Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: जामिया में छात्र आंदोलन तेज, पॉलिटिकल साइंस और इकॉनमिक्स फैकल्टी में लगे JMISU के बैनर; 13 दिन से भूख हड़ताल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > जामिया में छात्र आंदोलन तेज, पॉलिटिकल साइंस और इकॉनमिक्स फैकल्टी में लगे JMISU के बैनर; 13 दिन से भूख हड़ताल – Delhi News Daily
Entertainment

जामिया में छात्र आंदोलन तेज, पॉलिटिकल साइंस और इकॉनमिक्स फैकल्टी में लगे JMISU के बैनर; 13 दिन से भूख हड़ताल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 24, 2026 11:12 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर आंदोलन तेज हो गया है। पॉलिटिकल साइंस और इकॉनमिक्स फैकल्टी में JMISU के बैनर लगाए गए हैं, वहीं 13 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने चुनाव की तारीख घोषित होने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।13 दिन से जारी भूख हड़तालप्रदर्शन स्थल से टेंट हटाने पर बढ़ा तनावयूनिवर्सिटी गेट पर तालाबाहरी लोगों पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर आंदोलन तेज हो गया है। पॉलिटिकल साइंस और इकॉनमिक्स फैकल्टी में JMISU के बैनर लगाए गए हैं, वहीं 13 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने चुनाव की तारीख घोषित होने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।

Jamia Student Protest
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर 13 दिनों से भूख हड़ताल जारी
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तेज हो गया है। विश्वविद्यालय की पॉलिटिकल साइंस और इकॉनमिक्स फैकल्टी में छात्रों ने JMISU (जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ) के बैनर लगाकर छात्र संघ चुनाव की मांग को फिर से मुखर किया है। पिछले 13 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में करीब 20 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। छात्रों की मांग है कि प्रशासन चुनाव कराने की तारीख घोषित करे। उनका कहना है कि जब तक चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं होता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

13 दिन से जारी भूख हड़ताल

जामिया परिसर में छात्र संघ चुनाव का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्र लंबे समय से चुनाव नहीं कराए जाने पर सवाल उठा रहे हैं। छात्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कराने की मांग पर सहमति जताई है, लेकिन केवल आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा। वे चाहते हैं कि चुनाव की तारीख स्पष्ट रूप से घोषित की जाए, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ने को लेकर स्थिति साफ हो सके। इसी मांग को लेकर छात्र पिछले 13 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं।

  • प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मुख्य मांग पूरी करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया जाता, वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। पॉलिटिकल साइंस और इकॉनमिक्स फैकल्टी में लगाए गए JMISU के बैनर भी इसी आंदोलन का हिस्सा हैं।

प्रदर्शन स्थल से टेंट हटाने पर बढ़ा तनाव

छात्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन के लिए लगाया गया टेंट प्रशासन की ओर से हटाया जा रहा है। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ने की बात सामने आई है। छात्रों का आरोप है कि आंदोलन के दौरान उनके साथ सख्ती की जा रही है और प्रशासन का रवैया उनके प्रति कठोर है।

  • प्रदर्शनकारी छात्रों ने बातचीत के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के सदस्यों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इस दौरान भूख हड़ताल कर रहे छात्रों और प्रदर्शन स्थल को निशाना बनाया गया।

यूनिवर्सिटी गेट पर ताला

प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय के गेट पर ताला लगाए जाने की बात भी सामने आई है। इससे परिसर में सामान्य गतिविधियों और छात्रों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा, कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित किए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में आंदोलन का असर शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ने की आशंका है। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर प्रशासन की ओर से जारी किसी आधिकारिक आदेश की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

बाहरी लोगों पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप

दूसरी ओर, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कुछ बाहरी लोग परिसर में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दावे और प्रदर्शनकारी छात्रों के आरोपों के बीच विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। जहां छात्र चुनाव की तारीख घोषित करने और अपने प्रदर्शन के अधिकार की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन की चिंता परिसर में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बताई जा रही है।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Vaibhav Sooryavanshi in as India choose to chase in Christchurch – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon JK Cement Q2FY27 result: Profit rises 6.3% to ₹169 cr; revenue jumps 23.7% – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • JK Cement Q2FY27 result: Profit rises 6.3% to ₹169 cr; revenue jumps 23.7% – Delhi News Daily
  • जामिया में छात्र आंदोलन तेज, पॉलिटिकल साइंस और इकॉनमिक्स फैकल्टी में लगे JMISU के बैनर; 13 दिन से भूख हड़ताल – Delhi News Daily
  • Vaibhav Sooryavanshi in as India choose to chase in Christchurch – Delhi News Daily
  • Missed The Voter List? UP’s Special Camp Today Is Your Second Chance | Here’s How To Get Your Name In – Delhi News Daily
  • Barbie to feature in up to 40 pc of péro’s SS27 collection; designer targets 25-30 pc seasonal growth – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Russell Brand’s Accuser Breaks Down In Court: Woman Describes Alleged Hotel Room Ordeal – Delhi News Daily

Russell Brand’s Accuser Breaks Down In Court: Woman Describes Alleged Hotel Room Ordeal Source link

0 Min Read
Entertainment

Ramarasa – Official Teaser – Delhi News Daily

Ramarasa - Official Teaser Source link

0 Min Read
Entertainment

‘I wholeheartedly respect the creative process’: ‘Jailer 2’ costume designer Jishad Shamsudeen clarifies Mohanlal screen-time remarks – Delhi News Daily

'I wholeheartedly respect the creative process'_ 'Jailer 2' costume designer Jishad Shamsudeen. Mohanlal’s costume designer Jishad Shamsudeen has explained his…

4 Min Read
Entertainment

RJ Mitte’s Haunting Texts Revealed: ‘Breaking Bad’ Star’s Hollywood Heartbreak – Delhi News Daily

RJ Mitte’s Haunting Texts Revealed: ‘Breaking Bad’ Star’s Hollywood Heartbreak Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?