Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘कितने स्टेशन बंद करोगे, लोग दौड़कर भी आएंगे’, दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशन बंद होने पर भड़के सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘कितने स्टेशन बंद करोगे, लोग दौड़कर भी आएंगे’, दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशन बंद होने पर भड़के सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास – Delhi News Daily
Entertainment

‘कितने स्टेशन बंद करोगे, लोग दौड़कर भी आएंगे’, दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशन बंद होने पर भड़के सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 2, 2026 12:12 pm
delhinewsdaily
Share
Saurav Das
SHARE


Contents
चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने BNSS धारा 163 लागू कर दी हैसीजेपी प्रवक्ता ने किया पोस्टदिल्ली मेट्रो ने बंद किए ये स्टेशनमामले में क्या बोले नई दिल्ली के डीसीपी
Edited by: दीपांशु|नवभारतटाइम्स.कॉम•2 Oct 2026, 4:34 pm IST

चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने BNSS धारा 163 लागू कर दी है

Saurav Das
नई दिल्ली: चुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ दिल्ली पुलिस सीजेपी की अगुआई में हुए प्रदर्शन से सबक लेते हुए कई कदम उठा रही है, वहीं आम आदमी पार्टी समेत वामदल के लोग CEC का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों को बंद करने के फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

सीजेपी प्रवक्ता ने किया पोस्ट

सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप कितने मेट्रो स्टेशन बंद करेंगे? लोग पैदल भी आएंगे और दौड़ते हुए भी आएंगे। सीजेपी प्रवक्ता ने एक अन्य पोस्ट में आगे लिखा कि ज्ञानेश कुमार का अंत एक अत्याचारी शासन का अंत होगा। अत्याचारी बुरी तरह घायल है। जनता की जीत होनी चाहिए।

दिल्ली मेट्रो ने बंद किए ये स्टेशन

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अगले आदेश तक 12 स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट गेट बंद कर दिए हैं, जिनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाज़ार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं। राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली, बाराखंभा और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मामले में क्या बोले नई दिल्ली के डीसीपी

नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा कि नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है और विरोध-प्रदर्शन, मार्च और ऐसी ही अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं है। डीसीपी शर्मा ने कहा कि एहतियाती इंतजाम किए गए हैं और सभी से अनुरोध है कि वे कानून का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने लोगों को विरोध-प्रदर्शन के लिए इस इलाके में न आने की सलाह भी दी और कहा कि सड़कों और मेट्रो सेवाओं के बारे में ज़रूरी सर्कुलर, नोटिफिकेशन और जन-जागरूकता संदेश जारी किए जा रहे हैं।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Can West Indies quell India’s batting might in New Chandigarh’s ODI debut? – Delhi News Daily
Next Article Fed’s Jefferson urges patience on rates; Kashkari sees more hikes ahead – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 7 investing lessons from Jim Leitner for building the right market mindset – Delhi News Daily
  • Clarissa – Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily
  • India vs Malaysia Men’s Hockey Final LIVE Score, Asian Games 2026 Gold Medal Match Updates: India Aim To Increase Lead In 2nd Half vs Malaysia – Delhi News Daily
  • Good Cop, Bad Cop? How Aradhana Mishra-Imran Masood Pair Fits Into Congress’ UP Plan – Delhi News Daily
  • How to Contact Airtel Customer Care and Get Support in India – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi News
Entertainment

दिल्ली में आवारा कुत्तों के नियंत्रण पर हाई कोर्ट सख्त, MCD को पायलट प्रोजेक्ट के तहत नसबंदी कैंप लगाने के निर्देश – Delhi News Daily

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण पाने के लिए MCD को कम से…

4 Min Read
Entertainment

Taylor Swift’s Wedding Dress Secret May Already Be Hiding In Plain Sight, Expert Predicts – Delhi News Daily

Taylor Swift's Wedding Dress Secret May Already Be Hiding In Plain Sight, Expert Predicts Source link

0 Min Read
Entertainment

Salman Khan’s Bold Buzzcut Is Breaking The Internet: Is This The Ultimate Summer Style? – Delhi News Daily

Salman Khan stunned everyone today with a bold buzzcut at a Mumbai event. His new look immediately went viral across…

3 Min Read
Entertainment

Sudha Kongara’s unpaid ‘Parasakthi’ salary, court orders FIR in Ansiba Hassan’s complaint, ‘Toxic’ female cast reveal: Top 5 South stories of the day – Delhi News Daily

The South film industry had another busy day with legal developments, significant personal announcements, political clarifications, and exciting updates from…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?