Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi Weather News : दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने कर दिया अलर्ट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi Weather News : दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने कर दिया अलर्ट – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi Weather News : दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने कर दिया अलर्ट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: January 26, 2026 11:18 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में गणतंत्र दिवस की सुबह आसमान बिल्कुल साफ रहा। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में मंगलवार को ठंडी हवाओं और बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे आने वाले दिनों में तापमान कम ही रहेगा।दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?प्रदूषण से राहत कब तक?

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की सुबह आसमान बिल्कुल साफ रहा। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में मंगलवार को ठंडी हवाओं और बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे आने वाले दिनों में तापमान कम ही रहेगा।

delhi weather news
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में बारिश और हवा के बाद ठंड बढ़ गई है। हालांकि, तेज बारिश के बाद 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार देखने को मिला है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ऑरेंज और येलो जोन में दर्ज किया गया है। इससे पहले, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आसमान साफ रहा और सुबह ठंड रही।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिन की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

imd weather

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 27 जनवरी को एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से लेकर दोपहर तक एक-दो बार हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर के बाद से रात तक भी हल्की बारिश और गरज-चमक के दौर जारी रह सकते हैं।

प्रदूषण से राहत कब तक?

27 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 28, 29 और 30 जनवरी को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यदि बारिश और हवाओं का सिलसिला जारी रहता है तो आने वाले दिनों में एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से और राहत मिलने की उम्मीद है।

अनिल कुमार

लेखक के बारे मेंअनिल कुमारअनिल कुमार नवभारत टाइम्स डिजिटल में होम पेज टीम का हिस्सा हैं। अखबार के साथ ही डिजिटल मीडिया में करीब 16 साल का अनुभव है। जनवरी, 2021 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। होम पेज पर भारत और दिल्ली सेक्शन के लिए पॉलिटिक्स, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरें और विश्लेषण लिखते हैं। हरियाणा में दैनिक भास्कर और चंडीगढ़ में दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स और एजुकेशन रिपोर्टिंग कर चुके हैं। राजस्थान पत्रिका, जयपुर और अमर उजाला, नोएडा में सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Keshav Maharaj press conference: Distraught Pretoria Capitals captain after SA20 Final loss – Delhi News Daily
Next Article IPO GMP Watch: Shadowfax hints at discounted debut; SME issues dull – India’s Primary Markets – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s textile recycling market projected to reach $3.5 bn by 2030, may add 1 lakh jobs: Report – Delhi News Daily
  • Northeast India’s textiles are trending, but designers say fashion must respect culture behind the weaves – Delhi News Daily
  • BSE Index Services launches BSE SmallCap 500-based market cap and factor indices – Delhi News Daily
  • शरजील इमाम को 10 दिन की मिली अंतरिम जमानत, भाई की शादी में शामिल होने की गुजारिश की थी – Delhi News Daily
  • Tensions Flare As TMC Leaders, Election Commission Spar At Poll Review Meeting – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

“I’ll Have His A##”: Crew Member Claims Child Actors’ Mom Threatened Timothy Busfield – Delhi News Daily

Heavily Armed Federal Agents Storm Timothy Busfield’s NY Home After SurrenderHeavily armed federal agents carried out a dramatic raid at…

1 Min Read
Entertainment

Miss Universe 2025: Mexico’s Fátima Bosch Crowned Amid Walkouts, Viral Clash & Judge Resignations – Delhi News Daily

Miss Universe 2025: Mexico’s Fátima Bosch Crowned Amid Walkouts, Viral Clash & Judge Resignations Source link

0 Min Read
Entertainment

Abhinay Death News: ‘Thulluvatho Ilamai’ actor Abhinay passes away after battling liver disease, Who was Abhinay? | – The Times of India – Delhi News Daily

TRIGGER WARNING: This article contains mention of death.Tamil actor Abhinay had been seriously suffering from liver disease for the past…

5 Min Read
Entertainment

Kirk Shooting Probe Update: Robinson Stonewalls, Utah Governor Spencer Cox Reveals Shocking Details – Delhi News Daily

Charlie Kirk Assassination: New CCTV Shows Shooter Jumping From RoofNewly released CCTV footage shows a suspect climbing down a rooftop…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?