Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में जनवरी से मई तक 8 साल में AQI सबसे बेहतर, CAQM ने आंकड़े जारी कर बताया – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में जनवरी से मई तक 8 साल में AQI सबसे बेहतर, CAQM ने आंकड़े जारी कर बताया – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में जनवरी से मई तक 8 साल में AQI सबसे बेहतर, CAQM ने आंकड़े जारी कर बताया – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 1, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
इस साल मई में दिल्ली का औसत AQI 157 रहा, जो 2020 और 2021 को छोड़कर पिछले आठ वर्षों में सबसे बेहतर है। सीएक्यूएम के अनुसार, मई में औसत एक्यूआई 2025 में 170, 2024 में 223, 2023 में 171, 2022 में 212, 2021 और 2020 में 144, 2019 में 221 और 2018 में 217 रहा।दिल्ली में कब कितना रहा AQIऔसत AQI दर्ज किया गया 157कितना AQI माना जाता है अच्छा

इस साल मई में दिल्ली का औसत AQI 157 रहा, जो 2020 और 2021 को छोड़कर पिछले आठ वर्षों में सबसे बेहतर है। सीएक्यूएम के अनुसार, मई में औसत एक्यूआई 2025 में 170, 2024 में 223, 2023 में 171, 2022 में 212, 2021 और 2020 में 144, 2019 में 221 और 2018 में 217 रहा।

CAQM
(फोटो– IANS)
नई दिल्ली : वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ( CAQM ) ने कहा है कि इस साल जनवरी से मई के बीच दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 रहा, जो 2020 को छोड़कर पिछले 8 सालों में सबसे बेहतर है। 2020 में कोविड महामारी संबंधी प्रतिबंधों के कारण AQI स्तर काफी बेहतर रहा। आयोग ने कहा कि इस अवधि के दौरान औसत AQI 2025 में 214, 2024 में 231, 2023 में 213, 2022 में 238, 2021 में 235, 2020 में 181, 2019 में 237 और 2018 में 243 रहा।

दिल्ली में कब कितना रहा AQI

CAQM ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में जनवरी-मई 2026 के दौरान ‘अच्छा से मध्यम’ AQI वाले 75 दिन दर्ज किए गए, जबकि इसी अवधि के दौरान 2025 में 70, 2024 में 75, 2023 में 74, 2022 में 37, 2021 में 59, 2020 में 98, 2019 में 59 और 2018 में 44 दिन दर्ज किए गए थे।

औसत AQI दर्ज किया गया 157

आयोग ने यह भी बताया कि इस साल मई में दिल्ली का औसत AQI 157 रहा, जो 2020 और 2021 को छोड़कर पिछले आठ वर्षों में सबसे बेहतर है। सीएक्यूएम के अनुसार, मई में औसत एक्यूआई 2025 में 170, 2024 में 223, 2023 में 171, 2022 में 212, 2021 और 2020 में 144, 2019 में 221 और 2018 में 217 रहा।

कितना AQI माना जाता है अच्छा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।

करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।

पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।

अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article IPL 2026 Prize Money: Gujarat Titans Win Rs 12.5 Crore, Champions RCB Receive This Amount – Delhi News Daily
Next Article Trent nears record date for 1:2 bonus issue: Should you buy shares for bonus reward? Here’s what experts say – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • OpenPayd Secures MiCA Licence as Stablecoins Gain Traction in Europe – Delhi News Daily
  • H1-B row: University of Michigan hiring software developers on $75,000 salary sparks backlash; ‘No Americans qualified’ – Delhi News Daily
  • Vedanta forays into real estate sector to unlock value from surplus land – Delhi News Daily
  • नो टेंशन! वर्किंग डेज में कोर्ट के चक्करों से मुक्ति; दिल्ली में आ रही हैं ‘वीकेंड कोर्ट’, ट्रैफिक चालानों से मिलेगी राहत – Delhi News Daily
  • Cristiano Ronaldo Not A Team Player? The Perfect Decoy That Resulted In Nuno Mendes Goal Proves Otherwise – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Royal Wedding Thrown Into Chaos After Fresh Andrew Allegations Spark New Family Crisis – Delhi News Daily

King Charles 'Saddened' After Fatal Incident At Royal ShowA tragic accident has stunned the British royal family after a soldier…

1 Min Read
Entertainment

Jimmy Kimmel: Daniel Baldwin Calls Out Jimmy Kimmel for Political Hatred After Trump Shooting | – The Times of India – Delhi News Daily

Daniel Baldwin, best known for his role in 'Homicide: Life on the Street' and one of the famous four Baldwin…

5 Min Read
delhi traffic jam
Entertainment

दिल्ली के जाम फ्री ITO के लिए 16 साल बाद स्टडी, DDU रोड पर फ्लाइओवर से निकलेगा हल – Delhi News Daily

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं, जब घंटों…

5 Min Read
Entertainment

‘Dhurandhar 2’ box office collection Day 67 [LIVE]: Ranveer Singh film eyes Rs 1150 crore as ‘Pushpa 2’ record slips out of reach – Delhi News Daily

Aditya Dhar's historic spy thriller 'Dhurandhar 2: The Revenge', starring Ranveer Singh, enters its final theatrical stretch on Day 67.…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?