Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली: 10 महीने की बेटी की हत्या, आर्थिक तंगी की बात आई सामने – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली: 10 महीने की बेटी की हत्या, आर्थिक तंगी की बात आई सामने – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली: 10 महीने की बेटी की हत्या, आर्थिक तंगी की बात आई सामने – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 26, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi news
SHARE


Contents
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान एक पिता ने अपनी 10 महीने की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव सेप्टिक टैंक में छुपा दिया। पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।हत्या कर टैंक में छुपा दिए शवबच्ची के लापता होने की बनाई कहानीबच्ची का पता लगाने के लिए पुलिस ने बनाई टीमपिता के बयान में मिली गड़बड़अचानक बेहोश हो गई थी दीपक की पत्नी सूर्यापुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्मआरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज12वीं कक्षा तक पढ़ा है आरोपी

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान एक पिता ने अपनी 10 महीने की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव सेप्टिक टैंक में छुपा दिया। पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi news
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के भलस्वा इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भलस्वा डेयरी इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो बेटियों के पालन-पोषण का खर्च उठाने में ‘असमर्थता’ के कारण अपनी 10 महीने की बच्ची की कथित रूप से हत्या कर दी।

हत्या कर टैंक में छुपा दिए शव

पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दीपक ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसकी लाश अपने घर के सेप्टिक टैंक में फेंक दी। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी ने भलस्वा डेयरी पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्ची के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी।

बच्ची के लापता होने की बनाई कहानी

अधिकारी के मुताबिक, दीपक पूछताछ के दौरान टूट गया और अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद बच्ची का शव उसके घर के सेप्टिक टैंक से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले दावा किया था कि शनिवार को जब वह दूध और बिस्कुट खरीदने के लिए बाहर गया था, तब बच्ची घर से लापता हो गई थी।

बच्ची का पता लगाने के लिए पुलिस ने बनाई टीम

पुलिस के अनुसार, कथित अपहरण की सूचना 24 मई को मिली थी। बाहरी उत्तर जिले के डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने एक बयान में कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया। तुरंत कई पुलिस टीम गठित की गईं और बच्ची का पता लगाने तथा संभावित संदिग्धों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

पिता के बयान में मिली गड़बड़

डीसीपी ने बताया कि जांचकर्ताओं को दीपक के बयान में कई गंभीर विसंगतियां मिलीं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के विस्तृत विश्लेषण से भी दीपक के इस दावे की पुष्टि नहीं हुई कि बच्ची के अपहरण के समय वह बाहर गया हुआ था। डीसीपी के मुताबिक, दीपक के पिता ने बताया कि जब उसका बेटा घर लौटा, तो उसे बच्ची नहीं मिली।

अचानक बेहोश हो गई थी दीपक की पत्नी सूर्या

आरोपी के पिता ने कहा कि हमने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। हमने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया गया। दीपक की पत्नी सूर्या ने बताया कि पति के बाहर जाने के बाद वह और उसकी बड़ी बेटी अचानक बेहोश हो गईं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म

डीसीपी ने कहा कि आसपास के इलाकों से प्राप्त किसी भी सीसीटीवी फुटेज से उसकी गतिविधियों की पुष्टि नहीं हो सकी। गड़बड़ी की आशंका होने पर पुलिस टीम ने जांच तेज कर दी और आरोपी से लगातार पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दीपक ने कबूल किया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और दूसरी बेटी के पालन-पोषण का खर्च उठाने में असमर्थ महसूस कर रहा था।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

डीसीपी के अनुसार, दीपक के कबूलनामे के बाद बच्ची का शव बरामद करने के लिए तुरंत एक टीम उसके घर भेजी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-103(1) (हत्या) जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

12वीं कक्षा तक पढ़ा है आरोपी

पुलिस ने बताया कि भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर निवासी दीपक ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और वह एक निजी स्कूल में वैन चालक के रूप में काम करता था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या परिवार के किसी अन्य सदस्य को अपराध की जानकारी थी या उन्होंने सबूत छिपाने में दीपक की मदद की थी। अधिकारी ने कहा कि हम मामले में मादक पदार्थ के पहलू की भी जांच कर रहे हैं, क्योंकि परिवार के कुछ सदस्यों ने दावा किया है कि वे बेहोश हो गए थे।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article GT skipper Shubman Gill looks in pristine touch ahead of playoffs – Delhi News Daily
Next Article Taiwan overtakes India as world’s 5th largest stock market – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Best Camera Phones Under Rs 75,000 in India – Delhi News Daily
  • Pepe Jeans London opens three upgraded stores in Bengaluru – Delhi News Daily
  • Vancouver workers opened a shipping container of T-shirts and found 14 duffle bags holding 329kg of cocaine worth C$5.8 million; police say it is the city’s largest-ever cocaine seizure – Delhi News Daily
  • Modi and the third-year trough – Delhi News Daily
  • Homebound Turns 1: Revisiting Janhvi Kapoor’s Layered Performance as Sudha Which Won Hearts – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Hayden Panettiere’s FENTANYL DEATH HEAT Hits White House; Todd Blanche GRILLED – Delhi News Daily

Hayden Panettiere’s FENTANYL DEATH HEAT Hits White House; Todd Blanche GRILLED Source link

0 Min Read
Entertainment

Andrew Windsor’s Secret Billionaire Getaway EXPOSED At The Worst Possible Time | WATCH – Delhi News Daily

Andrew Windsor's Secret Billionaire Getaway EXPOSED At The Worst Possible Time | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

CBI files FIR in Sushant Singh Rajput’s manager Disha Salian’s death case, names Sooraj Pancholi, Dino Morea, Aaditya Thackeray, Rhea Chakraborty: ‘The truth cannot be defeated’ – Delhi News Daily

The Central Bureau of Investigation (CBI) has registered an FIR into the death of Disha Salian, who was the former…

3 Min Read
Entertainment

Salman Khan’s Bold Buzzcut Is Breaking The Internet: Is This The Ultimate Summer Style? – Delhi News Daily

Salman Khan stunned everyone today with a bold buzzcut at a Mumbai event. His new look immediately went viral across…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?