीजों को पास के पुष्पांजलि अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। धारा 287/106(1) BNS (285/304A IPS) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

दमकल विभाग के फायर अफसर अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्हें दोपहर 12.20 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद 4 से 5 टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने काम शुरू किया। आग ग्राउंड फ्लोर पर सर्वर रूम में लगी थी। जायसवाल ने बताया कि आग की चपेट से 11 लोगों को बचाया गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। दमकल विभाग आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें