Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: टॉय लाइटर पिस्तौल दिखाकर डेढ़ करोड़ लूटा, नौकरी से निकाला गया तो बनाया गैंग; किराये के घर में बांटी रकम – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > टॉय लाइटर पिस्तौल दिखाकर डेढ़ करोड़ लूटा, नौकरी से निकाला गया तो बनाया गैंग; किराये के घर में बांटी रकम – Delhi News Daily
Entertainment

टॉय लाइटर पिस्तौल दिखाकर डेढ़ करोड़ लूटा, नौकरी से निकाला गया तो बनाया गैंग; किराये के घर में बांटी रकम – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 17, 2026 8:13 pm
delhinewsdaily
Share
robbery
SHARE


Contents
दो लोग सात सितंबर को चांदनी चौक से नकदी लेकर सफदरजंग की ओर जा रहे थे, तभी गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास तीन लोगों ने उन्हें पिस्तौल दिखा कर नकदी लूटी और फरार हो गए।पिस्तौल दिखा कर नकदी लूटी और फरार हो गएमामले का मास्टरमाइंड लुधियाना का रहने वालाउत्तम नगर में लूटी गई रकम का बंटवारावारदात में इस्तेमाल की गई टॉय लाइटर पिस्टल

दो लोग सात सितंबर को चांदनी चौक से नकदी लेकर सफदरजंग की ओर जा रहे थे, तभी गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास तीन लोगों ने उन्हें पिस्तौल दिखा कर नकदी लूटी और फरार हो गए।

robbery
दिल्ली में लूट(फोटो– नवभारतटाइम्स.कॉम)
नई दिल्लीः दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास डेढ़ करोड़ रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात में टॉय लाइटर पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।

पिस्तौल दिखा कर नकदी लूटी और फरार हो गए

मध्य रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने गुरुवार को बताया कि दो लोग सात सितंबर को चांदनी चौक से नकदी लेकर सफदरजंग की ओर जा रहे थे, तभी गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास तीन लोगों ने उन्हें पिस्तौल दिखा कर नकदी लूटी और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी अगले दिन दी गई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले में पहली गिरफ्तारी 12 सितंबर को हुई।

मामले का मास्टरमाइंड लुधियाना का रहने वाला

वर्मा के अनुसार, गिरोह के छह सदस्यों में से अब तक पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले का कथित मास्टरमाइंड रिंकू (27) लुधियाना का रहने वाला है। वह पहले करोल बाग में अकाउंटेंट का काम करता था, लेकिन नौकरी चले जाने के बाद उसने चांदनी चौक में नकदी के इधर-उधर भेजे जाने की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

उत्तम नगर में लूटी गई रकम का बंटवारा

अधिकारी ने बताया कि रिंकू ने अपने दोस्तों को गिरोह में शामिल किया और लूट को अंजाम दिया। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उत्तम नगर में एक जगह किराये पर ली थी और वहीं लूटी गई रकम का बंटवारा किया गया था। पुलिस टीम ने रिंकू को लुधियाना से गिरफ्तार किया।

वारदात में इस्तेमाल की गई टॉय लाइटर पिस्टल

अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले टोह ली थी कि चांदनी चौक से नकदी किस तरह और किन वाहनों से ले जाई जाती है। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने पीड़ित को निशाना बनाया। डीसीपी ने बताया कि लूटी गई रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। सिंह ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल टॉय लाइटर पिस्टल थी, जबकि दूसरी पिस्तौल के भी खिलौना पिस्तौल होने का संदेह है।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स से जुड़े और होमपेज टीम का हिस्सा बने। वह शिफ्ट और होमपेज की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ न्यूज की प्रभावी प्लानिंग, खबर लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल न्यूज टीम में काम करने का लंबा अनुभव है। इस दौरान डेस्क के साथ रिपोर्टिंग का अनुभव भी हासिल किया। सियासी गलियारे में होने वाली हलचलों, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों, समाज में सांस्कृतिक बदलावों पर नजर रखते हैं। करंट अफेयर्स को लेकर सचेत रहने वाले वरुण शैलेश रोजाना खबरों को विभिन्न एंगल से प्रस्तुत करने को लेकर एक्टिव रहते हैं। वैश्विक राजनीति का देश की सियासत पर पड़ने वाले असर, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन के लिहाज से खबरों के प्रजेंटेशन में महारत रखते हैं। वरुण शैलेश न्यूज को चैलेंज की तरह लेते हैं और खबरों की दुनिया को एन्जॉय करते हैं।

