Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘खासमखास’ को क्राइम ब्रांच की टीम ने नॉर्मल अरेस्ट का वादा कर बुलाया, दूसरी टीम ने लगाया मकोका, जानें सनसनीखेज मामला – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘खासमखास’ को क्राइम ब्रांच की टीम ने नॉर्मल अरेस्ट का वादा कर बुलाया, दूसरी टीम ने लगाया मकोका, जानें सनसनीखेज मामला – Delhi News Daily
Entertainment

‘खासमखास’ को क्राइम ब्रांच की टीम ने नॉर्मल अरेस्ट का वादा कर बुलाया, दूसरी टीम ने लगाया मकोका, जानें सनसनीखेज मामला – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 31, 2026 12:12 pm
delhinewsdaily
Share
Extortion Complaint Against Crime Branch Officers in Amit Nagar Case
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ‘गुड वर्क’ के नाम पर मदद लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपने ही मुखबिर/दोस्त अमित नागर पर मकोका का शिकंजा कस दिया। पीड़ितअय्याशी का अड्डा और महंगे तोहफेपत्नी ने की है शिकायतशिकायत में भी दोस्ती का जिक्र‘CCTV सुरक्षित करवाएंगे’

दिल्ली पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ‘गुड वर्क’ के नाम पर मदद लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपने ही मुखबिर/दोस्त अमित नागर पर मकोका का शिकंजा कस दिया। पीड़ित

Extortion Complaint Against Crime Branch Officers in Amit Nagar Case
नई दिल्ली: दिल्ली के क्राइम और खाकी के गठजोड़ की एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जिस ‘दोस्त’ के दम पर कई पुलिसकर्मी और इंस्पेक्टर इलाके में ‘गुड वर्क’ दिखाकर अपनी वाहवाही लूटते थे, दबाव पड़ते ही उसी दोस्त की बलि चढ़ा दी गई। जब वादे के मुताबिक बात नहीं बनी और मकोका (MCOCA) जैसा सख्त शिकंजा कस गया, तो दोस्ती सीधे खुली दुश्मनी में बदल गई और पुलिसकर्मियों के खिलाफ रंगदारी वसूलने की लिखित शिकायत दर्ज हो गई है। फिलहाल क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी हों या इस टीम के डीसीपी मामले पर कोई भी पुलिस का पक्ष सामने रखने को तैयार नहीं है।

अय्याशी का अड्डा और महंगे तोहफे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रोहिणी की एक नामी सोसाइटी में करीब 4 साल तक प्रधानी चला चुके अमित नागर का पुलिस महकमे के कई अधिकारियों और स्टाफ के बीच तगड़ा रसूख था। रोहिणी, आउटर नॉर्थ और ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कई पुलिसवालों से अच्छी दोस्ती थी। चर्चा तो यहां तक है कि रोहिणी सोसाइटी स्थित उसके दफ्तर को पुलिसकर्मियों के लिए अय्याशी का अड्डा बना दिया गया था। खाकी की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती थी। ब्रांडेड मोबाइल फोन, महंगी स्कॉच व्हिस्की और यहां तक कि सोने की चेन तक तोहफे में बांटी जाती थीं। जब भी पुलिस को गुड वर्क दिखाना होता, यही खास दोस्त ‘समाधान’ निकालता था।

पत्नी ने की है शिकायत

पुराने मामलों में वॉन्टेड चल रहे इस आरोपी को पुलिसकर्मियों ने पहले दोस्ती का हवाला देकर फोन करके बुलाया। वादा यह था कि एक मामूली या ‘सिंपल अरेस्ट’ दिखाकर मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा। लेकिन आला अधिकारियों और केस के बढ़ते दबाव के आगे पुलिसकर्मियों की मजबूरी बन गई। केस में रिकवरी भी दिखानी पड़ी। क्योंकि क्राइम ब्रांच की एक दूसरी टीम ने आरोपी पर मकोका भी लगा दी। जब गिरफ्तारी और रिमांड का खेल शुरू हुआ, तो पुलिसकर्मियों ने पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने और एनकाउंटर का डर दिखाकर 10 लाख रुपये की भारी डिमांड रख दी। अमित की पत्नी नीलोफर खान उर्फ सिम्मी ने क्राइम ब्रांच की नॉर्दन रेंज (2) टीम के एसआई रवि राणा और हेड कॉन्स्टेबल योगेंद्र डागर के खिलाफ शिकायत दी।

