क्यों बदला मेट्रो का टाइम?
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस संबंध में पोस्ट किया। पोस्ट में कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2025 के अवसर पर योग के प्रति उत्साही लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए 21 जून 2025 (शनिवार) को सभी आरंभिक स्टेशनों से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। डेली टाइम टेबल के अनुसार सुबह 4 बजे से लेकर यात्री सेवाओं के शुरू होने तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
योग दिवस पर आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई आयोजन किए जाएंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार 21 जून को शहर भर में 11 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहेगी। इस महीने की 21 तारीख को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रमुख आयोजन ‘योग संगम’ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आयुष मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।