Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: पश्चिमी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, कार के अंदर होमगार्ड और महिला के मिले शव, सल्फास के पैकेट बरामद – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > पश्चिमी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, कार के अंदर होमगार्ड और महिला के मिले शव, सल्फास के पैकेट बरामद – Delhi News Daily
Entertainment

पश्चिमी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, कार के अंदर होमगार्ड और महिला के मिले शव, सल्फास के पैकेट बरामद – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 14, 2026 7:12 pm
delhinewsdaily
Share
Delhi News
SHARE


Contents
पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक कार के अंदर होमगार्ड जवान सुरेंद्र (46) और गीता (45) नामक महिला के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं।मृतकों की हुई पहचानजांच में आया सामनेपुलिस को मिली थी सूचना10 सालों से एक दूसरे को जानते थे दोनों मृतकसुल्तानपुरी में परिवार के साथ रहते थे सुरेंद्रहर एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस

पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक कार के अंदर होमगार्ड जवान सुरेंद्र (46) और गीता (45) नामक महिला के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं।

Delhi News
मामले की जांच कर रही पुलिस (एआई इमेज)
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक कार के अंदर होमगार्ड के एक जवान और 40 वर्ष की एक महिला के शव मिले हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कार के अंदर सल्फास (प्राणघातक कीटनाशक) के पैकेट भी मिले हैं।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र (46) और गीता (45) के रूप में हुई है। सुरेंद्र पिछले करीब 15 वर्षों से होमगार्ड के रूप में कार्यरत थे। दोनों के शव बुधवार को लाल फार्म इलाके में खड़ी एक सफेद कार में मिले थे। पुलिस ने बताया कि सल्फास के पैकेट 10-10 ग्राम के थे।

जांच में आया सामने

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों ने गोलियां खाकर आत्महत्या की। जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि गीता के पति की भी 17 अक्टूबर को शाहबाद डेयरी इलाके में कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन तीनों मौतों के बीच कोई संबंध है।

पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, बुधवार को मोहन गार्डन थाने में पीसीआर पर सूचना मिली, जिसमें एक बंद कार के अंदर कुछ लोगों के बेहोश पड़े होने की सूचना दी गई थी। पुलिस की एक टीम दोनों को तारक अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, दोनों की हालत इतनी गंभीर थी कि वे कोई बयान देने की स्थिति में नहीं थे और बाद में उनकी मौत हो गई।

10 सालों से एक दूसरे को जानते थे दोनों मृतक

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों एक-दूसरे को करीब 10 वर्षों से जानते थे। सुरेंद्र की गीता के पति से भी जान-पहचान थी। बताया जाता है कि करीब एक दशक पहले गीता के मोबाइल फोन के जरिए कुछ दस्तावेज और संदेश सुरेंद्र के साथ साझा किए गए थे, जिसके बाद उनका आपसी संपर्क शुरू हुआ।

सुल्तानपुरी में परिवार के साथ रहते थे सुरेंद्र

सुरेंद्र जहांगीरपुरी इलाके में तैनात थे और सुल्तानपुरी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। गीता के दो बेटे हैं। उनमें से बड़ा बेटा करीब एक महीने पहले तक गुरुग्राम में चालक के रूप में काम करता था, जबकि 15 वर्षीय छोटा बेटा मोहन गार्डन के एक स्कूल में 10वीं का छात्र है।

हर एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस

गीता की मौत के बाद से दोनों बेटे अपने चाचा और दादा-दादी के साथ रह रहे हैं। जांचकर्ता यह पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसके अलावा अन्य डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Three ducks, six balls: How Matt Henry blew India away – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon No prosecution for previously-enrolled voters filing Form 6: EC to SC – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • An Indiana father challenged child-support payments after his two daughters moved in with him and stopped visiting their mother; on November 12, appeals judges awarded him $15,275 and reinstated her support duty – Delhi News Daily
  • No prosecution for previously-enrolled voters filing Form 6: EC to SC – Delhi News Daily
  • पश्चिमी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, कार के अंदर होमगार्ड और महिला के मिले शव, सल्फास के पैकेट बरामद – Delhi News Daily
  • Three ducks, six balls: How Matt Henry blew India away – Delhi News Daily
  • Will Congress Contest 181 Seats In 2027 UP Polls? Akhilesh Yadav Hints At Seat-Sharing Talks – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Trump’s Nobel Tantrum Backfires? Norway Fires Back At POTUS Over Viral ‘S**THOUSE’ Meltdown – Delhi News Daily

Trump’s Nobel Tantrum Backfires? Norway Fires Back At POTUS Over Viral 'S**THOUSE' Meltdown Source link

0 Min Read
Entertainment

Jailer 2 Box Office Collection Day 11: Rajinikanth’s Film Nears ₹400 Cr India Net, Crosses ₹710 Cr Worldwide – Delhi News Daily

Jailer 2 Box Office Collection Day 11: Rajinikanth's Jailer 2 continued its theatrical run on Sunday, October 25, taking its…

3 Min Read
Entertainment

Prabhas fans compare ‘Adipurush’ with ‘Ramayana: Rise of a Legend’ on social media: ‘Records are not made just by investing money, sir’ – Delhi News Daily

Prabhas fans compare 'Adipurush' with 'Ramayana: Rise of a Legend' on social media: 'Records are not made just by investing…

4 Min Read
Entertainment

Bigg Boss 20: Kushal Tanwar (Gullu) Puts Speculation Around His Bond With Kanika Mann To Rest: Aisa Kuch Nahi – Delhi News Daily

Bigg Boss 20 update: Kushal Tanwar aka Gullu has once again addressed speculation surrounding his equation with Kanika Mann inside…

2 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?