Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Monsoon in Delhi: दिल्ली में अभी तक क्यों नहीं पहुंचा मॉनसून? मौसम विभाग ने बताई असली वजह – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Monsoon in Delhi: दिल्ली में अभी तक क्यों नहीं पहुंचा मॉनसून? मौसम विभाग ने बताई असली वजह – Delhi News Daily
Entertainment

Monsoon in Delhi: दिल्ली में अभी तक क्यों नहीं पहुंचा मॉनसून? मौसम विभाग ने बताई असली वजह – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 27, 2025 7:49 pm
delhinewsdaily
Share
Navbharat Times - Hindi News
SHARE



नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून लोगों को खूब छका रहा है। मानसून की देरी के चलते निवासियों को शुक्रवार को तेज धूप और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ा। पिछले सप्ताह बारिश और आंधी का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने के बावजूद भी दिल्ली में मानसून अभी तक नहीं पहुंचा है। दिल्ली में मानसून के आगमन की सबसे अंतिम तारीख 27 जून थी लेकिन इस तारीख को भी मानसून धोखा दे गया। पिछले वर्ष, मानसून औसत से एक दिन देरी से 28 जून को यहां पहुंचा था।

मौसम विभाग ने बताई मानसून में देरी की वजह
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 2023 में दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था, 2022 में 30 जून को और 2021 में ये 13 जुलाई को दिल्ली पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, कुछ ही इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई है। IMD ने बताया कि इस अवधि के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं।

हालांकि, मध्य तथा ऊपरी हवा और परिसंचरण तंत्र पर क्षेत्र के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती परिसंचरण अत्यधिक प्रभावित हो रहा है, जो दिल्ली की ओर मानसून के आगे बढ़ने में बाधा डाल रहा है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा तथा राजस्थान के आसपास के हिस्सों में भी यही स्थिति देखी गई। विभाग ने कहा कि हालांकि, अगले तीन से चार दिनों में मौसमी हवाओं के उत्तर दिशा की ओर बढ़ने के साथ इस तंत्र में बदलाव आने की उम्मीद है। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 से 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है।

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा
इस बीच, आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था और शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत रही। आईएमडी ने शनिवार को बादल छाए रहने, मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है तथा मौसम के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 दर्ज किया गया, जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘Difficult country to trade’: Trump calls off trade talks with Canada, slams digital services tax – Times of India – Delhi News Daily
Next Article ‘Ugly and ignominious death’: Trump’s 4-word description of what he saved Iran’s Khamenei from – Times of India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • US Supreme Court to examine legality of Trump’s birthright citizenship order – The Times of India – Delhi News Daily
  • Saurabh Netravalkar Interview: Gets emotional about playing at Wankhede, for USA; ILT20 and more – Delhi News Daily
  • Political Rivals Ajit Pawar And Rohit Pawar Dance To Marathi Song ‘Zingaat’ At Jay Pawar’s Bahrain Wedding – Delhi News Daily
  • Explained: Why is everyone yelling FAAAAHHH?! The viral brainrot sound sweeping the internet | – The Times of India – Delhi News Daily
  • UAE launches new one-step service to renew passport and emirates ID together – All you need to know | World News – The Times of India – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Sonakshi Sinha REACTS to pregnancy rumours and buzz around her marriage with Zaheer Iqbal: ‘I have found a way of shutting out the noise’ | – Times of India – Delhi News Daily

Sonakshi Sinha's personal life faces media scrutiny. It started with her relationship with Zaheer Iqbal. Then came wedding plans and…

5 Min Read
Entertainment

दिल्ली नहीं, यह शहर है इस साल सबसे प्रदूषित, टॉप-10 की लिस्ट देखें – Delhi News Daily

Pollution In Delhi: एक नए विश्लेषण के अनुसार, 2025 के पहले छह महीनों में बर्निहाट सबसे प्रदूषित शहर होगा। दिल्ली…

5 Min Read
Entertainment

Robin Westman Terrified Peers with Hitler Salutes in 7th Grade; Years Before Church Massacre – Delhi News Daily

Reggie Carroll Shot Dead In Mississippi; Fan Drops Katt Williams ClaimBaltimore comedian Reggie Carroll, known as the “Knockout King of…

3 Min Read
Entertainment

Meghan Markle Hit With ‘Salmonella Sussex’ Slur After Cosy Turkey Video Goes Wrong – Delhi News Daily

Meghan Markle Hit With ‘Salmonella Sussex’ Slur After Cosy Turkey Video Goes Wrong Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?