Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: फरीदाबाद हाफ मैराथन के लिए DMRC की खास तैयारी, सुबह 4 बजे से वॉयलेट लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > फरीदाबाद हाफ मैराथन के लिए DMRC की खास तैयारी, सुबह 4 बजे से वॉयलेट लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो – Delhi News Daily
Entertainment

फरीदाबाद हाफ मैराथन के लिए DMRC की खास तैयारी, सुबह 4 बजे से वॉयलेट लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 25, 2026 8:12 pm
delhinewsdaily
Share
dmrc
SHARE


Contents
फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के प्रतिभागियों के लिए दिल्ली मेट्रो ने बड़ा इंतजाम किया है। 27 सितंबर को वॉयलेट लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होगी और 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन मिलेगी।सुबह 4 से 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनसूरजकुंड मेला मैदान में होगा आयोजनकश्मीरी गेट से बल्लभगढ़ तक जाती है वॉयलेट लाइनयात्रियों के लिए भी उपयोगी रहेगी सुविधा

फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के प्रतिभागियों के लिए दिल्ली मेट्रो ने बड़ा इंतजाम किया है। 27 सितंबर को वॉयलेट लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होगी और 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन मिलेगी।

dmrc
दिल्ली मेट्रो
नई दिल्ली: फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किया है। रविवार, 27 सितंबर को प्रतिभागियों की सुविधा के लिए वॉयलेट लाइन पर मेट्रो सेवा सामान्य समय से पहले शुरू होगी। डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से उपलब्ध रहेगी, ताकि मैराथन में शामिल होने वाले लोग समय पर आयोजन स्थल तक पहुंच सकें।

सुबह 4 से 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ( DMRC ) के अनुसार, सुबह 4 बजे से 6 बजे तक वॉयलेट लाइन पर ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद मेट्रो सेवाएं नियमित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। इससे सुबह जल्दी घर से निकलने वाले प्रतिभागियों के साथ अन्य यात्रियों को भी सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।

सूरजकुंड मेला मैदान में होगा आयोजन

फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 का आयोजन सूरजकुंड मेला मैदान में किया जाएगा। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मेट्रो का यह विशेष परिचालन उनके लिए यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से किया गया है। प्रतिभागी सुबह के समय मेट्रो से सफर कर आयोजन स्थल के नजदीकी कनेक्टिविटी प्वाइंट तक पहुंच सकेंगे।

कश्मीरी गेट से बल्लभगढ़ तक जाती है वॉयलेट लाइन

वॉयलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक संचालित होती है। यह कॉरिडोर दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अहम मेट्रो मार्ग है। रविवार को विशेष सुबह सेवा शुरू होने से मैराथन में भाग लेने वाले लोगों को निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

यात्रियों के लिए भी उपयोगी रहेगी सुविधा

डीएमआरसी का यह विशेष परिचालन सिर्फ मैराथन प्रतिभागियों के लिए ही नहीं, बल्कि सुबह जल्दी यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों के लिए भी उपयोगी रहेगा। सुबह 6 बजे के बाद वॉयलेट लाइन पर मेट्रो सेवा सामान्य शेड्यूल के मुताबिक चलेगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना विशेष सेवा के समय को ध्यान में रखकर बनाएं।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Deion Sanders Turns To Colorado Legends As Julian Lewis Faces A Tough Leadership Reality Check – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Govt cuts FY27 borrowing by ₹1.2 trn, to raise ₹7.8 trn through gilts in H2 – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Govt cuts FY27 borrowing by ₹1.2 trn, to raise ₹7.8 trn through gilts in H2 – Delhi News Daily
  • फरीदाबाद हाफ मैराथन के लिए DMRC की खास तैयारी, सुबह 4 बजे से वॉयलेट लाइन पर दौड़ेगी मेट्रो – Delhi News Daily
  • Deion Sanders Turns To Colorado Legends As Julian Lewis Faces A Tough Leadership Reality Check – Delhi News Daily
  • Gyanesh Kumar Row: Ex-Law Minister Ashwani Kumar Questions EC Silence | SIR Controversy |Brass Tacks – Delhi News Daily
  • Magic Eden Probes Possible Exploit After NFTs Move for 0 ETH – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

बांग्लादेश, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और लाइबेरिया… दिल्ली अग्निकांड में मरने वाले 12 नागरिक विदेशी, 9 भारतीयों में से 8 एक ही परिवार के – Delhi News Daily

दिल्ली अग्निकांड में मृतकों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले 21 नागरिकों में से…

5 Min Read
Entertainment

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode 7 Dailymotion: EVICTION Twist, Asif-Aman FIGHT. Salman To GRILL Celebs – Delhi News Daily

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar episode 7: I cannot stay calm as Bigg Boss season 20 contestants are creating…

3 Min Read
Navbharat Times - Hindi News
Entertainment

Cjp Protest Live Updates: जंतर-मंतर पर रातभर जारी रहेगा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद – Delhi News Daily

कन्हैया कुमार ने नीट पेपर लीक को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमलाकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि नागपुर…

0 Min Read
Entertainment

Birthday Special! From Red Carpet Glam to Retro Chic; How Malavika Mohanan Became A Modern Style Icon – Delhi News Daily

Malavika Mohanan Birthday Special: From commanding the red carpet in glamorous gowns to serving sharp power dressing and edgy couture,…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?