विशेषज्ञताः करंट अफेयर्स, ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक खबरों के साथ ग्लोबल पॉलिटकल सिचुएशन का देश की राजनीति पर पड़ने वाले असर के लिहाज से खबरों को प्रस्तुत करते हैं। सोशल जस्टिस, चाइल्ड प्रोटेक्शन से जुड़े इश्यूज पर पकड़।

पत्रकारिता का अनुभवः वरुण शैलेश ने वर्ष 2009 में इंडो एशियन न्यूज सर्विस (IANS)से करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और खबरों के संपादन में महारत हासिल की। इसके बाद हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़े और सेंट्रल डेस्क पर पांच साल से ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़ी खबरों के संपादन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दैनिक जागरण के संपादकीय पेज और Op-ed पेज पर रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों के नामचीन लेखकों, वरिष्ठ पत्रकारों के लेखों के संपादन के साथ साथ आइडिएशन, संपादन की जिम्मेदारी संभाली। 2018 में आजतक (डिजिटल) टीम का हिस्सा बने। आजतक में मुख्य न्यूज टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2019, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली विधानसभा चुनावों को कवर किया। दिल्ली में विभिन्न पॉलिटकल गतिवियों को कवर किया। आजतक में इंटरनेशनल-फीचर टीम को भी लीड किया। आजतक डिजिटल में इंटरनेशनल पेज को दूसरा सबसे अधिक नंबर लाने वाले सेक्शन के तौर पर स्थापित किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में वुमन सेक्शन (फीचर) टीम को लीड किया। इस दौरान आइडिएशन, प्रभावी प्लानिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ हेल्थ, क्राइम, फूड और सोशल इश्यूज पर जमकर लिखा।

वरुण शैलेश ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से सोशियोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article NFL Bars Zxavian Harris And Dae’Quan Wright From Joining Teams After Attempted Return To LSU – Delhi News Daily
Next Article Sebi bars Kore Digital promoters over alleged Rs 541 crore revenue misstatement – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Wild blacktip sharks can hear sounds from nearly 250 feet away and pinpoint where they come from; Florida experiments reveal how the predators locate sound underwater – Delhi News Daily
  • India’s rural economy decoupling from monsoon shocks, says RBI report – Delhi News Daily
  • दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, गर्भवती महिला समेत 3 की मौत; 11 लोग मलबे से निकाले गए – Delhi News Daily
  • Iyer: ‘If it’s your day, make sure that you win the match for your team’ – Delhi News Daily
  • ‘You’re Doing Your Job’: Rahul Gandhi Distributes Water While Supporters Deflate Cops’ Detention Bus | Watch – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Little Thomas – Official Teaser – Delhi News Daily

Little Thomas - Official Teaser Source link

0 Min Read
swatantra bhardwaj regular bail patiala house court jantar mantar
Entertainment

जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, मिली अंतरिम बेल, पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा- शर्तों का नहीं किया उल्लंघन – Delhi News Daily

जंतर-मंतर पर 23 जून के प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत…

4 Min Read
Entertainment

Kartik Aaryan drops first post, shares PIC from hospital after knee surgery with IV cannulas giving health update: ‘Kabir sir said break a leg’ – Delhi News Daily

Kartik Aaryan has broken his silence on social media after suffering a knee injury while filming his upcoming sports drama…

3 Min Read
Entertainment

‘Don’t Blame A Child’: Celeste’s Family Explodes Over D4vd Defense Strategy – Delhi News Daily

'Don't Blame A Child': Celeste's Family Explodes Over D4vd Defense Strategy Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?