Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली-NCR में आज कहां जलेगा रावण? कहीं 110 फुट का दशानन तो कहीं 30 फुट का कॉकरोच, देखें पूरी लिस्ट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली-NCR में आज कहां जलेगा रावण? कहीं 110 फुट का दशानन तो कहीं 30 फुट का कॉकरोच, देखें पूरी लिस्ट – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली-NCR में आज कहां जलेगा रावण? कहीं 110 फुट का दशानन तो कहीं 30 फुट का कॉकरोच, देखें पूरी लिस्ट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 20, 2026 11:12 am
delhinewsdaily
Share
ravan dahan
SHARE


Contents
दिल्ली-NCR में दशहरे पर कई जगह भव्य रावण दहन होगा। दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। लाल किला मैदान में 110 फुट का रावण जलेगा, जबकि पीतमपुरा में 30 फुट का कॉकरोच जलाया जाएगा।आईपी एक्सटेंशनलवकुश रामलीला, लाल किला मैदानद्वारका श्री रामलीलापश्चिम विहारपीतमपुरानोएडा में 35 स्थानों पर होगा रावण दहनबिसरख में नहीं चलेगा रावण?

दिल्ली-NCR में दशहरे पर कई जगह भव्य रावण दहन होगा। दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। लाल किला मैदान में 110 फुट का रावण जलेगा, जबकि पीतमपुरा में 30 फुट का कॉकरोच जलाया जाएगा।

ravan dahan
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
नई दिल्ली: देशभर में आज भव्य दशहरा समारोह का आयोजन हो रहा है। राजधानी दिल्ली में होने वाले दशहरा महोत्सव पर सबकी नजरें टिकी रहती हैं, क्योंकि यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई वीवीआईपी गेस्ट शामिल होते हैं। इस बार दिल्ली-एनसीआर में रावण, कुंभकरण के अलावा कॉकरोच का भी पुतला फूंका जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में होने दशहरा कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान पूरी दिल्ली में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में आज कहां-कहां रावण का पुतला दहन किया जाएगा।

आईपी एक्सटेंशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में होने वाले भव्य दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इन उत्सवों में शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुचारू रूप से हो सके।

लवकुश रामलीला, लाल किला मैदान

राजधानी दिल्ली के लाल किला मैदान में प्रति वर्ष प्रसिद्ध लवकुश रामलीला का आयोजन किया जाता है। ऐतिहासिक लव कुश रामलीला में इस बार रावण दहन एक बेहद नाटकीय और अनूठे अंदाज में होगा। आयोजकों के मुताबिक, जैसे ही भगवान राम का बाण रावण के पुतले को लगेगा, वह हे राम कहकर चीख उठेगा। इसके बाद एक विशेष संवाद के जरिये लोगों से अपने भीतर की बुराइयों का खात्मा करने की अपील की जाएगी।

लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि 110 फुट ऊंचे इस भव्य रावण के पुतले में कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं- जैसे इसके हाथ में घूमती हुई तलवार और जलती हुई प्रतीत होती आंखें। इस विशाल राक्षस राजा के पुतले की भव्यता बढ़ाने के लिए इसमें 11 अलग-अलग रंगों की 11 मालाएं पहनाई गई हैं। इसके साथ ही 100 फीट का कुंभकरण और 90 फुट का मेघनाद भी मैदान में डटे होंगे। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के शामिल होने की उम्मीद है।

द्वारका श्री रामलीला

द्वारका श्री रामलीला ने परंपरा और प्रौद्योगिकी का अनूठा संगम पेश किया है। यहां 90 फुट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तो आकर्षण का केंद्र हैं ही, साथ ही इस आयोजन को पूरी तरह डिजिटल और पर्यावरण-अनुकूल बना दिया गया है। द्वारका श्री रामलीला की कोर-कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रमुख भारत भूषण मालवीय ने कहा, ‘इस साल मंचन का सोशल मीडिया मंचों पर सीधा प्रसारण किया गया और आगंतुकों के लिए पहली बार एक ऐप एवं डिजिटल टिकटिंग की शुरुआत की गई है।’

पश्चिम विहार

पश्चिम विहार की इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति ने समाज की कड़वी सच्चाइयों को उजागर करने की अपनी परंपरा को इस बार भी कायम रखा है। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाद के अलावा एक चौथे पुतले का दहन किया जाएगा, जिसका नाम आज का रावण रखा गया है। समिति के अध्यक्ष संदीप बिंदु ने बताया कि यह पुतला जेनेरिक दवाओं की कीमतों में हो रही भारी हेरफेर और नकली दवाओं के काले कारोबार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज दवाइयों के दाम इतने आसमान छू रहे हैं कि आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं, ऊपर से नकली दवाओं का जोखिम जानलेवा साबित हो रहा है।

