Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली बॉर्डर पर सख्त चेकिंग से थमी गाड़ियों की रफ्तार, 8,200 से अधिक वाहनों की जांच, 1200 से ज्यादा को वापस लौटाया – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली बॉर्डर पर सख्त चेकिंग से थमी गाड़ियों की रफ्तार, 8,200 से अधिक वाहनों की जांच, 1200 से ज्यादा को वापस लौटाया – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली बॉर्डर पर सख्त चेकिंग से थमी गाड़ियों की रफ्तार, 8,200 से अधिक वाहनों की जांच, 1200 से ज्यादा को वापस लौटाया – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 2, 2026 7:12 pm
delhinewsdaily
Share
Delhi News
SHARE


Contents
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू ‘ग्रैप’ नियमों के तहत यातायात पुलिस ने 8,263 वाहनों की जांच की, जिसमें 1,228 गाड़ियों को वापस लौटाया गया और 37 चालान काटे गए।लोगों को जागरूर करने के लिए लगाए गए बोर्ड1 नवंबर से आज रात 8 बजे तक इतने वाहनों की जांचदो वाहनों को किया गया जब्तदिल्ली के बॉर्डरों पर लगा भयंकर जामदिशानिर्देशों का किया जा रहा पालनBS6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री बैन

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू ‘ग्रैप’ नियमों के तहत यातायात पुलिस ने 8,263 वाहनों की जांच की, जिसमें 1,228 गाड़ियों को वापस लौटाया गया और 37 चालान काटे गए।

Delhi News
नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ‘चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (ग्रैप) के तहत बीएस-6 मानक से कम वाले वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक के बीच यातायात पुलिस ने सोमवार को 8200 से ज़्यादा गाड़ियों की जांच की और 1200 से अधिक गाड़ियों को लौटा दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लोगों को जागरूर करने के लिए लगाए गए बोर्ड

उन्होंने ये भी कहा कि ग्रैप के तहत प्रतिबंधों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में बोर्ड लगाए गए हैं और पर्चे भी वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और रेडियो आदि के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।

1 नवंबर से आज रात 8 बजे तक इतने वाहनों की जांच

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधों को लेकर पड़ोसी जिलों के साथ समन्वय बैठक की गई हैं। उनके मुताबिक, दिल्ली यातायात पुलिस ने एक नवंबर देर 12 बजे से दो नवंबर रात आठ बजे तक कुल 8,263 वाहनों की जांच की और इस दौरान 37 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 1,228 वाहनों को वापस लौटा दिया गया।

दो वाहनों को किया गया जब्त

अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ दो वाहनों को जब्त भी किया गया। इस बीच दिल्ली की अंतरराज्यीय सीमाओं पर सघन वाहन जांच के कारण शहर को पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली सड़कों पर सोमवार को गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

दिल्ली के बॉर्डरों पर लगा भयंकर जाम

दिल्ली-गुरुग्राम, दिल्ली-नोएडा, दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-सोनीपत और दिल्ली-नजफगढ़ सीमाओं सहित कई प्रवेश स्थानों पर भारी जाम की सूचना है। नोएडा और गाजियाबाद के पास भी इसी तरह के यातायात जाम की सूचना मिली है, जहां प्रतिबंधों का अनुपालन कराने के लिए जांच के दौरान वाहनों को रोका गया था।

दिशानिर्देशों का किया जा रहा पालन

दिल्ली यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न सीमाओं पर प्रदूषण-नियंत्रण दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा हैं। साथ ही बीएस-छह मानकों से नीचे के वाहनों को वापस भेजा जा रहा है।

BS6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री बैन

शीतकालीन प्रदूषण-नियंत्रण उपायों के तहत प्रतिबंध एक नवंबर को लागू हुए। नई व्यवस्था के तहत, दिल्ली के बाहर पंजीकृत पेट्रोल और डीजल के बीएस-छह मानक से नीचे वाले वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध है। बीएस छह अनुपालक वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Eden Park challenge for India! Gill’s bowling attack faces big test ahead of NZ ODI series – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon Fire breaks out at HPCL facility in Visakhapatnam; no casualties reported – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Fire breaks out at HPCL facility in Visakhapatnam; no casualties reported – Delhi News Daily
  • दिल्ली बॉर्डर पर सख्त चेकिंग से थमी गाड़ियों की रफ्तार, 8,200 से अधिक वाहनों की जांच, 1200 से ज्यादा को वापस लौटाया – Delhi News Daily
  • Eden Park challenge for India! Gill’s bowling attack faces big test ahead of NZ ODI series – Delhi News Daily
  • ‘We Remain United’: NCP Denies Internal Rift Rumours After Sunetra Pawar Skips Amit Shah Meet – Delhi News Daily
  • After losing The Traitors, Alexander Dragonetti inspired thousands to donate £95,000 to a charity that supported his late brother – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi News
Entertainment

दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, 922 किलो खराब खोया, छेना और रसगुल्ले नष्ट – Delhi News Daily

दिल्ली में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने…

14 Min Read
Entertainment

Donnie Wahlberg Recounts Near-Disaster As His Jet Fails To Take Off & Slams Into Vegas Airport Fence – Delhi News Daily

Donnie Wahlberg Recounts Near-Disaster As His Jet Fails To Take Off & Slams Into Vegas Airport Fence Source link

0 Min Read
Entertainment

#Cult – Official Trailer – Delhi News Daily

#Cult - Official Trailer Source link

0 Min Read
Delhi News
Entertainment

दिल्ली मेट्रो का नया टेक-अपग्रेड, मजेंटा के बाद अब पिंक लाइन के हर कोच में दिखेगी किस डिब्बे में है कितनी भीड़ – Delhi News Daily

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के बाद अब पिंक लाइन पर भी कोच में भीड़ की रियल टाइम जानकारी देने…

15 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?