पुलिस का बयान आया सामने
दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि साकेत कोर्ट के लॉकअप के अंदर दो अन्य कैदियों ने अमन नाम के एक कैदी की हत्या कर दी है। दोनों आरोपी तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालत की कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था।
पुलिस ने आगे बताया कि जितेन्द्र और जयदेव नाम के दो आरोपी ने मिलकर अमन पर हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमन और जितेन्द्र के बीच पुरानी दुश्मनी की बात भी सामने आई है।
2023 में भी साकेत कोर्ट में हुई थी फायरिंग
2023 के अप्रैल के महीने में एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ चार गोलियां बरसा दी थीं जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था। आरोपी की पहचान वकील के रूप में हुई जिसका नाम कामेश्वर प्रसाद सिंह बताया गया। उस समय दावा किया गया था कि वकील ने महिला को 25 लाख रुपये दिए थे जिसे देने में वह आनाकानी कर रही थी।