Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: पत्नी के पास MBA की डिग्री, किराए और FD से भी आमदनी; दिल्ली हाई कोर्ट ने मासिक गुजारा भत्ता घटाकर 25000 किया – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > पत्नी के पास MBA की डिग्री, किराए और FD से भी आमदनी; दिल्ली हाई कोर्ट ने मासिक गुजारा भत्ता घटाकर 25000 किया – Delhi News Daily
Entertainment

पत्नी के पास MBA की डिग्री, किराए और FD से भी आमदनी; दिल्ली हाई कोर्ट ने मासिक गुजारा भत्ता घटाकर 25000 किया – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 12, 2026 10:12 pm
delhinewsdaily
Share
Delhi High Court Wife Monthly Maintenance
SHARE


Contents
दिल्ली हाई कोर्ट में पति-पत्नी के बीच एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें पति को अदालत से राहत मिल गई। पति ने पत्नी के पास एमबीए की डिग्री सहित आमदनी के कई जरिए बताए। पति ने कहा कि पत्नी कमाने में सक्षम है इसलिए गुजारा भत्ता कम किया जाए।पति ने गुजारा-भत्ते की रकम को चुनौती क्यों दी?आशुतोष ने हाई कोर्ट में आदेश को चुनौती दीदिल्ली हाई कोर्ट ने गुजारा-भत्ता (मेंटेनेंस) क्यों कम किया?हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट का दिया हवाला

दिल्ली हाई कोर्ट में पति-पत्नी के बीच एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें पति को अदालत से राहत मिल गई। पति ने पत्नी के पास एमबीए की डिग्री सहित आमदनी के कई जरिए बताए। पति ने कहा कि पत्नी कमाने में सक्षम है इसलिए गुजारा भत्ता कम किया जाए।

Delhi High Court Wife Monthly Maintenance
दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्नी का गुजारा भत्ता घटाया
नई दिल्ली: बीते मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक अनोखा मामला सामने आया जहां अदालत ने पति के हक में फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने पति द्वारा अपनी पत्नी को दिए जाने वाले अंतरिम गुजारे-भत्ते को 30,000 रुपये प्रति माह से घटाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया कि पत्नी अच्छी तरह से पढ़ी-लिखी है और उसकी अपनी किराये और फिक्स्ड डिपॉजिट से अच्छी आमदनी होती है। यह आदेश पति द्वारा दायर उस याचिका पर आंशिक रूप से मंजूरी देते हुए दिया गया, जिसमें उसने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसके तहत पत्नी को 12 अप्रैल, 2021 से 30,000 रुपये प्रति माह का अंतरिम गुज़ारा-भत्ता देने का निर्देश दिया गया था।

पति ने गुजारा-भत्ते की रकम को चुनौती क्यों दी?

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, आशुतोष राय अस्थाना और यमिता राय अस्थाना की शादी 2 नवंबर, 1995 को हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। दोनों के बीच आपसी मतभेद होने के बाद, यमिता ने 9 अप्रैल, 2021 को अपने पति से गुजारा-भत्ते की मांग की। फैमिली कोर्ट ने शुरू में 15 जनवरी, 2022 को उन्हें अंतरिम गुजारा-भत्ते के तौर पर 25,000 रुपये देने का आदेश दिया। लेकिन बाद में, 5 जून, 2024 को कोर्ट ने एक और आदेश जारी किया, जिसमें आशुतोष को गुजारा-भत्ते की अर्जी देने की तारीख से हर महीने 30,000 रुपये देने का निर्देश दिया गया।

आशुतोष ने हाई कोर्ट में आदेश को चुनौती दी

आशुतोष ने हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती दी। उन्होंने तर्क दिया कि वह दोनों बच्चों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें उनकी बड़ी बेटी भी शामिल थी जो MBBS की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि यमिता ने फाइनेंस में MBA किया था और वह कमाने में सक्षम थीं। उन्होंने बताया कि वह उनके खरीदे हुए घर में रह रही थीं और उन्हें किराए और फिक्स्ड डिपॉजिट से भी आमदनी होती थी।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कई लोन चुकाने थे। हालांकि, पत्नी ने याचिका का विरोध किया और कहा कि फैमिली कोर्ट ने पति की आर्थिक स्थिति पर ठीक से विचार किया था। उन्होंने बताया कि उनकी सालाना आय 63 लाख रुपये से ज्यादा थी और उनका कार्गो का बिजनेस भी था।

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुजारा-भत्ता (मेंटेनेंस) क्यों कम किया?

