Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: JNU में बवाल: विरोध मार्च के दौरान पुलिस-छात्रों में झड़प, कई हिरासत में लिए गए – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > JNU में बवाल: विरोध मार्च के दौरान पुलिस-छात्रों में झड़प, कई हिरासत में लिए गए – Delhi News Daily
Entertainment

JNU में बवाल: विरोध मार्च के दौरान पुलिस-छात्रों में झड़प, कई हिरासत में लिए गए – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: February 26, 2026 10:10 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
पुलिस और छात्रों में झड़पअत्यधिक बल के प्रयोग का आरोपकुछ पुलिकर्मियों को दांतों से काटा गयाशिक्षक संघ ने बल प्रयोग की निंदा की
नई दिल्ली: दिल्ली में गुरुवार को छात्र संघ द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान पुलिस और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उस पर हमला किया। वहीं प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपने खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी छात्रों में से कई को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने लाठियां और जूते फेंके और हमले किए, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुछ कर्मियों को दांत भी ‘काट’ लिया गया।

पुलिस और छात्रों में झड़प

प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्च को परिसर से बाहर ले जाने की कोशिश करने पर छात्रों और पुलिस के बीच विश्वविद्यालय के गेट पर झड़प हुई। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) अध्यक्ष अदिति मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार और कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि छात्रों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर से शिक्षा मंत्रालय तक एक ‘लांग मार्च’ निकालने का आह्वान किया था। यह मार्च विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा हाल ही में एक पॉडकास्ट में यूजीसी मानदंडों के क्रियान्वयन, जेएनयूएसयू पदाधिकारियों के निलंबन और प्रस्तावित रोहित अधिनियम पर की गई टिप्पणियों के विरोध में जारी प्रदर्शनों का हिस्सा था।

अत्यधिक बल के प्रयोग का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ अत्यधिक बल का प्रयोग किया गया, झड़प में कई छात्र घायल हुए और उनमें से कुछ को पुलिस द्वारा ‘अपुष्ट स्थानों’ पर ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, जेएनयू प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों को सूचित किया था कि परिसर के बाहर किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और उन्हें विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ही अपना प्रदर्शन सीमित रखने की सलाह दी थी। पुलिस ने बताया कि इसके बावजूद, लगभग 400-500 छात्र परिसर में जमा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि अपराह्न लगभग 3.20 बजे, प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार से बाहर निकले और मंत्रालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया।

कुछ पुलिकर्मियों को दांतों से काटा गया

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “स्थिति बिगड़ने पर परिसर के बाहर लगाए गए बैरिकेड क्षतिग्रस्त हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बैनर और लाठियां फेंकीं, जूते फेंके और हमला भी किया। झड़प के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को दांत काट लिया गया। इससे मौके पर तैनात कई अधिकारी घायल हो गए।” पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को जेएनयू परिसर के नॉर्थ गेट पर रोका और धीरे-धीरे उन्हें विश्वविद्यालय परिसर के अंदर धकेल दिया।

अधिकारी ने बताया, “हमने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। कुछ प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जो पूरी तरह निराधार है। वहां तैनात प्रत्येक अधिकारी कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगा हुआ था।”

शिक्षक संघ ने बल प्रयोग की निंदा की

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने आज जारी एक बयान में, पुलिस द्वारा “बल प्रयोग” की निंदा की। संघ ने आरोप लगाया कि कई छात्राएं और छात्र घायल हुए हैं और हिरासत में लिए गए लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की, साथ ही दावा किया कि कुछ को “अपुष्ट स्थानों” पर ले जाया गया है।
जेएनयूटीए ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई छात्रों को मार्च करने के उनके लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने से रोकने के उद्देश्य से की गई थी और उसने हिरासत में लिए गए सभी छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ISL Highlights: Mohun Bagan Super Giant vs Chennaiyin FC – Delhi News Daily
Next Article US Stock Market | Wall Street extends tech-powered rally as AI worries abate – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Helios Luxe brings Alexander Shorokhoff to India amid 23 pc accessible luxury growth – Delhi News Daily
  • Cyber Threats: UAE News: Authorities warn of ‘one of the most destructive’ cyber threats as Wiper malware risk rises | World News – The Times of India – Delhi News Daily
  • Mutual fund portfolio down Rs 1.5 lakh in 12 days. Is the decline due to regular plans or market volatility? – Delhi News Daily
  • रमजान में रोजाना के फूड आइटम महंगे, बिगड़ा बजट, जानें दिल्ली में क्यों बढ़ रहे खाने पीने की चीजों के दाम – Delhi News Daily
  • Gautam Gambhir reflects on India’s World Cup win and backing Sanju Samson in the tournament – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Rajpal Yadav and wife Radha Yadav express gratitude amid industry support in cheque bounce case: ‘We are thankful for every gesture’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Rajpal Yadav and his wife Radha Yadav have spoken about the challenging weeks following his interim bail in the Rs…

4 Min Read
Entertainment

Was ‘Phillies Karen’ Fired? School District Exposes Truth Behind Viral Home Run Scandal – Delhi News Daily

Rhea Chakraborty’s Instagram Diaries: Simple Joys That Make Her GlowRhea Chakraborty gave her fans a peek into her simple joys…

3 Min Read
Entertainment

Allu Sirish and fiancee Nayanika’s engagement shifted indoors as Cyclone Montha disrupts Hyderabad plans; Mega family to attend private celebration | Telugu Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Telugu actor Allu Sirish and his fiancee Nayanika were set for a dreamy outdoor engagement in Hyderabad on October 31,…

5 Min Read
Entertainment

दिल्ली-NCR में 3 साल बाद सबसे सर्द सुबह, जानें आगे कैसा रहेगा राजधानी का मौसम – Delhi News Daily

दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी पूरे दिन शीत…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?