Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के ख्याला में अवैध जुआ अड्डा भंडाफोड़, सात गिरफ्तार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के ख्याला में अवैध जुआ अड्डा भंडाफोड़, सात गिरफ्तार – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के ख्याला में अवैध जुआ अड्डा भंडाफोड़, सात गिरफ्तार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 21, 2026 8:12 pm
delhinewsdaily
Share
delhi police
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस ने जुएं के खिलाफ एक अभियान चलाया। बताया गया कि पश्चिमी जिले में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा था। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।पुलिस को सौंपा स्टेशनइनकी हुई गिरफ्तारीआगे की जांच जारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•22 Sept 2026, 12:30 am IST

दिल्ली पुलिस ने जुएं के खिलाफ एक अभियान चलाया। बताया गया कि पश्चिमी जिले में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा था। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

delhi police
दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष स्टाफ ने पश्चिमी दिल्ली के ख्याला के विष्णु गार्डन इलाके में एक अवैध जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया और सात लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ख्याला के विष्णु गार्डन के एनडब्ल्यू-वन स्थित एक परिसर में जुआ गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने पर विशेष स्टाफ की एक टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में छापा मारा।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान सात लोग जुआ खेलते हुए पाए गए और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। परिसर की तलाशी में 18,060 रुपए संदिग्ध दांव की रकम और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पुलिस ने परिसर से 33 क्वार्टर अवैध शराब भी बरामद की।

पुलिस को सौंपा स्टेशन

प्रारंभिक जांच के अनुसार यह परिसर बृजपाल की पत्नी शोभा का है, जो छापेमारी के समय मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने बताया कि वह ख्याला पुलिस स्टेशन की कुख्यात अपराधी (बीसी) है और उस पर अपराध के 26 पिछले मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों और बरामद सामान को कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ख्याला पुलिस स्टेशन की स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए सात व्यक्तियों की पहचान संदीप (37 वर्ष, निवासी नंद नगरी), अरुण कुमार (53 वर्ष, निवासी ख्याला), मदन लाल (38 वर्ष, निवासी कोटला मुबारकपुर), नीरज (18 वर्ष, निवासी रघुबीर नगर), मुख्तार सिंह (40 वर्ष, निवासी ख्याला), किशन (45 वर्ष, निवासी ख्याला), और बिटू कुमार (24 वर्ष, निवासी विष्णु गार्डन) के रूप में हुई है।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि यह अभियान पश्चिमी जिले में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा था। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। यह अभियान पश्चिमी जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में चलाया गया। पश्चिमी जिले के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी (आईपीएस) ने कहा कि अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Nicolas Batum Retires At 37 After 18 NBA Seasons, Says It Is Time To Go Home – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली के ख्याला में अवैध जुआ अड्डा भंडाफोड़, सात गिरफ्तार – Delhi News Daily
  • Nicolas Batum Retires At 37 After 18 NBA Seasons, Says It Is Time To Go Home – Delhi News Daily
  • ‘UPI MDR Is Neither Tax Nor Cess’: Sitharaman Accuses Opposition Of Spreading Misinformation – Delhi News Daily
  • Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition First Impressions – Delhi News Daily
  • Titan open to acquiring smaller watch brands, sees strong growth in premium segment – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Hayden Panettiere’s FENTANYL DEATH HEAT Hits White House; Todd Blanche GRILLED – Delhi News Daily

Hayden Panettiere’s FENTANYL DEATH HEAT Hits White House; Todd Blanche GRILLED Source link

0 Min Read
Entertainment

‘Tumbbad 2’ FIRST LOOK: Sohum Shah and Nawazuddin Siddiqui starrer officially locked for December 3, 2027 release | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

'Tumbbad 2' will release on December 3, 2027, the makers confirmed after weeks of teasers. Following the film’s successful 2024…

3 Min Read
MCD Suspends Junior Engineer After Child Falls into Open Drain in Jasola village
Entertainment

पतंग पकड़ते समय खुले नाले में बहा 8वीं का छात्र, लापरवाही पर एमसीडी का बड़ा एक्शन, जूनियर इंजीनियर को किया सस्पेंड – Delhi News Daily

दिल्ली के जसोला गांव में एक 15 वर्षीय लड़के (मिथुन) के खुले नाले में गिरने के बाद दिल्ली नगर निगम…

4 Min Read
BJP MP Raghav Chadha
Entertainment

राघव चड्ढा के केस में ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ का कोई मामला शामिल नहीं, मानहानि कंटेंट पर दिल्ली हाई कोर्ट का आया आदेश – Delhi News Daily

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ पोस्ट किए गए मानहानि करने वाले कंटेंट…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?