Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi Rain Update: दिल्ली में भारी बारिश से 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित, ट्रैफिक जाम और जल जमाव से बुरा हाल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi Rain Update: दिल्ली में भारी बारिश से 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित, ट्रैफिक जाम और जल जमाव से बुरा हाल – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi Rain Update: दिल्ली में भारी बारिश से 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित, ट्रैफिक जाम और जल जमाव से बुरा हाल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 29, 2025 12:59 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हुई। आईएमडी ने दिल्ली के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।नोएडा-गाजियाबाद के लिए रेड अलर्टदिल्ली में लगा भारी जामदिल्ली में अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हुई। आईएमडी ने दिल्ली के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Flight Delay
दिल्ली में भारी बारिश में फ्लाइट सेवा प्रभावित
नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने से केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त ही नहीं हुआ बल्कि यातायात से लेकर हवाई सेवा पर बुरा असर पड़ा है। एक वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जहां दोपहर 2 बजे तक 209 डिपार्चर तो 43 अराइवल उड़ानों में देरी हुई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार पूरे दिन भर के लिए दिल्ली के कई हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई।

नोएडा-गाजियाबाद के लिए रेड अलर्ट

वहीं, नोएडा और गाजियाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया, जिसमें इन क्षेत्रों में अत्यधिक से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण प्रगति मैदान, डिफेंस कॉलोनी और प्रीत विहार सहित प्रमुख स्थानों पर व्यापक जलभराव और यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई।

दिल्ली में लगा भारी जाम

बारिश के बाद दिल्लीके कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की खबर सामने आ रही है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, डीएनडी फ्लाईवे, मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईएसबीटी, गीता कॉलोनी और राजाराम कोहली मार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात की गति धीमी रही। बदरपुर से आश्रम तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कार्यालय जाने वाले यात्रियों और स्कूल बसों को काफी देरी का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों ने इस व्यवधान के लिए कुछ इलाकों में बारिश के कारण हुए जलभराव को जिम्मेदार ठहराया। यातायात पुलिस की टीमें भीड़भाड़ कम करने और वाहनों की आवाजाही में सहायता के लिए कई स्थानों पर तैनात थीं।

दिल्ली में अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

वहीं, दिल्ली में एक सप्ताह तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। 30 अगस्त को जहां गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, वहीं, 31 अगस्त और एक सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दो और तीन सिंतबर को गरज के साथ हल्की छिटपुट वर्षा हो सकती है।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Not a church or religious attack’: Robin Westman wrote in journal – before Minneapolis shooting | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Next Article Saudi shuts down 54 firms, blocks 40 tons of contaminated poultry in major food safety crackdown | World News – The Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Parking के मामले में ‘दिलवाले’ नहीं, ‘दिल्लीवाले’!
  • Indian Cricketers Owe Lalit Modi a ‘Thank You’!
  • Online Casino Plus Voucher 2026 Registration
  • Free Casino Slots With Bonus Rounds Download
  • Online Casino Uk Easy Withdrawal

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली में स्कूलों के आसपास डिवेलप किया जाएगा सेफ स्कूल जोन, यहां से होगी शुरुआत – Delhi News Daily

दिल्ली में कई बड़े स्कूल ट्रैफिक के लिहाज से बेहद व्यस्त सड़कों के आस-पास बने हुए है। ऐसे में बच्चों…

4 Min Read
Entertainment

‘The Bachelorette’ alum Emily Maynard Johnson’s daughter Ricki Hendrick welcomes baby girl Romi: ‘Best day ever’ | – The Times of India – Delhi News Daily

In a heartfelt moment for the reality TV community, Ricki Hendrick, the beloved daughter of Emily Maynard Johnson from 'The…

2 Min Read
Entertainment

Inside The Private Life Tommy Lee Jones’ Daughter Lived Before Her Sudden Death | WATCH – Delhi News Daily

Inside The Private Life Tommy Lee Jones’ Daughter Lived Before Her Sudden Death | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

Pongala – Official Teaser – Delhi News Daily

Pongala - Official Teaser Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?