Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्लीवालों को विरासत से जुड़ने का मौका, 19 से 21 नवंबर तक मनेगा वर्ल्ड हेरिटेज वीक; तीन दिन में तीन ठिकानों की सैर – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्लीवालों को विरासत से जुड़ने का मौका, 19 से 21 नवंबर तक मनेगा वर्ल्ड हेरिटेज वीक; तीन दिन में तीन ठिकानों की सैर – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्लीवालों को विरासत से जुड़ने का मौका, 19 से 21 नवंबर तक मनेगा वर्ल्ड हेरिटेज वीक; तीन दिन में तीन ठिकानों की सैर – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 16, 2026 3:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi DDA World Heritage Week November 19 to 21 heritage walks
SHARE


Contents
दिल्ली में 19 से 21 नवंबर तक डीडीए वर्ल्ड हेरिटेज वीक आयोजित करेगा। डियर पार्क, हौज खास, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क और कोरोनेशन पार्क में हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वर्कशॉप होंगी। इनमें स्कूली बच्चों, आम लोगों और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा।तीन दिन, तीन ठिकाने
Edited by: टीना|नवभारत टाइम्स•16 Nov 2026, 8:40 am IST

दिल्ली में 19 से 21 नवंबर तक डीडीए वर्ल्ड हेरिटेज वीक आयोजित करेगा। डियर पार्क, हौज खास, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क और कोरोनेशन पार्क में हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वर्कशॉप होंगी। इनमें स्कूली बच्चों, आम लोगों और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा।

Delhi DDA World Heritage Week November 19 to 21 heritage walks
19 से 21 नवंबर तक वर्ल्ड हेरिटेज वीक
दिल्ली की ऐतिहासिक स्मारकों और कला-संस्कृति से दिल्लीवालों को जोड़ने के लिए डीडीए 19 से 21 नवंबर तक वर्ल्ड हेरिटेज वीक का आयोजन करने जा रहा है। तीन दिन के इस आयोजन में डियर पार्क, हौज खास, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क और कोरोनेशन पार्क में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इनमें स्कूली बच्चों से लेकर आम लोग और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा। हेरिटेज वॉक के साथ इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, ब्लॉक प्रिंटिंग और कैलीग्राफी वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन पीएम के ‘विकास भी, विरासत भी’ विजन और दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसका मकसद नई पीढ़ी को दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।

तीन दिन, तीन ठिकाने

  1. 19 नवंबर, डियर पार्क, हौज खास हेरिटेज वीक की शुरुआत स्कूली बच्चों की वॉक से होगी। इंटैक दिल्ली चैप्टर के सहयोग से होने वाली इस वॉक में बच्चे बाग-ए-आलम का गुंबद, काली गुमती, तेहफे वाला गुंबद और मुंडा गुंबद जैसे ऐतिहासिक स्मारक को देखेंगे। इसके साथ ही हौज खास झील और किले का इतिहास भी जानेंगे। उन्हें जलाशयों के संरक्षण और उन्हें दोबारा बेहतर बनाने की जरूरत के बारे में भी बताया जाएगा।
  2. 20 नवंबर, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क दूसरे दिन आम लोगों के लिए वॉक होगी। इसमें जमाली-कमाली, बलबन का मकबरा, मेटकाफ फॉली, मेटकाफ बोटहाउस और कुली खान के मकबरे सहित ऐतिहासिक स्थलों की सैर होगी। शाम को अंतरराष्ट्रीय वायलिन वादक जोहर अली खान की प्रस्तुति होगी।
  3. 21 नवंबर, कोरोनेशन पार्क तीसरे दिन हेरिटेज और क्रिएटिविटी डे मनाया जाएगा। इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी और डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए विरासत पर चर्चा होगी। स्टूडेंट्स के लिए ब्लॉक प्रिंटिंग और कैलीग्राफी वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी।

ऐसे ले सकते हैं हिस्सा वॉक में हिस्सा लेने के लिए कोई फीस नहीं है। हालांकि DDA की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

टीना

लेखक के बारे मेंटीना“टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Shreyas Iyer on India’s series win, bowling brilliance, captaincy challenges and more – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon Oister Global launches deep-tech fund with potential ₹600 crore corpus – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Oister Global launches deep-tech fund with potential ₹600 crore corpus – Delhi News Daily
  • दिल्लीवालों को विरासत से जुड़ने का मौका, 19 से 21 नवंबर तक मनेगा वर्ल्ड हेरिटेज वीक; तीन दिन में तीन ठिकानों की सैर – Delhi News Daily
  • Shreyas Iyer on India’s series win, bowling brilliance, captaincy challenges and more – Delhi News Daily
  • ‘I May Have Hurt You’: Bibi Jagir Kaur Makes Second Return To SAD In 2 Years Ahead Of Punjab Polls, Thanks Badal – Delhi News Daily
  • A Pennsylvania mother said her son’s father pushed into her home and frightened their seven-year-old during a custody handoff; a November 12 appeals court upheld a three-year order barring contact with both – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi News
Entertainment

दिल्ली मेट्रो का नया टेक-अपग्रेड, मजेंटा के बाद अब पिंक लाइन के हर कोच में दिखेगी किस डिब्बे में है कितनी भीड़ – Delhi News Daily

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के बाद अब पिंक लाइन पर भी कोच में भीड़ की रियल टाइम जानकारी देने…

15 Min Read
Entertainment

Haiku Hit Or Flop? Early Audience Verdict On Aegan, Sri Devi And Femina George’s Romantic Drama Film – Delhi News Daily

Haiku Hit Or Flop: The Tamil romantic drama Haiku, starring Aegan, Sri Devi and Femina George, released in theatres on…

4 Min Read
Entertainment

‘DISGUSTING’: Internet BLASTS Dave Chappelle Over Crude Joke On Charlie Kirk Assassination – Delhi News Daily

'DISGUSTING': Internet BLASTS Dave Chappelle Over Crude Joke On Charlie Kirk Assassination Source link

0 Min Read
Entertainment

Russell Brand mouths ‘I love you’ to wife Laura Gallacher after being convicted of rape and sexual assault – Delhi News Daily

Russell Brand mouths ‘I love you’ to wife Laura Gallacher after being convicted of rape and sexual assault. (Instagram) TRIGGER…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?