पीतमपुरा

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पीतमपुरा की श्री केशव रामलीला समिति ने इस बार एक बेहद अनूठा तरीका निकाला है। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ 30 फुट ऊंचे एक विशाल ‘कॉकरोच’ का पुतला भी जलाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अशोक गोयल ने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक मकसद से नहीं, बल्कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और स्वच्छता का संदेश देने के लिए है, क्योंकि कॉकरोच गंदगी और अस्वच्छता का प्रतीक है। समिति इससे पहले आतंकवाद और नक्सलवाद के पुतले भी जला चुकी है।

नोएडा में 35 स्थानों पर होगा रावण दहन

नोएडा के सेक्टर 62, नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 46 व सेक्टर 110 महर्षि आश्रम समेत नोएडा में 35 स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा, जबकि करीब 200 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 2200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें 300 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी। इसके अलावा अग्निशमन विभाग ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 26 दमकल वाहनों और करीब 250 अग्निशमन कर्मियों को मुस्तैद रखने की तैयारी की है।

बिसरख में नहीं चलेगा रावण?

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में रावण दहन नहीं किया जाता है। मान्यता है कि यह राक्षस राजा रावण की जन्मस्थली है। महंत रामदास महाराज ने बताया कि स्थानीय धार्मिक मान्यताओं में इस गांव का एक विशेष स्थान है और यह ऋषि ब्रह्मा तथा ऋषि पुलस्त्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह रावण की जन्मस्थली है और कभी यहां ऋषि ब्रह्मा और ऋषि पुलस्त्य का आश्रम हुआ करता था। यहां साल भर रोज रावण की पूजा की जाती है। आज दशहरा है, और यहां एक ‘यज्ञ’ किया जा रहा है। मंदिर को बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया है और रावण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

स्थानीय परंपरा के अनुसार, बिसरख को पहले ‘विश्वेश्वर’ के नाम से जाना जाता था, जो रावण के पिता ‘विश्रवा’ से जुड़ा नाम है। माना जाता है कि त्रेता युग में ऋषि विश्रवा का जन्म इसी गांव में हुआ था और उन्होंने यहां एक शिवलिंग स्थापित किया था। भगवान शिव के भक्त रावण ने भी संभवतः इसी स्थान पर पूजा की थी।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Powar appointed men’s national selector; Ojha to serve as chair – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon India is a refining superpower, can process Venezuelan oil: Marco Rubio – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India is a refining superpower, can process Venezuelan oil: Marco Rubio – Delhi News Daily
  • दिल्ली-NCR में आज कहां जलेगा रावण? कहीं 110 फुट का दशानन तो कहीं 30 फुट का कॉकरोच, देखें पूरी लिस्ट – Delhi News Daily
  • Powar appointed men’s national selector; Ojha to serve as chair – Delhi News Daily
  • CJP Exposed? From Apolitical Youth Movement to Political Protest—Why Support Is Falling | THF – Delhi News Daily
  • Limelight Lab Grown Diamonds crosses 100-store mark, targets 200 outlets in 2027 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘I wholeheartedly respect the creative process’: ‘Jailer 2’ costume designer Jishad Shamsudeen clarifies Mohanlal screen-time remarks – Delhi News Daily

'I wholeheartedly respect the creative process'_ 'Jailer 2' costume designer Jishad Shamsudeen. Mohanlal’s costume designer Jishad Shamsudeen has explained his…

4 Min Read
delhi road accident
Entertainment

दिल्ली में इस साल रोजाना सड़क हादसों में पांच मौतें, पिछले छह वर्षों में सबसे अधिक – Delhi News Daily

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कें 2026 में अधिक जानलेवा साबित हुईं, जहां वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में प्रतिदिन औसतन…

7 Min Read
Delhi Clean Air Program DCAP World Bank 150 million dollars five year air pollution mitigation plan
Entertainment

दिल्ली में प्रदूषण घटाने की तैयारी तेज, पर पुरानी गाड़ी को लेकर नई चुनौती, वर्ल्ड बैंक देगा 150 मिलियन डॉलर का फंड – Delhi News Daily

दिल्ली क्लीन एयर प्रोग्राम के पहले चरण में वर्ल्ड बैंक 150 मिलियन डॉलर की मदद देगा। पांच साल की योजना…

16 Min Read
Entertainment

Bigg Boss 20: Kushal Tanwar (Gullu) Puts Speculation Around His Bond With Kanika Mann To Rest: Aisa Kuch Nahi – Delhi News Daily

Bigg Boss 20 update: Kushal Tanwar aka Gullu has once again addressed speculation surrounding his equation with Kanika Mann inside…

2 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?