जस्टिस सौरभ बनर्जी ने देखा कि दोनों बच्चे पति के साथ रह रहे थे और वह उनकी पढ़ाई और दूसरे खर्च उठा रहे थे। कोर्ट ने यह भी देखा कि उनकी बेटी MBBS का कोर्स कर रही थी। कोर्ट ने आगे कहा कि यमिता अपने पति के खरीदे हुए तीन बेडरूम वाले घर में रह रही थीं। कोर्ट ने कहा कि वह अच्छी तरह से क्वालिफाइड थीं, उनके पास फाइनेंस में MBA की डिग्री थी और वह खुद कमाने में सक्षम थीं।

हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट का दिया हवाला

कोर्ट ने कहा कि वह बहुत अधिक क्वालिफाइड और पढ़ी-लिखी महिला हैं, जिन्होंने फाइनेंस में MBA किया है और वह खुद कमाने में पूरी तरह सक्षम हैं। कोर्ट ने यह भी देखा कि यमिता को किराए से हर महीने 10450 रुपये और फिक्स्ड डिपॉजिट से हर महीने 4400 रुपये ब्याज के तौर पर मिल रहे थे। कोर्ट ने आगे कहा कि फैमिली कोर्ट से अंतरिम गुजारा-भत्ता मिलने से पहले ही आशुतोष अपनी मर्जी से उन्हें हर महीने 20000 रुपये दे रहे थे।

हाई कोर्ट ने ‘रजनीश बनाम नेहा’ मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का जिक्र किया। इन गाइडलाइंस के मुताबिक, गुजारा-भत्ता तय करते समय कोर्ट को दोनों पक्षों की आय और संपत्ति, पति पर निर्भर लोगों की संख्या, उसकी देनदारियों और भुगतान करने की क्षमता जैसे पहलुओं पर विचार करना होता है। हाई कोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट ने इन पहलुओं पर विचार तो किया था, लेकिन 30000 रुपये प्रति माह का गुजारा-भत्ता तय करते समय उन्हें पर्याप्त महत्व नहीं दिया।

Sanjeev Kumar

लेखक के बारे मेंSanjeev Kumarसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।

विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।

पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Australia vs Bangladesh Live Streaming, 1st Test Live Telecast: When And Where To Watch – Delhi News Daily
Next Article US stocks: S&P 500 ends higher as CoreWeave results fuel AI optimism – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition First Impressions – Delhi News Daily
  • Titan open to acquiring smaller watch brands, sees strong growth in premium segment – Delhi News Daily
  • Louisiana neighbours fought over a 70-foot strip of land; after signs, bright lights and even a dead cow appeared near the boundary, an appeals court upheld $15,000 in damages and an injunction – Delhi News Daily
  • Dow Jones| Nasdaq | US Stock Market Today | Live: US stock futures climb as AI shares rally and crude prices ease – The Economic Times – Delhi News Daily
  • ‘Praying It’s The Last Time’: Inside Presley Gerber’s Desperate Fight To Beat Addiction – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

SIR
Entertainment

SIR: 12 राज्यों में 7.20 करोड़ वोटरों के नाम कटे, लिस्ट की छटाई में पश्चिम बंगाल सबसे आगे? – Delhi News Daily

SIR: 12 राज्यों में वोटर लिस्ट संशोधन के दौरान 7.20 करोड़ नाम हटाए गए हैं। जबकि 2 करोड़ से ज्यादा…

4 Min Read
Delhi news
Entertainment

पीएम आवास के पास खाली होगी 27.3 एकड़ जमीन! रक्षा बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए सरकार लेगी जिमखाना क्लब पर कब्जा – Delhi News Daily

केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 27.3 एकड़ के ऐतिहासिक 'दिल्ली जिमखाना क्लब' का पट्टा…

4 Min Read
Entertainment

Awarapan 2 Day 1 Collection Early Update: A Double-Digit Start! Did It BEAT Awarapan Lifetime Already? – Delhi News Daily

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1 Early Updates: "Akkha Bollywood ek taraf, aur Emraan Hashmi ek taraf!" The grand…

3 Min Read
Delhi me monsoon kab aayega
Entertainment

दिल्ली में मॉनसून कब देगा दस्तक, भीषण गर्मी के बीच IMD ने साफ साफ बता दिया – Delhi News Daily

Edited by: दीपांशु|नवभारतटाइम्स.कॉम•8 Jun 2026, 8:07 pm ISTदिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?