Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस को भनक लगे बिना शव को श्मशान ले गए परिजन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस को भनक लगे बिना शव को श्मशान ले गए परिजन – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस को भनक लगे बिना शव को श्मशान ले गए परिजन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 16, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
neet aspirant suicide in delhi
SHARE


Contents
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आज़ादपुर इलाके में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। परिजनों का दावा है कि NEET परीक्षा रद्द होने से वह मानसिक तनाव में थी।कोई सुसाइड नोट नहीं मिलापुलिस ने शव को अपने कब्जे में लियापुलिस को कैसे पता चला ये मामला?

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आज़ादपुर इलाके में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। परिजनों का दावा है कि NEET परीक्षा रद्द होने से वह मानसिक तनाव में थी।

neet aspirant suicide in delhi
AI जेनरेटेड तस्वीर
नई दिल्ली: पिछले कुछ साल से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आज़ादपुर इलाके में अपने घर में कथित रूप से खुदकुशी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि घटनास्थल से कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला, लेकिन मृतक के परिवार वालों को संदेह है कि नीट परीक्षा रद्द होने के कारण उसने यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि युवती के परिजन घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए और दावा किया कि उन्हें ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं थी।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

अधिकारी ने कहा, ‘पीड़ित नीट अभ्यर्थी थी। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि उसने यह कदम क्यों उठाया। जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।’ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पेपर लीक के आरोपों के बीच मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) मंगलवार को रद्द कर दी। पुनर्परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को आदर्श नगर थाने को जानकारी दी गई कि एक लड़की का शव पुलिस को बिना सूचना दिए केवल पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की, जो आजादपुर के लाल बाग की निवासी थी। पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल भेज दिया।अधिकारी ने बताया कि अपराध दल और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और घर से सबूत इकट्ठा किए।

पुलिस को कैसे पता चला ये मामला?

  • श्मशान घाट के पुजारी रिंकू शर्मा ने पत्रकारों को बताया, ‘गुरुवार शाम को परिवार के सदस्य एक युवती के अंतिम संस्कार के लिए हमारे पास आए। जब मैंने उनसे मृत्यु का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैंने मृतक का आधार कार्ड और अस्पताल के रिकॉर्ड मांगे, तो उन्होंने आधार कार्ड तो दिखाया लेकिन कोई भी मेडिकल दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके, जिससे संदेह पैदा हुआ।’
  • शर्मा ने कहा, ‘जब मैंने शव की जांच की, तो मुझे गर्दन के आसपास एक निशान दिखाई दिया जो संदिग्ध लग रहा था। कुछ गड़बड़ महसूस करते हुए, मैंने पुलिस को सूचना दी।’
  • मृतका के मामा ने दावा किया कि नीट यूजी 2026 के रद्द होने के बाद से युवती तनाव में थी।
  • उन्होंने शवगृह के बाहर पत्रकारों को बताया, ‘वह एक होशियार छात्रा थी और पिछले कुछ वर्षों से नीट की तैयारी कर रही थी। उसके माता-पिता ने मुझे बताया कि मंगलवार को परीक्षा रद्द होने के बाद वह परेशान थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता काम पर बाहर गए हुए थे।’
  • उन्होंने कहा, ‘हमें संदेह है कि नीट परीक्षा को अचानक रद्द करने के फैसले ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया होगा।’ उसके मामा ने यह भी बताया कि उसका सपना डॉक्टर बनने था और उसके माता-पिता ने उसकी पढ़ाई के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की थी। उन्होंने कहा, ‘जब वह पांचवीं कक्षा में थी तभी से उसका सपना डॉक्टर बनने था, और आठवीं कक्षा में पहुंचने के बाद उसने तैयारी शुरू कर दी थी।’

डरें नहीं बात करें: अगर आपके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, आप किसी परेशानी में हैं या आपको मानसिक स्वास्थ्य सहायता की जरूरत है, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मदद के लिए संकोच न करें, कोई न कोई आपकी बात सुनने के लिए हमेशा मौजूद है।
AASRA: +91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: 9152987821 (सोमवार से शनिवार, सुबह 8 से रात 10 बजे तक)
Vandrevala Foundation: +919999666555, 18602662345 या 18002333330 (24 घंटे उपलब्ध)
सरकारी हेल्पलाइन (Tele MANAS): 14416 या 1800-891-4416 (निशुल्क और 24 घंटे उपलब्ध)

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article New England Patriots Face Five Primetime Games In Tough 2026 NFL Schedule – Delhi News Daily
Next Article US stocks today: Dow Jones crashes 500 points on mounting inflation worries – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India targets $100 billion textile exports by 2030, focus on sustainability, FTAs – Delhi News Daily
  • Watch: Venezuela, Japan and California shaken by powerful quakes within hours – Delhi News Daily
  • Avience Biomedicals shares may make a strong debut as GMP signals 62% premium ahead of listing – Delhi News Daily
  • Never Ending Summer Episodes 18-19 Release Time TODAY: Angst Era BEGINS! When & Where To Watch NEW Eps Online? – Delhi News Daily
  • India, South Africa eye NRR boost in close Group 1 race – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Royal Bombshell: Philip Questioned Harry-Meghan Engagement As Family Doubts Emerge – Delhi News Daily

Royal Bombshell: Philip Questioned Harry-Meghan Engagement As Family Doubts Emerge Source link

0 Min Read
Entertainment

Prince William’s Priceless Response To Young Fan Goes Viral – Delhi News Daily

Prince William's Priceless Response To Young Fan Goes Viral Source link

0 Min Read
Entertainment

Cocktail 2 Ending Explained: Are Ally & Diya Lesbian Lovers? Does Kunal End Up Alone & Heartbroken? – Delhi News Daily

Cocktail 2 Ending Explained: One of the most highly-anticipated Bolly sequel, Cocktail 2 is finally here! Directed by Homi Adajania,…

5 Min Read
Entertainment

‘Was It All Staged?’: Trump WHCD ‘Attack’ Under Scanner; Online Theories Explode – Delhi News Daily

'Was It All Staged?': Trump WHCD 'Attack' Under Scanner; Online Theories Explode Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?