सुबह कोहरा, दिन में धूप
शनिवार को सुबह की शुरुआत जबरदस्त कोहरे के साथ हुई। सफदरजंग में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। पालम में भी यह 50 मीटर तक सिमटी रही। इससे पहले 15 जनवरी को सफदरजंग में विजिबिलिटी जीरो रही थी। 9 बजे के बाद विजिबिलिटी में सुधार हुआ, लेकिन स्मॉग की परत पूरे दिन छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा।
आज भी कोहरे और बादल की संभावना
पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी ज्यादातर जगहों पर मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान थोड़ा कम होगा और 24 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी
3 फरवरी को शाम व रात को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री तक रह सकता है। 4 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक हल्की बारिश, तेज हवाओं की संभावना है। वोटिंग के दिन 5 फरवरी को मध्यम कोहरा रहेगा। मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री तक रह सकता है। 6 व 7 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा। 7 फरवरी को आंशिक बादल रहेंगे।