शिकायत में भी दोस्ती का जिक्र

निलोफर का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने पहले तो दबाव बनाया, फिर ‘अमित हमारा दोस्त है’ का हवाला देकर मामला 5 लाख रुपये में तय किया। यह रकम ढाई-ढाई लाख रुपये की दो किश्तों में क्राइम ब्रांच दफ्तर और रोहिणी के एक होटल के पास दी गई। हद तो तब हो गई जब अस्पताल में मासूम बच्ची के इलाज के दौरान भी वसूली के लिए पुलिसकर्मी पहुंच गए। निलोफर ने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG), पुलिस कमिश्नर और डीसीपी स्तर तक सीधी शिकायत भेज दी। खाकी और अपराधियों के इस गठजोड़, ‘गुड वर्क’ के फर्जीवाड़े और अब वसूली के आरोपों ने दिल्ली पुलिस के कई रसूखदार चेहरों की नींद उड़ा दी है। मामले की अंदरूनी जांच शुरू होते ही महकमे में खलबली मच गई है।

‘CCTV सुरक्षित करवाएंगे’

इस पूरे मामले पर नागर के एडवोकेट संजय शर्मा का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखवाने के लिए कोर्ट जाएंगे। वह क्राइम ब्रांच के ऑफिस, ऑफिस के सामने बैंक, जहां बच्ची का इलाज हो रहा था, उस हॉस्पिटल, क्राउन प्लाजा होटल के साथ में बनी पार्किंग और जहां नागर को मेडिकल करवाने ले जाया गया था, उस अस्पताल तक की फुटेज भी सुरक्षित रखे जाने की अपील करेंगे। साथ ही वह आरोपी पुलिसवालों का आईपीडीआर, जीपीआरएस डेटा निकलवाएंगे। क्योंकि आरोपी सारी बातचीत वॉट्सऐप कॉल पर ही कर रहे थे।

कुणाल कश्यप

लेखक के बारे मेंकुणाल कश्यपकुणाल कश्यप, सान्ध्य टाइम्स/नवभारत टाइम्स में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। वह करीब दस वर्षों से दिल्ली में होने वाले क्राइम को कवर कर रहे हैं। क्राइम के अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, कंज्यूमर कोर्ट, डीडीए और सामाजिक मुद्दों को भी कवर करते हैं। करीब चार वर्ष से सान्ध्य टाइम्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह वहां कई एक्सक्लुसिव स्टोरी करने के साथ साथ अनसुलझे केसों पर क्राइम मिस्ट्री, केके की क्राइम कथा जैसे कॉलम भी चला चुके हैं। इससे पहले करीब छह वर्षों तक पंजाब केसरी अखबार में काम किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु नानक दे‌व खालसा कॉलेज से बीए ऑनर्स हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Virat Kohli’s New Tattoo Goes Viral; 5 Sessions In, Work Still Underway – Delhi News Daily
Next Article Business Standard MFs’ overseas equity holdings rise 37.5% to ₹93,602 crore in FY26: RBI – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Agarkar not seeking extension as chief selector – Delhi News Daily
  • Rahul Gandhi’s ‘Chhatron Ki Goonj’ Event Sparks Controversy After PM Modi Mimicry Video Goes Viral – Delhi News Daily
  • Best Phones for Video Recording in India Under Rs. 1 Lakh – Delhi News Daily
  • Meet Nathan Tan, the 17-year-old Plano teen whose AI air-quality project serves about 1,000 Texans, trained 300 youth ambassadors and won him a $10,000 prize – Delhi News Daily
  • Finance ministry to meet PSB, IBA chiefs ahead of three-day bank strike – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

K. Bhagyaraj demise: Mammootty, Dileep, Jayaram pay tribute; Prithviraj Sukumaran says, ‘A true legend of the art’ – Delhi News Daily

K. Bhagyaraj demise: Mammootty, Dileep, Jayaram pay tribute; Prithviraj Sukumaran says, 'A true legend of the art' The Indian film…

4 Min Read
Entertainment

Harry And Meghan’s ‘Rigorous’ UK Security Promise Sparks Outrage Over Potential Taxpayer Bill – Delhi News Daily

Harry And Meghan’s ‘Rigorous’ UK Security Promise Sparks Outrage Over Potential Taxpayer Bill Source link

0 Min Read
Entertainment

Netflix South Indian Movies 2026: 5 Upcoming And Streaming Films To Watch – Delhi News Daily

Netflix South Indian Movies 2026: Netflix has announced a sizeable line-up of South Indian films for the remainder of 2026,…

5 Min Read
Entertainment

Kimmel’s Giuliani Roast Turns Ugly After Hospital Scare; Backlash Explodes Online – Delhi News Daily

Dhurandhar 2 Nears Baahubali 2 Record, Just ₹33 Crore Away After Strong Day 39 Box Office RunDhurandhar 2: The Revenge…

1 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?