Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: NSUI ने DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी को बनाया उम्मीदवार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > NSUI ने DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी को बनाया उम्मीदवार – Delhi News Daily
Entertainment

NSUI ने DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी को बनाया उम्मीदवार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 11, 2025 9:19 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


दिल्ली छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से जुड़ एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। राहुल झांसला – उपाध्यक्ष, कबीर- सचिव, लवकुश भड़ाना- संयुक्त सचिव के लिए मैदान में हैं।

Joslyn Nandita Choudhary
नई दिल्लीः कांग्रेस के स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ( NSUI ) ने इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसु) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए महिला को उम्मीदवार बनाया है। डूसु में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। डूसु में पिछली बार 2008 में महिला अध्यक्ष चुनी गई थी। राहुल झांसला – उपाध्यक्ष, कबीर- सचिव, लवकुश भड़ाना- संयुक्त सचिव के लिए मैदान में हैं।

इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसु) चुनाव के दौरान काफी गहमागहमी है और बुधवार को अंतिम तिथि तक केंद्रीय पैनल के पदों के लिए 82 छात्रों ने नामांकन दाखिल किए। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद 74 नामांकन वैध पाए गए।

अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 24 छात्रों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस पद के लिए तीन नामांकन खारिज कर दिए गए और 21 को मंजूरी दे दी गई। उपाध्यक्ष पद के लिए 18 में से 15 उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी गई। सचिव पद के लिए 21 आवेदन आए, जिनमें से 20 को वैध घोषित किया गया, जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए 19 में से 17 नामांकन स्वीकार किए गए।

नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गुरुवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। चुनाव 18 सितंबर को होंगे और अगले दिन मतगणना होगी। लगभग 2.75 लाख छात्र वोट डालने के पात्र हैं।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, सोशल इश्यूज और फीचर का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। 2009 में न्यूज एजेंसी IANS से करियर की शुरुआत की। हिंदुस्तान (हिंदुस्टान टाइम्स ग्रुप) के सेंट्रल डेस्क पर 5 साल से अधिक समय तक रहे। इसके बाद दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन का संपादकीय पेज संभाला। सात साल से ज्यादा समय प्रिंट मीडिया में काम करने के बाद उन्होंने 2018 में आजतक (वेबसाइट) जॉइन किया, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 और लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल टीम को लीड किया। 2021 में दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में पहुंचे, जहां वुमन टीम को लीड किया। इस दौरान उन्होंने फूड, कल्चर, रिलेशनशिप पर लिखा। अब NBT डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेन (IIMC) दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें